सेहत के लिए वरदान हैं ये सीजनल फल, इम्यूनिटी बढ़ाकर रखते हैं बीमारियों से दूर
Natural Immunity Booster: सीजनल फल सेहत के लिए वरदान हैं। ये इम्यूनिटी बढ़ाकर शरीर को बीमारियों से दूर रखते हैं। जानिए कौन से मौसमी फल सबसे ज्यादा फायदेमंद हैं और उन्हें खाने का सही तरीका।
- Written By: दीपिका पाल
सेहत के लिए वरदान हैं सीजनल फ्रूट (सौ.सोशल मीडिया)
Immunity Boost Fruits: सर्दियों की कड़ाके की ठंड, घना कोहरा और शीतलहर का असर चल रहा है जिसका असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है। इस मौसम में इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिससे सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आयुर्वेद मौसमी और ताजे फलों को सेहत का सबसे भरोसेमंद साथी मानता है। भारत सरकार का आयुष मंत्रालय भी लोगों को “ताजा खाएं, मौसमी खाएं” का संदेश देता है।
आयुर्वेद के अनुसार, प्रकृति हर मौसम में शरीर की जरूरतों के हिसाब से फल और खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराती है। सर्दियों में मिलने वाले फल शरीर को अंदर से गर्माहट देते हैं, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हैं और पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं। ये फल न केवल पोषण से भरपूर होते हैं बल्कि आसानी से पच भी जाते हैं, जिससे वात, पित्त और कफ का संतुलन बना रहता है।
इन फलों को खाना होता है सही
सर्दियों के मौसमी फल खासतौर पर विटामिन C, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
Women Health: गर्मियों में बढ़ जाता है पीरियड्स पेन, इन 10 उपायों से मिलेगी राहत
- संतरा और किन्नू इम्यूनिटी बूस्ट करने में बेहद असरदार माने जाते हैं। इनमें मौजूद विटामिन C सर्दी-जुकाम से बचाव करता है। अमरूद फाइबर और विटामिन C का बेहतरीन स्रोत है, जो पाचन सुधारने के साथ ब्लड शुगर कंट्रोल करने में भी सहायक होता है।
- आंवला आयुर्वेद में सुपरफूड माना गया है। यह एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और बालों, त्वचा तथा डिटॉक्स के लिए बेहद फायदेमंद है।
- अनार ब्लड सर्कुलेशन सुधारता है और दिल को स्वस्थ रखता है। वहीं, स्ट्रॉबेरी कम कैलोरी के साथ त्वचा और इम्यूनिटी के लिए लाभकारी है।
- इसके अलावा सेब, अंगूर, नाशपाती, कीवी, गाजर और टमाटर भी सर्दियों में ऊर्जा बनाए रखने और हाइड्रेशन के लिए उपयोगी हैं।
ये भी पढ़ें- रोजाना आदत में शामिल कर लें ये चार आयुर्वेदिक तरीके, आंखों की बढ़ेगी रोशनी और होगी देखभाल
- आयुर्वेद सलाह देता है कि फलों को ताजा और साबुत रूप में खाया जाए। सुबह या दोपहर में फल खाना सबसे अच्छा माना जाता है। रात में फलों का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पाचन प्रभावित हो सकता है। प्रोसेस्ड जूस या पैक्ड फलों की जगह ताजे, लोकल और मौसमी फल चुनें, ताकि शरीर को पूरा पोषण मिल सके।
इस तरह से मानें तो, सर्दियों में मौसमी फल न केवल बीमारी से बचाते हैं बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत बनाकर ऊर्जा और ताजगी भी प्रदान करते हैं।
