-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Right Way To Drink Jeera Water As Per Ayurveda For Weight Loss
Weight Loss Tips: मक्खन की तरह पिघलेगी जिद्दी चर्बी! बस जान लें जीरा पानी पीने का ये सही तरीका और समय
- Written By: प्रीति शर्मा
Jeera Water Benefits: वजन कम करने के लिए लोग कई उपाय अपनाते हैं लेकिन जीरा पानी एक आसान और असरदार घरेलू उपाय माना जाता है। सही तरीके और सही समय पर इसका सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है।

सुबह खाली पेट जीरा पानी पीती महिला (सोर्स. एआई)
Cumin Water for Weight Loss: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहने के लिए लोग घरेलू नुस्खों पर काफी भरोसा कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्रिटीज से लेकर फिटनेस फ्रीक्स तक हर कोई सुबह की शुरुआत डिटॉक्स ड्रिंक्स जैसे जीरा पानी, अजवाइन या सौंफ के पानी से करता है। इनमें जीरा पानी सबसे अधिक लोकप्रिय है जिसे पेट की चर्बी कम करने और मेटाबॉलिज्म सुधारने का रामबाण इलाज माना जाता है।
हालांकि आयुर्वेद के अनुसार किसी भी औषधि का लाभ तभी मिलता है जब उसे सही विधि और सही समय पर लिया जाए। जीरा पानी के मामले में अक्सर लोग अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उन्हें फायदे के बजाय नुकसान उठाना पड़ सकता है।
आयुर्वेद के अनुसार जीरा पेट की रुकी हुई पाचन शक्ति को दोबारा जगाने का काम करता है। जिससे भूख अच्छी लगती है और शरीर से टॉक्सिन्स भी बाहर निकल जाते हैं। लेकिन जल्दी वजन कम करने के चक्कर में अगर आप बहुत ज्यादा जीरा पानी पी लेते हैं या दिनभर इसे पीते हैं तो दिक्कत हो सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
ट्रेंड में हैं Japanese Mehendi Designs, राखी और सावन में अपने हाथों को दें जापानी आर्ट का एलिगेंट और यूनिक टच
World Fragile X Day: क्या है फ्रैजाइल एक्स सिंड्रोम? जानिए इस दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी के लक्षण, कारण और इलाज
World Brain Day: रोज सिर्फ 30 मिनट पढ़ने की आदत दिमाग को बना सकती है तेज, जानिए ब्रेन को हेल्दी रखने के 5 उपाय
National Mango Day 2026: क्या रोज आम खाना सेहत के लिए फायदेमंद है? जानिए किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी
जीरा पानी पीने का सही तरीका
जीरा पानी बनाने का सबसे प्रभावी तरीका यह है कि एक चम्मच जीरा रात भर एक गिलास पानी में भिगोकर रखें। सुबह इस पानी को तब तक उबालें जब तक यह आधा न रह जाए या इसका रंग पूरी तरह बदल न जाए।
पानी को कभी भी खौलता हुआ या एकदम गर्म न पिएं। इसे हमेशा गुनगुना होने पर ही पिएं। बहुत अधिक गर्म पानी पेट में पित्त बढ़ा सकता है और कब्ज या जलन की समस्या पैदा कर सकता है।
यह भी पढ़ें:- सावधान! गर्मियों में ज्यादा पानी है खतरे की घंटी! शरीर में हो सकती है इन 2 चीजों की कमी
सेवन का सही समय और तरीका
जीरा पानी का सर्वोत्तम लाभ सुबह खाली पेट मिलता है। इसे हमेशा बैठकर और घूंट-घूंट करके पीना चाहिए। यदि आप सुबह खाली पेट इसका सेवन नहीं कर पा रहे हैं तो भोजन के 40 मिनट बाद इसे लिया जा सकता है। घूंट-घूंट करके पीने से यह लार के साथ मिलकर पेट में जाता है जिससे पाचन तंत्र को भारीपन महसूस नहीं होता और गैस व ब्लोटिंग से तुरंत राहत मिलती है।
गर्मियों में क्यों है फायदेमंद
भीषण गर्मी के मौसम में पेट की जलन और एसिडिटी की समस्या आम है। यदि जीरा पानी को सही मात्रा और सही तापमान पर लिया जाए तो यह पेट को शीतलता प्रदान करता है और शरीर के आंतरिक तापमान को नियंत्रित रखता है।
जीरा पानी केवल वजन घटाने का जरिया नहीं बल्कि एक आयुर्वेदिक उपचार है। अगर आप इसे नियम और संयम के साथ अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो यह न केवल आपके पेट को हल्का रखेगा बल्कि आपकी त्वचा में भी कुदरती चमक लाएगा।
Right way to drink jeera water as per ayurveda for weight loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
10वीं से ग्रेजुएट्स तक के लिए बंपर सरकारी नौकरियां, कर्नाटक, राजस्थान और बिहार में भर्ती शुरू, ऐसे करें आवेदन
Jul 22, 2026 | 07:56 PMCEO पर फैसला टला, इन संतों को सौंपी गई मंदिर की कमान…राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में क्या-क्या हुआ?
Jul 22, 2026 | 07:54 PMसफाई देने नहीं, हक की बात करने गया था…पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शरद पवार ने बताया दिल्ली जाने का कारण
Jul 22, 2026 | 07:50 PMमध्य प्रदेश ब्यूरोक्रेसी की सबसे बड़ी खबर; मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO
Jul 22, 2026 | 07:47 PMएक भी जहाज पर हमला हुआ तो… ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, खतरे में तेहरान के पुल और पावर प्लांट
Jul 22, 2026 | 07:45 PMगुरु पूर्णिमा से पहले वृन्दावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, प्रेमानंद महाराज से लिया आशीर्वाद
Jul 22, 2026 | 07:36 PMमुझे घसीटते वक्त पुलिसवालों ने कहा- इस सरकार को हटाइए…राहुल गांधी का सनसनीखेज दावा!
Jul 22, 2026 | 07:32 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














