- Hindi News »
- Lifestyle »
- Food »
- 3 Easy Kitchen Hacks To Protect Lentils And Spices From Bugs Naturally
Kitchen Hacks: दालों को कीड़ों से बचाना है तो आजमाएं ये 3 आसान ट्रिक्स, साल भर रहेंगे बेफिक्र!
Lentil Storage Tips: अक्सर घरों में स्टोर की गई दालों में कीड़े लगने की समस्या सामने आती है जिससे न सिर्फ खाने का नुकसान होता है बल्कि सेहत पर भी असर पड़ सकता है। ऐसे में कुछ हैक्स आपकी मदद करेंगे।
- Written By: प्रीति शर्मा

किचन में स्टोर की गई दालें (सौ. फ्रीपिक)
Kitchen Bugs Remedy: रसोई में रखा राशन खासकर दालें और खड़े मसाले बदलते मौसम की नमी के कारण अक्सर घुन और छोटे कीड़ों का शिकार हो जाते हैं। एक बार कीड़ा लग जाए तो पूरी दाल फेंकनी पड़ती है जिससे मेहनत की कमाई बर्बाद होती है। लेकिन परेशान न हों रसोई की ही कुछ चीजों से आप इन्हें साल भर फ्रेश रख सकते हैं।
जैसे-जैसे मौसम बदलता है हवा में नमी बढ़ने लगती है। यह नमी दालों, चावल और मसालों के लिए सबसे बड़ी दुश्मन है। नमी के कारण इनमें जाले पड़ने लगते हैं और घुन पैदा हो जाते हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो ये कीड़े डिब्बे के अंदर ही अंडे दे देते हैं और पूरे अनाज को खोखला कर देते हैं। आइए जानते हैं वो आसान ट्रिक्स जो आपके राशन को बिल्कुल सुरक्षित रखेंगी।
सूखी लाल मिर्च और तेजपत्ता
यह सबसे पुराना और असरदार नुस्खा है। दालों और मसालों के डिब्बे में 3-4 सूखी लाल मिर्च या कुछ तेजपत्ता डाल दें। इन दोनों की तेज गंध कीड़ों को बर्दाश्त नहीं होती।
सम्बंधित ख़बरें
International Family Day: क्यों टूट रहे हैं संयुक्त परिवार? क्या प्राइवेसी की चाहत छीन रही है अपनों का साथ!
Less Oil Cooking: कुकिंग के इन तरीकों को अपनाएंगे, तो खाना बनेगा लाजवाब और तेल भी लगेगा कम
Red Saree For Vat Savitri: इस बार वटसावित्री पर स्टाइल करें लाल साड़ियां, मिलेगा ट्रेडिशनल के साथ स्टाइलिश लुक
Endangered Species Day: हर साल धरती से विलुप्त हो रही हजारों प्रजातियां, काले मुंहे वाले बंदर बचे हैं सबसे कम
दाल भरने के बाद बीच में और सबसे ऊपर मिर्च या तेजपत्ता रख दें। इनकी प्राकृतिक महक कीड़ों को डिब्बे के पास भी नहीं फटकने देगी। खड़े मसालों के लिए यह ट्रिक सबसे बेहतरीन काम करती है।
सरसों तेल का लेप
दालों खासकर अरहर (तुअर) और चने की दाल को घुन से बचाने के लिए सरसों का तेल रामबाण है।
1 किलो दाल में करीब एक चम्मच शुद्ध सरसों का तेल डालें और उसे अच्छी तरह हाथों से मिला लें (कोट कर दें)। इसके बाद दाल को थोड़ी देर के लिए धूप दिखा दें और फिर एयरटाइट कंटेनर में भरें। तेल की चिकनाहट और गंध के कारण कीड़े इसमें पनप नहीं पाते और दाल साल भर तक खराब नहीं होती।
यह भी पढ़ें:- Natural Anti-Aging: क्या चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां? अपनाएं ये 8 घरेलू उपाय जो देंगे 20 साल वाला ग्लो
सूखी नीम की पत्तियां और लौंग
नीम के एंटी-बैक्टीरियल गुण अनाज को हर तरह के संक्रमण से बचाते हैं।
सूखी नीम की पत्तियों को एक मलमल के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और दाल के डिब्बे में डाल दें। इसी तरह, मसालों के डिब्बे में 5-6 लौंग डाल देने से उनकी खुशबू भी बरकरार रहती है और नमी के कारण लगने वाले छोटे काले कीड़े भी दूर रहते हैं।
कुछ जरूरी टिप्स
- प्लास्टिक के बजाय कांच या स्टील के एयरटाइट डिब्बों का इस्तेमाल करें।
- महीने में एक बार राशन को हल्की धूप जरूर दिखाएं, इससे नमी पूरी तरह खत्म हो जाती है।
- कभी भी गीले हाथों या गीली चम्मच से दाल या मसाले न निकालें।
इन छोटे-छोटे बदलावों और घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप न केवल अपना राशन बचा सकते हैं बल्कि अपने परिवार की सेहत का भी ख्याल रख सकते हैं। आज ही इन ट्रिक्स को आजमाएं और कीड़ों की टेंशन को हमेशा के लिए भूल जाएं।
3 easy kitchen hacks to protect lentils and spices from bugs naturally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मिथुन को मिलेगा रुका हुआ धन और कुंभ के पूरे होंगे सपने, जानें अपनी राशि का हाल
May 16, 2026 | 12:20 AM1 अक्टूबर से Delhi-NCR में बदल जाएंगे नियम, अब बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; जान लें ये 3 बड़े फैसले
May 15, 2026 | 11:00 PMमुंबई के मानखुर्द में बनेगी नई जेल, कारागृह प्रशासन को मिली 11 एकड़ जमीन; 1 दिन में हटाई गईं 1200 झोपड़ियां
May 15, 2026 | 10:59 PMShani Jayanti Deepak: शनि जयंती की शाम बस इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, खिंची चली आएगी लक्ष्मी!
May 15, 2026 | 10:59 PMशिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
May 15, 2026 | 10:52 PMगुना पुलिस की नशे के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, इंजेक्शन की सप्लाई करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार; बड़ी खेप बरामद
May 15, 2026 | 10:46 PMकेरल सीएम के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे शशि थरूर, कार्यक्रम से पहले किया ऐलान; क्या है असली वजह?
May 15, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM
सनातन से नफरत क्यों? तमिलनाडु में उदयनिधि स्टालिन के बयान से मचा बवाल, क्या है इसकी वजह, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 01:53 PM
सिर्फ एक सैल्यूट न करना सिपाही को पड़ा भारी, एसपी अंशिका वर्मा ने दी ऐसी सजा, सोशल मीडिया पर मचा बवाल- VIDEO
May 14, 2026 | 01:13 PM














