गेहूं की बजाय इस अनाज की रोटी है हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर, हार्ट अटैक का खतरा होगा कम
Quinoa Roti: गेहूं की रोटी की बजाय क्विनोआ की रोटी हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर मानी जाती है। इसमें फाइबर और पोषक तत्व अधिक होने के कारण हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है और दिल स्वस्थ रहता है।
- Written By: सीमा कुमारी
क्विनोआ सुपरफूड (सौ.सोशल मीडिया)
Superfood For Heart: आमतौर पर भारतीय घरों में गेहूं के आटे की रोटी सबसे ज्यादा खाई जाती है और बिना रोटी के हमारी थाली अधूरी सी लगती है। यह हमारे दैनिक भोजन का अहम हिस्सा रही है। लेकिन बदलती जीवनशैली और फिटनेस के प्रति बढ़ती जागरूकता के कारण लोग अब अपने खानपान में बदलाव कर रहे हैं। ऐसे में अब लोग क्विनोआ की रोटी को अपने डाइट में शामिल कर रहे हैं।
क्विनोआ को सुपरफूड बताया गया हैं
आयुर्वेद में क्विनोआ को सुपरफूड बताया गया हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी, प्रोटीन, फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक और अन्य जरूरी विटामिन से पाए जाते है। यही वजह है कि इसे आज सुपरफूड कहा जाता है।
बता दें कि अमेरिका और यूरोप जैसे देशों में क्विनोआ रोटी की मांग बढ़ी है, लेकिन सच यह है कि दक्षिण अमेरिका में इसे हजारों सालों से उगाया और खाया जाता रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
प्रोटीन का खजाना है पनीर! रोज़ की डाइट में शामिल करें ये 5 सीक्रेट रेसिपी, स्वाद भी मिलेगा और सेहत भी चमकेगी
Decluttering Tips: घर में फैला क्लटर बन सकता है तनाव की वजह! वास्तु एक्सपर्ट से जानें इसे हटाने के आसान उपाय
Monsoon Care: बारिश के मौसम में छोटे बच्चों की देखभाल के लिए अपनाएं ये हाइजीन टिप्स, बीमारियों से होगा बचाव
First Date Etiquette: पहली डेट पर बिल कौन भरेगा? बदलते दौर में जानिए क्या सोचते हैं Gen Z
क्विनोआ को डाइट में शामिल करने के क्या है फायदे
-
डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स बताते है कि, क्विनोआ की रोटी खाना डायबिटीज के मरीजों के लिए बड़ा फायदेमंद हो सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेहत के लिए बड़ा फायदेमंद है। अगर आप रोजाना क्विनोआ से बनी रोटी को डाइट में शामिल करते हैं, तो यह ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है।
-
पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत
क्विनोआ में कई अनाजों से कई गुणा ज्यादा फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या कम करता है। साथ ही, क्विनोआ की रोटी खाने से पेट लंबे समय तक भरा महसूस होता है। जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्या है उन्हें क्विनोआ की रोटी को अपनी डाइट जरूर शामिल करना चाहिए।
यह भी पढ़ें-कैंसर से बचने में हल्दी का हो सकता है बड़ा रोल, कैसे करें इस्तेमाल ये जानना ज़रूरी
-
वजन घटाने में कारगर
क्विनोआ की रोटी खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। वजन घटाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए क्विनोआ की रोटी किसी वरदान से कम नहीं है। एक स्टडी में पाया गया है कि क्विनोआ मोटापे को भी कम करने का एक बेहतरीन सुपरफूड है। अगर आप भी बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं, तो क्विनोआ की रोटी को डाइट में जरूर शामिल करें।
-
हार्ट हेल्थ के लिए अच्छा
दिल के मरीजों के लिए क्विनोआ रोटी को डाइट में शामिल करना काफी फायदेमंद माना गया है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि क्विनोआ खाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी मददगार है।
