Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

प्लास्टिक से हो रहा प्रदूषण हमारे जीवन लिए बहुत बड़ा खतरा, जानिए कैसे करें बचाव

एक तरफ प्लास्टिक ने हमारे जीवन को काफी आसान बनाया है। वहीं दूसरी तरफ प्लास्टिक आज के समय धरती के लिए एक बड़ी चुनौती भी बन गया है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Jul 04, 2025 | 05:47 PM

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मौजूदा समय में प्लास्टिक हमारे दैनिक जीवन का एक अभिन्न अंग बन गया है। हर छोटी-छोटी चीज को रखने के लिए हम प्लास्टिक बैग का ही इस्तेमाल करते है। लगातार बढ़ता प्लास्टिक प्रदूषण मनुष्यों से लेकर जीव-जंतुओं तक के लिए बहुत बड़ा खतरा बन रहा है।

आसानी से उपलब्ध हो जाने और टिकाऊ होने के चलते हम प्लास्टिक और उससे बनी चीजों का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं, लेकिन अगर आपने अभी इसके खतरों के बारे में नहीं जाना-समझा, तो इसके बहुत गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

प्लास्टिक के इन खतरों से अवगत कराने के उद्देश्य से हर साल 3 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया जाता है। जिसके जरिए लोगों को प्लास्टिक के अलावा अन्य चीजों अपनाने की सलाह दी जाती है, जिससे पर्यावरण को बचाने में सहयोग मिल सके। आइए जानते हैं प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

शरीर को सिग्नल देता है खाना, बार-बार की आदतें बनाती हैं सेहत, समझें पूरा गणित

कॉकरोच से छुटकारा पाने के यहां जानिए 5 तरीके, तीसरा नुस्खा ज़रूर करेगा कमाल

छोड़िए दूध वाली चाय का स्वाद, वजन घटाने से लेकर दिल की सेहत के लिए पिएं ये आयुर्वेदिक चाय

प्रदूषण में सांस लेना हुआ मुश्किल? फेफड़ों को डिटॉक्स करने के सबसे आसान और सस्ते तरीके

प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए क्या कदम उठाना चाहिए

  • प्लास्टिक स्ट्रॉ को कहें ना

प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए सबसे पहले रेस्टोरेंट या कहीं बाहर जूस या शेक पीने के लिए अगर प्लास्टिक स्ट्रॉ को दुकानदार दें, तो उसे साफतौर से मना कर दें। सीधे ग्लास से पिएं या फिर अगर पेपर स्ट्रॉ हो, तो उसे इस्तेमाल करें। गर्मी हो या सर्दी या फिर बारिश का मौसम अपने साथ प्लास्टिक की बॉटल की जगह ग्लास की बोतल कैरी करें।

  • सस्टेनेबल शॉपिंग करें

आज पैकेजिंग से लेकर कपड़ों और ब्यूटी प्रोडक्ट्स तक में प्लास्टिक का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है, तो ऐसे में आपको शॉपिंग पर भी लगाम कसने की जरूरत है। ऐसे प्रोडक्ट्स खरीदें, जिनका आप लंबे समय तक इस्तेमाल कर पाएं और जिनसे वो वातावरण के भी अनुकूल हो।

  • लकड़ी की चीजों का इस्तेमाल

अगर आप पर्यावरण को प्लास्टिक मुक्त बनाना चाहते है तो अपने डे टू डे की लाइफ में जहां-जहां पॉसिबल हो, लकड़ी की चीजों का इस्तेमाल करें। इसकी शुरुआत आप टूथब्रश और कंघी से कर सकते हैं। बाथरूम में प्लास्टिक की वस्तुओं को लकड़ी से बनी चीजों से रिप्लेस करें।

  • कपड़े या जूट का बैग इस्तेमाल करें

प्लास्टिक प्रदूषण रोकने की शुरुआत आप कपड़े या जूट के बैग के इस्तेमाल से कर सकते हैं। इससे काफी हद तक प्लास्टिक की खपत को रोका जा सकता है। अपने बैग में कपड़े का झोला रखें और सब्जी हो या दूसरी चीजों की खरीददारी के लिए इसे ही यूज करें।

जवानी की ये 5 आदतें बुढ़ापे में छीन सकती हैं आंखों की रोशनी, गंभीरता से लें

  • साबुन का करें इस्तेमाल

बॉडी वॉश या जेल आपको बाथिंग एक्सपीरियंस को मजेदार बना सकते हैं, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इनके लिए हर साल 4 लाख से ज्यादा प्लास्टिक बॉटल्स का इस्तेमाल होता है। अगर आप इसे रोकना चाहते हैं, तो साबुन से नहाना शुरू करें।

Plastic pollution is a big threat to our lives

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2025 | 07:04 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.