-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- These 5 Habits Are Harmful For The Eyes
जवानी की ये 5 आदतें बुढ़ापे में छीन सकती हैं आंखों की रोशनी, गंभीरता से लें
- Written By: सीमा कुमारी
आंख, शरीर के सबसे नाजुक अंगों में से एक है। इसके सहारे हम पूरी दुनिया का देख पाते है। अगर आंख नहीं हो तो हम कुछ भी नहीं देख पाएंगे, इसलिए यह बेहद जरूरी है कि हम अपनी आंख को सुरक्षित रखें।

ये 5 आदत आंखों के लिए नुकसानदायक (सौ.सोशल मीडिया)
आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी और नाजुक अंग हैं। बदलती लाइफस्टाइल, घंटों स्क्रीन के सामने बैठना और पोषण की कमी के कारण आजकल आंखों से जुड़ी समस्याएं आम हो गई हैं। मौजूदा समय में लोग जिस तरीके का लाइफस्टाइल जी रहे हैं, वह दिन दूर नहीं जब उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा जाएगा।
यदि आप यह अनुभव नहीं करना चाहते है, तो तुरंत इन 5 आदतों को सुधार कर अपनी आंखों की रोशनी को बचा सकते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं किन 5 आदतों को सुधार कर आंखों की रोशनी को बचा सकते हैं।
ये 5 आदत आंखों के लिए नुकसानदायक
-
लंबे समय तक स्क्रीन का उपयोग
आपको बता दें कि, मौजूदा समय में में स्मार्टफोन, कंप्यूटर, और टैबलेट का उपयोग बढ़ता जा रहा हैं। इन स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करना आंखों पर भारी पड़ सकता हैं। स्क्रीन की नीली रोशनी और लगातार फोकस की वजह से आंखों में थकावट, ड्राईनेस और दृष्टि संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
इसके लिए आप 20-20-20 नियम को अपना सकते हैं। हर 20 मिनट में, 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर किसी चीज को देखें। ये आंखों की मांसपेशियों को आराम देता है, तनाव को कम करता है।
-
अनहेल्दी खान पान
जैसा कि आप जानते है कि, हमारे आहार का सीधा असर आंखों के स्वास्थ्य पर पड़ता है। विटामिन A, C, और E जैसे पोषक तत्व आंखों के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है।
यदि आपका आहार इन विटामिन्स और अन्य पोषक तत्वों की कमी से ग्रस्त है, तो यह आंखों की कमजोरी का कारण बन सकता है। हरी पत्तेदार सब्जियां, गाजर, और अंगूर जैसे फल आंखों के लिए लाभकारी होते है।
-
नियमित आंखों की जांच न कराना
आंखों की नियमित जांच से किसी भी संभावित समस्याओं का जल्दी पता लगाया जा सकता है। यदि आप आंखों में लगातार समस्याएं महसूस कर रहे हैं, जैसे कि धुंधली दृष्टि, सिरदर्द, या आंखों में जलन, तो इसे नजरअंदाज न करें। नियमित आंखों की जांच से आपको समय पर उपचार प्राप्त हो सकता है और आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखा जा सकता है।
अस्थमा से लेकर नींद की समस्या पर कारगर है ये अनुलोम-विलोम प्राणायाम, करें रोजाना
-
पर्याप्त नींद न लेना
नींद का कमी आंखों के स्वास्थ्य पर भी असर डालती है। पूरी नींद की कमी से आंखों में सूजन, काले घेरे, और दृष्टि में धुंधलापन जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है। हर रात 7-8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है ताकि आंखों को पूरी तरह से आराम मिल सके।
-
आंखों को UV किरणों से बचाएं
सूरज की रोशनी बहुत तेज होती है, खास तौर पर गर्मियों के मौसम में। यूवी किरणें मोतियाबिंद और आंखों से जुड़ी दूसरी बीमारियों के लिए मुख्य कारण हैं। इसलिए इससे आंखों को बचाना जरूरी हो जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
30 की उम्र के बाद महिलाएं आखिर क्यों खाने लगी हैं ये ‘चमत्कारी’ देसी लड्डू? वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Eye Makeup Tips: अंडर-आई डार्क सर्कल्स छिपाने के लिए अपनाएं ये प्रो मेकअप ट्रिक्स, मिलेगा क्रीज-फ्री लुक
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
These 5 habits are harmful for the eyes
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














