Nicotine: सिगरेट के अलावा इन सब्जियों में भी पाया जाता है निकोटिन, क्या इन्हें खाना सुरक्षित है?

Nicotine In Vegetables: सिगरेट में पाया जाने वाला निकोटिन एक ऐसा नशीला पदार्थ होता है, जिसकी लत बहुत जल्दी लग जाती है। आज हम ऐसी सब्जियों को बारे में बताएंगे, जिसमें निकोटिन पाया जाता है।
Not only in cigarette, nicotine contains in daily eating vegetable
निकोटिन (फोटो.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Nicotine In Food: किसी भी तंबाकू प्रोडक्ट का सेवन करना सेहत के लिए खतरनाक होता है। तंबाकू एक ऐसा नशा होता है, जिसके लत को छुड़ाना बेहद मुश्किल है। तंबाकू से निकलने वाले धुएं में 7000 केमिकल पाए जाते हैं, जिनमें लगभग 250 केमिकल बेहद खतरनाक माने गए हैं और उनमें लगभग 70 केमिकल ऐसे भी हैं, जो कैंसर का कारण बन सकते हैं।

तंबाकू में पाया जाने वाला निकोटिन दुनिया के सबसे नशीले पदार्थों में से एक है। अब सवाल आता है कि क्या निकोटिन सिर्फ तंबाकू में ही पाया जाता है। द न्यू इंगलैंड जर्नल ऑफ मेडिसिन (NEJM) की रिपोर्ट की मानें , तो कई सब्जियां भी हैं, जिनमें निकोटिन की मात्रा होती है।

कौन सी है निकोटिन युक्त सब्जियां

  • बैंगन

आमतौर सभी घरों में बैंगन की सब्जी बनाई और खाई जाती है। बैंगन में भी प्राकृतिक रूप से निकोटिन पाया जाता है और शोधकर्ताओं के मुताबिक बैंगन में निकोटिन की मात्रा 100 ng/g होती है। यानी बैंगन में प्रति ग्राम में लगभग 100 नैनोग्राम निकोटिन हो सकता है।

  • टमाटर

टमाटर में भी प्राकृतिक रूप से निकोटिन पाया जाता है। रिसर्च के अनुसार कच्चे यानी हरे टमाटर में प्रति ग्राम 42.8 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है और वहीं पके हुए टमाटर के प्यूरी में प्रतिग्राम में 52 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है। वहीं एक रिसर्च में यह भी पाया गया है कि प्रतिग्राम टमाटर में 10 नैनोग्राम निकोटिन प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।

  • फूलगोभी

रिसर्च की मानें तो फूलगोभी में भी निकोटिन होता है और लगभग प्रतिग्राम फूलगोभी में 16.8 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है। वहीं एक अन्य स्टडी में यह भी पाया गया कि प्रतिग्राम फूलगोभी में लगभग 3.8 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है।

  • आलू

हर सब्जी में डाले जाने वाले आलू में भी निकोटिन पाया जाता है। दुनियाभर में आलू ऐसी सब्जी है, जिसे सबसे अधिक खाया जाता है। प्रतिग्राम आलू में लगभग 7.1 नैनोग्राम निकोटिन पाया जाता है। वहीं सिर्फ आलू के गूदे में प्रतिग्राम में 15.3 नैनोग्राम निकोटिन प्राकृतिक रूप से पाया जाता है।

क्या इन सब्जियों को खाना है सेफ

रिपोर्ट के पढ़ने के बाद सवाल यह उठता है कि क्या इन सब्जियों का सेवन सुरक्षित है? क्या इन्हें खाना चाहिए या छोड़ देना चाहिए? तो जवाब है- बिल्कुल नहीं। दरअसल इन सब्जियों में निकोटिन की जो मात्रा पाई जाती है वह बहुत कम है। अगर आप इसे एक सिगरेट से तुलना करें तो एक सिगरेट में 10,000,000 से 12,000,000 नैनोग्राम निकोटिन होता है यानी 1 करोड़ से लेकर 1 करोड़ 20 लाख नैनोग्राम। इसलिए अगर सिगरेट के साथ इन सब्जियों की तुलना की जाए तो यह इनमें मौजूद निकोटिन का बहुत कम हिस्सा होता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com