- Hindi News »
- Health »
- Navratri 2026 Lemon Water Benefits Fasting Tips Immunity Weight Loss
Navratri 2026: क्या आप जानते हैं व्रत में नींबू पानी पीने का सही तरीका? इससे शरीर को मिलता है 10 गुना फायदा
Lemon Water: नवरात्रि के व्रत के दौरान शरीर को हाइड्रेट और एनर्जेटिक बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। ऐसे में नींबू पानी एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है, लेकिन इसे सही तरीके से पीना भी उतना ही जरूरी है।
- Written By: प्रीति शर्मा

नींबू पानी (सौ. फ्रीपिक)
Navratri Health Tips: चैत्र नवरात्रि के पावन नौ दिनों में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति के साथ-साथ कठिन उपवास भी रखते हैं। व्रत के दौरान अक्सर शरीर में ऊर्जा की कमी और पोषण का असंतुलन देखने को मिलता है। भारी भोजन से परहेज के कारण शरीर को हल्का रखने की चुनौती होती है। ऐसे में नींबू पानी एक ऐसा प्राकृतिक और सुलभ विकल्प है जो न केवल आपकी प्यास बुझाता है बल्कि व्रत के दौरान होने वाली शारीरिक समस्याओं का रामबाण इलाज भी है।
सेहत का पावरहाउस
घरेलू नुस्खों में नींबू पानी अत्यंत लाभकारी माना जाता है। नींबू विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और साइट्रिक एसिड का भंडार है। सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में ताजा नींबू निचोड़कर पीना शरीर के लिए किसी सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। यह न केवल संक्रमण से बचाता है बल्कि उपवास के दौरान होने वाली थकान और कमजोरी को भी कोसों दूर रखता है।
पाचन तंत्र के लिए संजीवनी
अक्सर देखा गया है कि व्रत के दौरान खान-पान में बदलाव की वजह से लोगों को पेट फूलना, गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गुनगुना नींबू पानी पीने से पाचन तंत्र सक्रिय हो जाता है। यह पेट की अम्लता को कम करता है और आंतों की सफाई में मदद करता है। इसके नियमित सेवन से लिवर डिटॉक्स होता है, जिससे शरीर में जमा हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और आप पूरे दिन हल्का व ऊर्जावान महसूस करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Navratri Day 3: मां चंद्रघंटा को बेहद प्रिय है यह खास रंग! तीसरे दिन पहनें इस रंग के कपड़े, बरसेगी असीम कृपा
Eid 2026 Special: ईद पर गिफ्ट को लेकर कन्फ्यूज? ये 5 बजट फ्रेंडली ऑप्शन करेंगे आपकी टेंशन खत्म
Navratri 2026: मां चंद्रघंटा को लगाएं मखाना खीर का स्पेशल भोग, जानें झटपट रेसिपी
क्या फल खाने का ये तरीका बिगाड़ रहा है आपकी सेहत? एक्सपर्ट की राय जानकर चौंक जाएंगे आप
यह भी पढ़ें:- Navratri Day 3: मां चंद्रघंटा को बेहद प्रिय है यह खास रंग! तीसरे दिन पहनें इस रंग के कपड़े, बरसेगी असीम कृपा
वजन घटाने और चमकती त्वचा
कई बार व्रत में कुट्टू के आटे या तले हुए फलाहार के कारण वजन बढ़ने की शिकायत रहती है। नींबू पानी मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है जो फैट बर्न करने की प्रक्रिया को तेज कर देता है। साथ ही यह भूख को नियंत्रित करने में भी सहायक है। त्वचा के लिए भी यह किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट से कम नहीं है। व्रत में पानी की कमी से त्वचा रूखी हो जाती है लेकिन नींबू में मौजूद विटामिन-सी मुहांसों और दाग-धब्बों को कम कर चेहरे पर प्राकृतिक चमक लाता है।
नींबू पानी बनाने का परफेक्ट तरीका
- नींबू पानी का पूरा लाभ उठाने के लिए इसे बनाने का सही तरीका जानना जरूरी है।
- सबसे पहले एक गिलास पानी को हल्का गुनगुना करें (ध्यान रहे पानी बहुत ज्यादा गर्म न हो)।
- इसमें आधा ताजा नींबू निचोड़ें।
- स्वाद और बेहतर पोषण के लिए आप इसमें थोड़ा सा शहद मिला सकते हैं।
- इसमें सफेद चीनी का प्रयोग बिल्कुल न करें, क्योंकि यह नींबू के डिटॉक्स गुणों को कम कर सकती है।
व्रत के दौरान आप इसे सुबह खाली पेट या दिन में 2-3 बार फलाहार के साथ ले सकते हैं। यह छोटा सा बदलाव आपकी नवरात्रि की साधना को सेहतमंद और सुखद बना देगा।
Navratri 2026 lemon water benefits fasting tips immunity weight loss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
शख्स ने पॉपकॉर्न खाते हुए इंजॉय किया थिएटर के बाहर हुआ झगड़ा, लोगों ने कहा- एक टिकट में दो शो देख लिए
Mar 21, 2026 | 02:26 PMVivek Oberoi struggle Story: जब टूट गए थे विवेक ओबेरॉय, मां की सीख ने दिया जीने का नया नजरिया
Mar 21, 2026 | 02:24 PMपहले मौनव्रत, फिर खाकी को देखते ही ढोंगी बाबा चिल्लाने लगा घोर अपराध… जानिए पुलिस कस्टडी में क्या हुआ?
Mar 21, 2026 | 02:19 PMTelegram पर फोटो-वीडियो अब नहीं होंगे ब्लर, जानिए ये छुपा ट्रिक, तुरंत मिलेगा ओरिजिनल क्वालिटी
Mar 21, 2026 | 02:15 PMBJP ने जारी की केरल चुनाव के लिए तीसरी लिस्ट, जानें पुथुप्पल्ली और तिरुवनंतपुरम से किसे मिला टिकट
Mar 21, 2026 | 02:10 PMपुडुचेरी में भाजपा का ‘चुनावी धमाका’, पहली लिस्ट में गृह मंत्री समेत 9 धुरंधरों को मिला टिकट!
Mar 21, 2026 | 02:08 PMयवतमाल में ‘जहरीला’ हुआ पानी! 1209 गांवों की जांच और 59 नमूने दूषित, गर्मी के साथ अब बीमारियों का बढ़ा खतरा
Mar 21, 2026 | 02:07 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM














