सत्तू का शरबत: भुने हुए चने से बना सत्तू गर्मियों में किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें प्रोटीन और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं। इसे पानी, नींबू के रस और काला नमक के साथ मिलाकर पीने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और लू लगने का खतरा लगभग खत्म हो जाता है।