सिर फटने जैसा दर्द भी होगा छूमंतर! माइग्रेन के अटैक को रोकने के लिए अपनाएं ये नेचुरल तरीके
Home Remedy for Migraine: माइग्रेन का दर्द बहुत ही असहनीय होता है जिसके लिए व्यक्ति कई तरीके अपनाता है। दवाओं के अलावा आप कुछ घरेलू नुस्खे अपना सकते हैं जो इस दर्द से राहत दे सकते हैं।
- Written By: प्रीति शर्मा
माइग्रेन की प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. फ्रीपिक)
Migraine Relief: आज के दौर में तनाव और भागदौड़ भरी जिंदगी के कारण माइग्रेन एक गंभीर समस्या बन गया है। एनसीबीआई की रिपोर्ट के अनुसार यह केवल सिरदर्द नहीं बल्कि एक जटिल न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर है। अगर आप भी आधे सिर के दर्द, उल्टी और धुंधलेपन से परेशान हैं तो ये 5 प्राकृतिक तरीके आपके लिए संजीवनी साबित हो सकते हैं।
माइग्रेन को अक्सर लोग सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें मस्तिष्क के अलग-अलग हिस्सों में तीव्र दर्द महसूस होता है। हालांकि इसे पूरी तरह खत्म करना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन अपनी जीवनशैली में बदलाव और कुछ असरदार घरेलू उपायों से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है।
सिकाई
गर्म और ठंडी थेरेपी माइग्रेन के दर्द में तापमान का सही इस्तेमाल राहत दिला सकता है। माथे और गर्दन के पीछे ठंडी सिकाई करने से रक्त वाहिकाएं सुकुड़ती हैं और दर्द कम होता है। वहीं कंधों और गले पर गर्म सिकाई करने से तनावग्रस्त मांसपेशियों को आराम मिलता है।
सम्बंधित ख़बरें
World Malaria Day 2026: अब खत्म होगा मलेरिया का खौफ! जानें वो नई तकनीकें जो बनेंगी मच्छरों का काल
सावधान! शरीर में दिखने वाले ये मामूली बदलाव हैं साइलेंट हार्ट अटैक के लक्षण, न करें नजरअंदाज
पानी पीने के बाद भी सूख रहा है बार-बार गला? शरीर में छिपी इन गंभीर बीमारियों का हो सकता है संकेत
लू से बचने का देसी तरीका! तपती गर्मी में अमृत है कच्चे आम का झोलिया, बस 5 मिनट में तैयार करें रेसिपी
हाइड्रेशन
पानी की कमी है बड़ा दुश्मन शरीर में पानी की कमी ऑक्सीजन के स्तर को प्रभावित करती है, जो माइग्रेन को ट्रिगर कर सकता है। हेल्थलाइन के मुताबिक, रोजाना 8 से 10 गिलास पानी पीना अनिवार्य है। हाइड्रेशन के लिए नारियल पानी भी एक बेहतरीन विकल्प है।
यह भी पढ़ें:- क्या भीड़ देखते ही आपके भी छूट जाते हैं पसीने? कहीं आप तो नहीं इस गंभीर बीमारी का शिकार
स्ट्रेस मैनेजमेंट और योग
तनाव माइग्रेन का सबसे बड़ा कारण है। विशेषज्ञों का कहना है कि रोजाना ध्यान और योग करने से न केवल माइग्रेन कम होता है बल्कि यह इनफर्टिलिटी जैसी अन्य समस्याओं में भी सुधार लाता है।
गहरी नींद
नींद की कमी सीधे तौर पर माइग्रेन अटैक को न्योता देती है। एक आरामदायक कमरा, अंधेरा और सोने से पहले मोबाइल से दूरी बनाने से नींद की गुणवत्ता सुधरती है जिससे सिरदर्द की फ्रीक्वेंसी कम हो जाती है।
अदरक और पेपरमिंट का कमाल
हर्बल उपचार में अदरक की चाय माइग्रेन के लिए रामबाण मानी जाती है। इसके अलावा पेपरमिंट ऑयल की ठंडक सिर पर लगाने से नसों को सुकून मिलता है और दर्द से तत्काल राहत महसूस होती है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
