-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Social Anxiety Disorder Symptoms Causes And Treatment In Hindi
Social Anxiety: क्या भीड़ देखते ही आपके भी छूट जाते हैं पसीने? कहीं आप तो नहीं इस गंभीर बीमारी का शिकार
- Written By: प्रीति शर्मा
Social Anxiety Reasons: आज के समय में सोशल एंग्जायटी एक आम लेकिन गंभीर मानसिक समस्या बनती जा रही है। भीड़ में जाना, लोगों से बात या सार्वजनिक जगहों पर असहज महसूस करना इसके प्रमुख लक्षण हो सकते है।

सोशल एंग्जाइटी लक्षण (सौ. एआई)
Mental Health Tips: मौजूदा दौर में शरीर को स्वस्थ रखना एक बड़ी चुनौती बन गया है। बीमारियों का बढ़ता दायरा न केवल बुजुर्गों को बल्कि बच्चों को भी अपनी चपेट में ले रहा है। अक्सर हम हेल्थ का मतलब सिर्फ शारीरिक मजबूती से जोड़ते हैं लेकिन आंकड़े बताते हैं कि मेंटल हेल्थ की अनदेखी भविष्य में गंभीर परिणाम दे सकती है। इन्हीं मानसिक समस्याओं में से एक सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर (Social Anxiety Disorder SAD) है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम शारीरिक फिटनेस पर तो ध्यान देते हैं लेकिन मानसिक सेहत अक्सर पीछे छूट जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर दुनिया की सबसे आम मानसिक समस्याओं में से एक है।
क्या है सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर
सरल शब्दों में कहें तो यह सामाजिक भय है। इसमें व्यक्ति को समाज के बीच जाने, लोगों से बातचीत करने या किसी सार्वजनिक स्थिति का सामना करने में अत्यधिक घबराहट महसूस होती है। यह समस्या आमतौर पर किशोरावस्था से शुरू होती है और यदि इसका इलाज न किया जाए तो यह व्यक्ति के करियर, पढ़ाई और निजी रिश्तों को पूरी तरह बर्बाद कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
Hemoglobin Foods: सब खाने के बाद भी नहीं बढ़ रहा हीमोग्लोबिन, तो इन पांच चीजों को करें डाइट में शामिल
यह भी पढ़ें:- बिना हीटर सर्दी से होगा आपका बचाव, शरीर को गर्म रखने के लिए अपनाएं ये 5 आसान और असरदार देसी हैक्स
सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर के लक्षण
- नकारात्मक आकलन का डर: हमेशा यह डर सताना कि दूसरे लोग आपके बारे में क्या सोचेंगे या वे आपको जज करेंगे।
- शारीरिक प्रतिक्रियाएं: भीड़ को देखकर अचानक पसीना आना, हाथ-पैर कांपना, आवाज का लड़खड़ाना या चेहरा लाल हो जाना।
- सामाजिक अलगाव: शर्मिंदगी के डर से ऑफिस मीटिंग, इंटरव्यू, पार्टी या रिश्तेदारों से मिलने से बचना।
- अत्यधिक चिंता: किसी भी सोशल इवेंट से कई दिन पहले ही घबराहट शुरू हो जाना।
क्यों होती है यह समस्या?
वैज्ञानिकों ने इसके लिए तीन मुख्य कारणों को जिम्मेदार ठहराया है। सबसे पहले यदि परिवार में किसी को एंग्जायटी की समस्या रही हो तो बच्चों में इसका खतरा बढ़ जाता है। दिमाग का एक हिस्सा जिसे अमिगडाला कहते हैं डर को नियंत्रित करता है। इसके अति-सक्रिय होने पर व्यक्ति छोटी-छोटी बातों पर ज्यादा डरने लगता है। इसके अलावा पुराना अनुभव भी इसके लिए जिम्मेदार है। बचपन में किसी सार्वजनिक अपमान या दुर्व्यवहार का शिकार होना भी भविष्य में SAD का कारण बनता है।
बचाव और समाधान
अच्छी बात यह है कि सोशल एंग्जायटी लाइलाज नहीं है। कॉग्निटिव बिहेवियर थेरेपी (CBT), काउंसलिंग और विशेषज्ञ की सलाह पर दवाओं के जरिए इस पर काबू पाया जा सकता है। समय पर इलाज न मिलने पर यह स्थिति डिप्रेशन या नशे की लत की ओर ले जा सकती है। इसलिए यदि आपको या आपके बच्चों में ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से संपर्क करें।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
Social anxiety disorder symptoms causes and treatment in hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: कर्क को मिलेगा शुभ समाचार, मकर का लौटेगा रुका हुया धन, जानें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 27, 2026 | 12:05 AMपटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PMखाली पेट, ट्रकों से पहुंचती थीं ट्रेनिंग…आज हैं भारत की गोल्डन क्वीन! मीराबाई चानू की प्रेरणादायक कहानी
Jul 26, 2026 | 11:13 PMइंडियन आइडल 16 का खिताब ज्योतिर्मयी नायक के नाम, कैंसर मरीजों को म्यूजिक थेरेपी देने वाली सिंगर ने रचा इतिहास
Jul 26, 2026 | 11:06 PM‘गुरुग्राम के ट्रैफिक से कनाडा की सुकून भरी ड्राइव तक’, भारतीय युवक ने बताया विदेश में रहने का सबसे बड़ा फर्क
Jul 26, 2026 | 11:05 PMउद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PMNashik News: कावनई में गंगा-गोदावरी पूजन, सिंहस्थ से पहले कपिलधारा के विकास को गति
Jul 26, 2026 | 10:56 PMवीडियो गैलरी

CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार; वकील ने खोले बड़े राज, राजनीतिक जीवन में पहली बार जाना पड़ा जेल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 09:04 PM
चुप नहीं बैठी महिला; बीएमटीसी बस में छेड़छाड़ करने वाले को ड्राइवर ने सिखाया सबक, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 08:45 PM
अब बात होगी तो सिर्फ PoK पर…, कारगिल वॉर मेमोरियल से राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को सख्त चेतावनी; देखें Video
Jul 26, 2026 | 02:41 PM
भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में नियमों की उड़ रही धज्जियां, प्रशासन ने जांच का दिया भरोसा-VIDEO
Jul 26, 2026 | 01:43 PM














