Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नाश्ते में रोज जरूर खाएं 1 कटोरी दलिया, फायदे आपको कर देंगे हैरान

Healthy Breakfast Option:अगर आप अपने दिन की शुरुआत 1 कटोरी दलिया से करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। दलिया हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

  • By सीमा कुमारी
Updated On: Dec 26, 2025 | 08:25 PM

नाश्ते में रोज जरूर खाएं 1 कटोरी दलिया(सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Health Benefits oF Dalia:आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अक्सर नाश्ता स्किप कर देते हैं या कुछ ऐसा खा लेते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद नहीं होता। जबकि नाश्ता दिन का सबसे अहम भोजन माना जाता है। दादी नानी के जमाने से दलिया को सेहत के लिए वरदान माना जाता रहा है।

क्या आप जानते हैं कि अगर आप हर रोज एक कटोरी दलिया का सेवन करना शुरू कर देंगे, तो आपकी सेहत पर ढेर सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दलिया में विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस, कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और फाइबर समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। दलिया में वसा की कम मात्रा होती है।

अगर आप अपने दिन की शुरुआत 1 कटोरी दलिया से करते हैं, तो यह आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। दलिया स्वाद के साथ-साथ पोषण से भरपूर होता है और हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद माना जाता है।

  • पाचन तंत्र को रखे मजबूत

दलिया में भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। नियमित रूप से दलिया खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। यह आंतों को साफ रखने में भी मदद करता है।

  • वजन घटाने में मददगार

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए दलिया एक बेहतरीन नाश्ता है। फाइबर से भरपूर होने के कारण यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती और ओवरईटिंग से बचाव होता है।

  • डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद

दलिया का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे यह ब्लड शुगर को तेजी से नहीं बढ़ाता। यही वजह है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए दलिया को सुरक्षित और हेल्दी नाश्ता माना जाता है।

  • दिल की सेहत के लिए लाभकारी

दलिया में मौजूद फाइबर और जरूरी पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने में मदद करते हैं। इससे हृदय रोग का खतरा कम होता है और दिल लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।

  • ऊर्जा और ताकत बढ़ाए

नाश्ते में दलिया खाने से शरीर को दिनभर के काम के लिए भरपूर ऊर्जा मिलती है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन शरीर को ताकत देते हैं और थकान महसूस नहीं होने देते।

  • बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी उपयोगी

दलिया हल्का और सुपाच्य होता है, इसलिए यह बच्चों और बुजुर्गों दोनों के लिए आदर्श भोजन है। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स शरीर के विकास और मजबूती में सहायक होते हैं।

यह भी पढ़ें:-डायबिटीज से लेकर हाई बीपी तक, जानें किस बीमारी के लिए कौन-सी दाल है संजीवनी  

कैसे करें दलिया का सेवन

आप दलिया को सब्जियों के साथ नमकीन, दूध के साथ मीठा या दही मिलाकर भी खा सकते हैं। स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें सब्जियां, मूंगफली या थोड़े बीज भी मिलाए जा सकते हैं।

Nashte mein dalia ke fayde health benefits

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 26, 2025 | 08:25 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health News
  • Lifestyle News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘कहीं आप भी एल्युमिनियम फॉयल का…’, किचन की ये आदत बिगाड़ सकती है आपकी सेहत, क्या होंगे नुकसान?

2

प्यार में क्यों अंधा हो जाता है इंसान? वैज्ञानिक रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा

3

स्वास्थ्य के मोर्चे पर बड़ी जीत, ICMR का बड़ा दावा; 2030 तक भारत से गायब होगी ये बीमारी!

4

डायबिटीज से लेकर हाई बीपी तक, जानें किस बीमारी के लिए कौन-सी दाल है संजीवनी

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.