Liver Detox: हेल्दी लिवर का राज़ क्या है? ये फल करेंगे लीवर को डिटॉक्स, आज़मा कर देखिए
Liver Detox Tips: लिवर शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है जो डिटॉक्सिफिकेशन का काम करता है। गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से लिवर पर असर पड़ता है। जानिए कौन-से फल लिवर को डिटॉक्स करता है।
- Written By: सीमा कुमारी
हेल्दी लिवर टिप्स( सौ.सोशल मीडिया)
Liver Detox Fruits : मौजूदा समय में अधिकतर लोग लिवर से जुड़ी कई तरह की परेशनियों से जूझ रहे हैं, ऐसे में समय-समय पर लिवर को डिटॉक्स करने की जरूरत होती है। जैसा कि जानते है कि लिवर हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है, जो न केवल खून को साफ करता, पाचन क्रिया को बेहतर करता बल्कि हानिकारक तत्वों को शरीर से बाहर निकालने में भी मदद करता है।
हेल्थ विशेषज्ञों का कहना है कि, कुछ चुनिंदा फल और पत्ते लिवर को स्वस्थ रखने में बेहद फायदेमंद साबित हो सकते है। आंवला से लेकर पपीता तक ये फल लिवर के लिए वरदान की तरह काम करते है
लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है ये चीजे
-
आंवला जूस का करें सेवन
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, लिवर डिटॉक्स करने में आंवला जूस बड़ा फायदेमन्द बताया गया है। आंवला को लिवर का सबसे बड़ा दोस्त माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन -C और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं रोजाना आंवला का सेवन या आंवला जूस लिवर को स्वस्थ रखता है।
सम्बंधित ख़बरें
Homemade Ubtan: शादी से पहले चेहरे पर आएगा नेचुरल ग्लो! इस खास तरीके से घर पर बनाएं उबटन
बच्चे के साथ अपनी सेहत का भी रखें ख्याल! डिलीवरी के बाद शुरुआती 6 हफ्तों में शरीर को मजबूत बनाएंगे ये नुस्खे
Lauki Recipes: नाश्ते में वही पराठा-पोहा खाकर हो गए हैं बोर? आज ही ट्राई करें लौकी से बनी ये 5 यूनिक रेसिपीज
कड़वा खीरा अब नहीं बिगाड़ेगा सलाद का स्वाद! बाजार जाने से पहले जान लें ये सीक्रेट तरीका
-
अंगूर का सेवन
लिवर डिटॉक्स करने में आंवला जूस के अलावा, अंगूर का सेवन बढ़िया होता है। अंगूर में मौजूद कंपाउंड लिवर को डिटॉक्स करने और सूजन कम करने में मदद करते है।
-
संतरा और नींबू
ये दोनों फल विटामिन सी से भरपूर होते हैं. नींबू पानी सुबह खाली पेट पीने से लिवर अच्छी तरह साफ होता है। फलों के साथ ही लिवर के लिए पत्ते भी फायदेमंद है। इनमें माकोय के पत्ते हैं, जो लिवर की सूजन और संबंधित समस्याओं में राहत देते है।
आयुर्वेद में इन्हें लिवर टॉनिक माना जाता है, वहीं मोरिंगा के पत्तों में पोषक तत्वों की भरमार होती है ये लिवर को मजबूत बनाते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करते है।
-
पपीता का सेवन
लिवर डिटॉक्स करने में पपीता का सेवन भी बड़ा फायदेमंद बताया गया है। यह पाचन शक्ति बढ़ाता है और लिवर में जमा विषाक्त पदार्थों को शरीर से निकालने में सहायक है। यह लिवर की सूजन कम करने में भी मददगार है।
भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के अनुसार, आयुर्वेदिक ज्ञान और माइंडफुल ईटिंग अपनाकर हम लिवर को मजबूत बना सकते है। विश्व लिवर दिवस पर आयुष मंत्रालय लोगों को सही आहार और प्राकृतिक चीजों के जरिए लिवर की देखभाल करने की सलाह दे रहा है।
यह भी पढ़ें-Lemon Water: हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं नींबू पानी, इन लोगों को रहना चाहिए दूर
विशेषज्ञों का मानना है कि, इन फलों और पत्तों को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करें। ताजा फल खाएं, जूस बनाकर पीएं या सलाद में डालकर खाएं. साथ ही तला-भुना, जंक फूड और ज्यादा शराब से बचें, नियमित व्यायाम और अच्छी नींद भी लिवर की सेहत के लिए जरूरी है।
