कड़वा खीरा अब नहीं बिगाड़ेगा सलाद का स्वाद! बाजार जाने से पहले जान लें ये सीक्रेट तरीका
Cucumber Bitterness: गर्मियों में खीरा सलाद का अहम हिस्सा होता है लेकिन कई बार इसका कड़वापन स्वाद बिगाड़ देता है। गलत तरीके से चुनने या काटने की वजह से यह समस्या हो सकती है।
- Written By: प्रीति शर्मा
खीरा (सौ. फ्रीपिक)
Cucumber Bitterness Tricks: गर्मियों के मौसम में सलाद की थाली बिना खीरे के अधूरी मानी जाती है। खीरा न केवल शरीर को हाइड्रेटेड रखता है बल्कि इसमें मौजूद फाइबर और पोषक तत्व चिलचिलाती गर्मी में पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। लेकिन अक्सर खरीदते समय एक आम समस्या का सामना करना पड़ता है। बाजार से लाया गया खीरा कड़वा निकल जाता है। यह कड़वाहट न केवल पूरे सलाद का स्वाद बिगाड़ती है बल्कि कई बार पेट में दर्द या गैस का कारण भी बन सकती है।
खीरे में कड़वाहट का मुख्य कारण एक प्राकृतिक यौगिक होता है जिसे कुकरबिटासिन कहा जाता है। यह तत्व मुख्य रूप से खीरे के तने और उसके सिरों में जमा होता है। जब हम खीरे के सिरे को काटकर रगड़ते हैं तो निकलने वाला सफेद झाग वास्तव में वही कुकरबिटासिन होता है जो बाहर निकल आता है।
ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि बाजार में बिना चखे यह कैसे पता लगाया जाए कि कौन सा खीरा मीठा है और कौन सा कड़वा। इसके लिए आप कुछ टिप्स की मदद ले सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पीते हैं ब्लैक कॉफी? जानिए वजन घटाने से लेकर ब्रेन हेल्थ तक इसके 10 फायदे
Healthy Coffee: रोज कॉफी पीने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानें फायदे और नुकसान
पहली बारिश के बाद मिट्टी से खुशबू क्यों आती है? जानिए इसके पीछे छिपा वैज्ञानिक कारण और प्रकृति का अनोखा रहस्य
Rose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
बाजार में कैसे पहचानें मीठा खीरा
बाजार में सब्जी वाले के पास रखे ढेर सारे खीरों में से सही चुनाव करने के लिए इन तीन बातों का विशेष ध्यान रखें।
- हमेशा मध्यम गहरे हरे रंग का खीरा चुनें। यदि खीरा बहुत ज्यादा गहरा हरा है तो वह कड़वा हो सकता है क्योंकि उसमें कुकरबिटासिन की मात्रा अधिक हो सकती है। वहीं पीलापन लिए हुए खीरा ज्यादा पका हुआ और बेस्वाद होता है।
- ज्यादा मोटे और बड़े खीरे खरीदने से बचें। मध्यम आकार के और पतले खीरे अक्सर ज्यादा मीठे और कुरकुरे होते हैं। जो खीरे बीच से बहुत ज्यादा मोटे और सिरों से पतले होते हैं उनके कड़वा निकलने की संभावना सबसे अधिक होती है।
- खीरे को हल्का सा दबाकर देखें। अगर वह बहुत ज्यादा नरम महसूस हो रहा है तो समझ लीजिए कि वह ताजा नहीं है और अंदर से खराब या कड़वा निकल सकता है।
यह भी पढ़ें:- दिन भर की थकान और पेट की जलन मिनटों में होगी छूमंतर! बस छाछ में मिलाकर पिएं ये चीजें
कड़वाहट दूर करने का तरीका
अक्सर लोग खीरे के ऊपरी हिस्से को काटकर नमक के साथ रगड़ते हैं। विज्ञान के अनुसार ऐसा करने से निकलने वाला सफेद झाग कड़वाहट को बाहर खींच लेता है। इसके अलावा खीरे को छीलने के बाद उसे ठंडे पानी में 5-10 मिनट के लिए भिगोकर रखने से भी कड़वापन काफी हद तक कम हो जाता है।
हल्का कड़वा खीरा खाना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। यह टॉक्सिसिटी पैदा कर सकता है जिससे उल्टी या पेट में मरोड़ की समस्या हो सकती है। इसलिए खीरे को हमेशा दोनों सिरों से काटकर चख लें। गर्मियों में हाइड्रेटेड रहने के लिए खीरा जरूर खाएं लेकिन स्मार्ट तरीके से चुनकर और साफ करके ही इसका सेवन करें।
