Lauki Kalakand: गर्मी के मौसम में अपने हाथों से बनाएं ‘लौकी कलाकंद’, ऐसी मिठाई जो सेहत के लिए भी संजीवनी सी
Lauki Kalakand Benefits : गर्मी के मौसम में अगर आप स्वाद और सेहत का बेहतरीन मेल चाहते हैं, तो लौकी कलाकंद एक शानदार विकल्प हो सकता है। पौष्टिक गुणों से भरपूर यह मिठाई न केवल स्वादिष्ट होती है।
- Written By: सीमा कुमारी
लौकी कलाकंद (सौ .सोशल मीडिया)
Lauki Kalakand Recipe: कई लोग ऐसी मिठाइयां खाना पसंद करते हैं, जो न सिर्फ स्वादिष्ट हों बल्कि खाने में हल्की हों और शरीर के लिए फायदेमंद भी हों। खासतौर पर गर्मियों और फेस्टिव सीजन में ज्यादा भारी मिठाई खाने का मन भी नहीं करता है। ऐसे में एक बेहतरीन डिश है लौकी का कलाकंद। लौकी पानी से भरपूर और शरीर को ठंडा रखने वाली सब्जी है, जो गर्मियों के लिए फायदेमंद होती है।
-
पोषक तत्वों से भरपूर होता है
लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होता हैं। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होती है, जिससे शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर, पोटैशियम, कैल्शियम और कई जरूरी विटामिन पाए जाते हैं।
यही कारण है कि यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाने, पेट को ठंडक देने और शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में सहायक मानी जाती है। फाइबर, विटामिन ए, पोटैशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Women Health: हर महिला को करवानी चाहिए ये 5 जरूरी हेल्थ स्क्रीनिंग, समय रहते चल जाएगा गंभीर बीमारियों का पता
Eye Care Tips:आंखों की अच्छी रोशनी के लिए अपनी डाइट में शामिल करें ये चीज़ें, बुढ़ापे में भी नहीं लगेगा चश्मा
Leather Trouser In Fashion: ब्लैक लेदर ट्राउजर में समंथा का 10/10 मॉडर्न लुक, जानें कैसे करें इसे रीक्रिएट
MuRadabadi Dal Recipe: घर पर बनाएं यूपी की मशहूर मुरादाबादी दाल, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
-
पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद
ऐसे में लौकी कलाकंद पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद होती है। फाइबर की वजह से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं में राहत मिलती है। कम कैलोरी होने के कारण वजन नियंत्रण में मदद करती है।
-
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है
पोटैशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है और दिल को स्वस्थ बनाता है। साथ ही यह त्वचा को चमकदार बनाने और शरीर से विषाक्त तत्व निकालने में भी सहायक है। गर्मियों में यह एनर्जी बनाए रखने में कारगर साबित होती है।
ये भी पढ़ें-MuRadabadi Dal Recipe: घर पर बनाएं यूपी की मशहूर मुरादाबादी दाल, स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
लौकी कलाकंद बनाने क तरीका
लौकी कलाकंद बनाना बहुत आसान है। इसके लिए सबसे पहले ताजी लौकी को अच्छे से धोकर छील लें, बीज निकाल दें और कद्दूकस कर लें। कढ़ाई में दो बड़े चम्मच घी गरम करें, उसमें कद्दूकस की हुई लौकी डालकर मध्यम आंच पर लगभग 10-15 मिनट तक भून लें। फिर स्वाद के अनुसार चीनी मिलाकर पानी सूखने तक पकाएं।
इसके बाद लौकी में मावा या मिल्क पाउडर और थोड़ा घी डालकर लगातार चलाते हुए भूनें, जब तक पूरा मिश्रण गाढ़ा और दानेदार न हो जाए।
आखिर में इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें। मिश्रण को थाली या ट्रे में फैलाकर ठंडा होने दें। ठंडा होने के बाद मनचाहे आकार में काट लें। ऊपर से कटे हुए बादाम, नारियल या पिस्ता से सजाकर परोसें।
