-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Lassi Benefits Best Time To Drink Summer Body Temperature Control
सावधान! क्या आप भी गलत समय पर पीते हैं लस्सी? फायदे की जगह शरीर को झेलने पड़ सकते हैं ये गंभीर नुकसान
- Written By: प्रीति शर्मा
Best Time to Drink Lassi: गर्मियों में लस्सी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है लेकिन अगर इसे गलत समय पर पिया जाए तो यह नुकसान भी पहुंचा सकती है। कई लोग बिना सही जानकारी के इसका सेवन करते हैं।

लस्सी (सौ. फ्रीपिक)
Lassi in Summer: देशभर में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। पारा 40 डिग्री के पार पहुंचते ही लोग राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद कोल्ड ड्रिंक्स और आर्टिफिशियल सोडा की ओर भागते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्वाद के चक्कर में आप अपनी सेहत के साथ कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं। पैकेज्ड ड्रिंक्स शरीर को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान देते हैं। ऐसे में लस्सी एक बेहतरीन विकल्प बनकर उभरता है जो न केवल शरीर को अंदर से ठंडा रखता है बल्कि तापमान को भी नियंत्रित करता है।
दही को मथकर तैयार की जाने वाली लस्सी सदियों से भारतीय खानपान का अटूट हिस्सा रही है। यह महज एक ड्रिंक नहीं बल्कि पोषक तत्वों का भंडार है। इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स पाचन तंत्र को दुरुस्त रखते हैं वहीं कैल्शियम हड्डियों की मजबूती के लिए जरूरी है। भीषण धूप से लौटकर जब आप एक गिलास ठंडी लस्सी पीते हैं तो यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करती है और खोई हुई ऊर्जा को वापस लाती है।
गर्मियों का हेल्दी ड्रिंक
आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान दोनों ही लस्सी की तासीर को ठंडा मानते हैं। गर्मी के मौसम में शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ जाता है जिससे हीट स्ट्रोक और लू लगने का खतरा बढ़ता है। लस्सी एक नेचुरल कूलिंग एजेंट की तरह काम करती है। इसमें पानी की उच्च मात्रा और दही की ठंडक मिलकर शरीर के बढ़ते तापमान को संतुलित करती है जिससे आप गर्मी के दुष्प्रभावों से बचे रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
सिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
बाज़ार जैसा Crispy Honey Chilli Potato घर पर बनाना है बस अपनाएं ये एक आसान ट्रिक, हर बाइट होगी सुपर क्रंची
Birth Control Pills: क्या बर्थ कंट्रोल पिल्स बंद करने से बढ़ सकता है ब्लड शुगर? जानें एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं
Lakadong Turmeric: क्यों है मेघालय की लाकाडोंग हल्दी ‘गोल्डन स्पाइस’? जानें क्या है इसकी खासियत
क्या है पीने का सही समय
लस्सी जितनी फायदेमंद है गलत समय पर इसका सेवन उतना ही नुकसानदायक हो सकता है। लस्सी पीने का सबसे उपयुक्त समय दोपहर का है। दोपहर के भोजन के साथ या उसके थोड़ी देर बाद लस्सी पीना अमृत के समान माना जाता है। यह भोजन को पचाने में मदद करती है और दोपहर की चिलचिलाती धूप के असर को कम करती है।
यह भी पढ़ें:- क्या आप भी ईयरफोन का करते हैं घंटों इस्तेमाल? कानों की सेहत से जुड़ी ये बड़ी चेतावनी भूलकर भी न करें इग्नोर!
रात में लस्सी पीना पड़ सकता है भारी
अक्सर लोग रात के खाने के साथ भी लस्सी का सेवन करते हैं जो स्वास्थ्य के लिहाज से ठीक नहीं है। रात के समय पाचन अग्नि धीमी हो जाती है और लस्सी की ठंडी तासीर कुछ लोगों में कफ, भारीपन या अपच की समस्या पैदा कर सकती है। इसलिए यदि आप लस्सी के गुणों का पूरा लाभ उठाना चाहते हैं तो सूर्यास्त से पहले इसका सेवन कर लेना ही बेहतर है।
अगर आप इस गर्मी में खुद को बीमार होने से बचाना चाहते हैं तो बाजार के केमिकल युक्त ड्रिंक्स को छोड़कर घर की बनी ताजी लस्सी को अपनाएं। यह न केवल आपके बजट में है बल्कि आपकी सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बस ध्यान रखें इसे ताजी पीएं और सही समय का चुनाव करें।
Lassi benefits best time to drink summer body temperature control
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
आंगन में चाय बांट रहे थे अभिजीत दीपके, पीछे से शराब लेकर पहुंच गया शख्स; VIDEO देख लोग बोले टायफाइड की दवा है
Aug 05, 2026 | 09:45 PM13 साल से पैरालिसिस पीड़ित मरीज को बनाया निशाना; 2 घंटे के फर्जी इलाज के बाद थमाया ₹3.35 लाख का बिल
Aug 05, 2026 | 09:35 PMForest Range Officer Recruitment 2026: वनों के क्षेत्र पदाधिकारी के 16 पदों पर भर्ती, 16 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 09:28 PMसिर्फ 2 अखरोट बदल सकते हैं आपकी सेहत! जानिए कब, कैसे और किस तरीके से खाने पर मिलता है सबसे ज़्यादा फायदा
Aug 05, 2026 | 09:16 PMलॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
Aug 05, 2026 | 09:13 PMमुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PMविभाग वापस लिए जाने के बाद भी ‘आनंद’ में लखन पटेल, पहली बार तोड़ी चुप्पी; राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज
Aug 05, 2026 | 08:54 PMवीडियो गैलरी

CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM













