गर्मी के दिनों में ज़रूर पीएं 'पंजाबी लस्सी', जानिए इसे बनाने का बड़ा आसान तरीका

Must-drink-'Punjabi-Lassi'-in-summer,-know-the-easy-way-to-make-it
Published on
Updated on

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: गर्मी में ठंडी-ठंडी मीठी लस्सी (Lassi) पीने की बात ही अलग हैं। इसे पीते ही शरीर को ताजगी का अहसास हो जाता हैं। दही की लस्सी टेस्टी होने के साथ ही शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती हैं। खासतौर पर गर्मी में दही की लस्सी शरीर को ठंडा रखने में काफी मदद करती हैं। आप भी अगर दही की लस्सी पीना पसंद करते हैं तो इसे मिनटों में ही तैयार किया जा सकता  हैं। आइए जानें मीठी लस्सी बनाने की विधि-

सामग्री

दही – 1/2 किलो

दूध – 1 कप

काजू – 5

बादाम – 5

टूटी फ्रूटी – 1 टी स्पून

मलाई – 2 टी स्पून

चीनी – 1/2 कप

आइस क्यूब्स

बनाने की विधि

स्वाद से भरपूर दही की लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी पतीली लें और उसमें दही डाल दें। इसके बाद दही को 30-40 सेकंड तक मथनी की मदद से मथें। इसके बाद बर्तन में चीनी डालकर दोबारा मथनी से तब तक ब्लेंड करें जब तक कि दही के साथ चीनी एकसार न हो जाए। अब दही में ठंडा दूध मिलाएं और इसे एक बार फिर अच्छी तरह से मथें। मथने की प्रक्रिया 2-3 मिनट तक करें। इससे दही की लस्सी स्मूथ बनती है।

अब काजू और बादाम के बारीक-बारीक टुकड़े काट लें और एक बाउल में ताजी मलाई निकाल लें। आप अगर ठंडी लस्सी पीना चाहते हैं तो बर्तन में तैयार की गई लस्सी को कुछ देर के लिए फ्रिज में ठंडा होने रख दें। जब लस्सी ठंडी हो जाए तो बर्तन निकाल लें और लस्सी को सर्विंग गिलास में डाल दें। इसके ऊपर ताजी मलाई और कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डाल दें। आखिर में आइस क्यूब्स डालकर ऊपर से टूटी फ्रूटी से सजाएं और सर्व करें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com