-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Know The Tips To Keep Your Brain Healthy On World Brain Day
जानिए आज विश्व मस्तिष्क दिवस पर दिमाग को स्वस्थ रखने के टिप्स, दौड़ेगा तेज
- Written By: दीपिका पाल
शरीर के नाजुक अंगों में से एक दिमाग होता है इसके प्रति थोड़ी सी लापरवाही कई गंभीर बीमारियों को जन्म देती है। इसके लिए विश्व मस्तिष्क दिवस के मौके पर आप इन दिमाग को मजबूत करने वाले टिप्स के बारे में जान सकते है जो इस प्रकार है।

विश्व मस्तिष्क दिवस 2024 (सौ. सोशल मीडिया )
हर साल की तरह दुनियाभर में आज विश्व मस्तिष्क दिवस मनाया जा रहा है जो हमारे सबसे खास अंग मस्तिष्क की सेहत के प्रति जागरूकता व्यक्त करने के लिए मनाया जाता है। बदलती लाइफस्टाइल औऱ खानपान का असर शरीर के सभी अंगों पर पड़ा है इसमें दिमाग भी आता है जिससे जुड़ी कई स्वास्थ्य समस्याएं ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन हैमरेज, मिर्गी आती है जिनके बारे में कम जानकारी होने की वजह से कई मामलों में मरीज की मौत हो जाती है। इसके प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए 2014 में इस दिन की शुरूआत की गई।
इस दिन आयोजित जाते हैं कार्यक्रम
आज विश्व मस्तिष्क दिवस के दिन हर साल की तरह थीम के आधार पर दिन को मनाया जाता है इसके लिए कई जगह पर अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते है और मस्तिष्क से जुड़ी कई बीमारियों के प्रति जागरूक करते है। साल 2024 में आज के दिन की थीम ” मस्तिष्क स्वास्थ्य और रोकथाम ” है । जिस थीम का अर्थ होता है न्यूरोलॉजिकल रोगों के जोखिम कारकों को सक्रिय रूप से पहचानने और उनके रोकथाम को लेकर किए प्रयासों से संबंध रखता है। इस खास दिन को एक तरह मस्तिष्क को स्वस्थ रखने से जोड़ सकते है।
जानिए दिमाग को मजबूत रखने के टिप्स
आप अपने दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए इन खास तरह की टिप्स को जान सकते है जो आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है…
सम्बंधित ख़बरें
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
सिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
अकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
1- शरीर को कई बीमारियों से बचाएं
शरीर में दिमाग नाजुक अंगों में से एक होता है जहां पर अगर आप अपने दिमाग को हेल्दी रखना चाहते है तो आपको अपने इम्यून सिस्टम को मजबूत करना जरूरी होता है। अगर आपका शरीर कई बीमारियों से पीड़ित रहता है तो इसका असर आपके दिमाग पर पड़ता है। इसके लिए आपको दिमाग की तंदरूस्ती के लिए अच्छा खानपान औऱ स्वस्थ जीवन शैली अपनानी चाहिए।
2- भरपूर लें नींद
अगर आप अपने नींद के घंटों में परिवर्तन करते है और पर्याप्त नींद की बजाय कम नींद लेते है तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं को तो जन्म देता ही है आपके दिमाग पर भी अत्यधिक प्रभाव डालता है। इसके लिए आपको रूटीन के मुताबिक आठ घंटे की भरपूर नींद लेना चाहिए।
3- नियमित अपनाएं योग का फॉर्मूला
अगर आप अपने दिमाग को किसी भी स्वास्थ समस्या या तनाव से फ्री रखते है तो दिमाग तेजी से काम करता है इसके लिए दिमाग को शांत रखने के लिए आप नियमित रूप से योग-ध्यान का ( Practice Yoga and Meditation ) अभ्यास करने का प्रयास करें. योग आपके शरीर को फिट रखने में मदद करेगा। जो दिमाग के लिए सही होगा।
4-कैसी हो आपकी डाइट
शरीर के सभी अंग सुचारू रूप से कार्य कर सकें इसके लिए अपनी डाइट को हमेशा संतुलित रखें। इसके लिए आप अपनी डाइट में क्या शामिल कर सकते है औऱ क्या नहीं इसके बारे में जान लेना जरूरी है।मौसमी फल, अखरोट, बादाम, अलसी-कद्दू के बीज आदि को अपने आहार का हिस्सा बनाएं और गलत आदतों, धूम्रपान, शराब से दूरी बनाएं रखें।
Know the tips to keep your brain healthy on world brain day
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM










