-
शनि, 25 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Vishesh Yuva Skilling Center Josh Mumbai Piyush Goyal
‘विशेष’ युवाओं के लिए आशा की किरण बनेगा ‘जोश’, ‘जेओएसएच’ ने 750 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित
- Written By: आंचल लोखंडे
Skill Development: मुंबई स्थित ‘जेओएसएच’ केंद्र ने 750 युवाओं को ज्वेलरी स्किल में प्रशिक्षित किया, जिसमें 127 विशेष क्षमताधारक शामिल। 100% प्लेसमेंट के साथ आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम बढ़ाया है।

‘विशेष’ युवाओं के लिए आशा की किरण बनेगा ‘जोश’ (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Mumbai News: केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल की संकल्पना से संचालित ज्वेलरी ऑक्युपेशनल स्किलिंग हब (जेओएसएच) ने रत्न एवं आभूषण क्षेत्र में कौशल प्रशिक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। यह केंद्र देश का पहला उद्योग-प्रायोजित अत्याधुनिक प्रशिक्षण केंद्र है, जो विशेष क्षमता वाले (SAP) युवाओं के लिए आशा की किरण बन रहा है।
‘जोश’ ने अब तक 750 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित किया है, जिनमें 127 SAP युवा शामिल हैं। इस केंद्र की सबसे बड़ी उपलब्धि यह है कि SAP उम्मीदवारों सहित सभी प्रशिक्षुओं को 100% प्लेसमेंट मिला है। अधिकांश उम्मीदवारों को सांताक्रुज इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट प्रोसेसिंग जोन (SEEPZ), मुंबई की अग्रणी ज्वेलरी एक्सपोर्ट कंपनी ज्वेलएक्स में नियुक्त किया गया है, जो समावेशिता और सफलता को दर्शाता है।
127 विशेष क्षमतावाले युवाओं ने सीखे उन्नत आभूषण उत्पादन कौशल
SEEPZ स्थित ‘भारत रत्नम’ मेगा कॉमन फैसिलिटी सेंटर से संचालित यह हब, सांसद गोयल के निरंतर समर्थन के साथ उद्योग-नियंत्रित कौशल विकास में परिवर्तन ला रहा है। मई 2022 में जेम एंड ज्वेलरी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा स्थापित ‘जोश’, अपने आप में पहला ऐसा मॉडल है।
सम्बंधित ख़बरें
मुलुंड स्टेशन पर FOB गर्डर लॉन्चिंग के लिए 25-26 जुलाई को मेगा ब्लॉक, ये लोकल ट्रेनें रहेंगी रद्द
कर्जत-लोनावला घाट में तीसरी लाइन की बहाली जारी, मध्य रेलवे ने बढ़ाया ट्रेनों का रद्दीकरण व डायवर्जन
यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे बढ़ाए, देखें पूरी लिस्ट
आषाढ़ी एकादशी पर यात्रियों को राहत, मध्य रेल चलाएगी मिरज-दादर वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग
समावेशी प्रशिक्षण और उच्च उत्पादकता
सामान्य और SAP, दोनों वर्गों के अधिकांश प्रशिक्षु मुंबई नॉर्थ और मुंबई नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा क्षेत्रों से आते हैं। SAP उम्मीदवारों का कम एट्रिशन रेट और उच्च उत्पादकता ‘जोश’ के प्रशिक्षण मॉडल की प्रभावशीलता और उद्योग जगत की समावेशी भर्ती के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। वर्तमान बैच में 127 प्रशिक्षु हैं, जिनमें 13 विशेष क्षमताधारक युवा शामिल हैं। वे जनवरी 2026 तक अपना तीन माह का प्रशिक्षण पूरा करेंगे।
विशेष क्षमतावाले युवाओं के लिए बड़ा अवसर
यहां विशेष तौर पर श्रवण-वाणी बाधित युवाओं पर ध्यान केंद्रित किया जाता है। अत्याधुनिक मशीनरी, विशेष प्रशिक्षक, वातानुकूलित कक्षाएं और कस्टमाइज्ड ट्रेनिंग मॉड्यूल उपलब्ध हैं।
प्रशिक्षुओं को इन कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है:
- फाइलिंग
- असेंबली
- बेसिक मेटल सेटिंग
- कटिंग
- पॉलिशिंग
- फिनिशिंग
- एडवांस्ड CAD डिजाइनिंग
ये भी पढ़े: आधार सुधार का महंगा व मुश्किल सफर, प्रशासकीय यंत्रणा की गलती लोगों को पड़ रही भारी
इसके साथ ही ₹2000 प्रतिमाह छात्रवृत्ति और व्यापक व्यावहारिक प्रशिक्षण उन्हें उद्योग में सुगमता से शामिल होने में सक्षम बनाता है। मंत्री गोयल का विश्वास केंद्र के बारे में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा “जोश एक आत्मविश्वासी भारत का प्रतीक है, जहां हर युवा, विशेष क्षमताधारक बच्चों सहित, को सीखने और सम्मानजनक रोजगार का अवसर मिलता है।”
देश के पहले उद्योग-प्रायोजित आधुनिक प्रशिक्षण केंद्र पर मंत्री गोयल का विश्वास
उन्होंने आगे कहा “आधुनिक स्किलिंग सुविधाएं और छात्रों की उपलब्धियाँ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व-स्तरीय कौशल विकास के विज़न को साकार कर रही हैं। सही कौशल मिलने पर भारतीय युवा ‘विकसित भारत @2047’ के निर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे।”
Vishesh yuva skilling center josh mumbai piyush goyal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Jul 25, 2026 | 12:42 AMथैंक्यू फ्रेंड्स…देर रात पीएम मोदी ने पोस्ट की नई Reel, युवाओं को सकारात्मक सुझावों के लिए कहा शुक्रिया
Jul 24, 2026 | 11:27 PM‘नशे ने बर्बाद कर दी जिंदगी…’ मुरैना के पोरसा में 19 वर्षीय सर्वेश ने गोली मारकर की खुदकुशी
Jul 24, 2026 | 11:23 PMदिल्ली पहुंचे NCP विधायक रोहित पवार, जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन को दिया समर्थन, सरकार पर साधा निशाना
Jul 24, 2026 | 11:22 PMदुबई के पब में रशियन डांसर्स पर उड़ते थे करोड़ों! साइबर ठगी के सुल्तान मिर्जा की अय्याशी, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 11:14 PM2047 तक देश के अग्रणी शहरों में शामिल होगा संभाजीनगर! सिटी ट्रांसफॉर्मेशन यूनिट तय करेगी विकास का नया रोडमैप
Jul 24, 2026 | 11:11 PMIndia Romania Relations: राष्ट्रपति मुर्मु की रोमानिया यात्रा, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति
Jul 24, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

अब सरकार की खैर नहीं! हरियाणा के ताऊ ने मोदी सरकार को दे दिया सीधा अल्टीमेटम, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 10:00 PM
संसद में हिम्मत है तो बोलिए! NEET पेपर लीक पर खड़गे का पीएम मोदी पर सबसे तीखा हमला, देखें VIDEO
Jul 24, 2026 | 09:35 PM
कौन है ADCP संदीप लांबा, जिसने CJP प्रोटेस्ट के दौरान महिला को जड़ा थप्पड़? वायरल VIDEO में देखें पूरा मामला
Jul 24, 2026 | 02:12 PM
1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM















