Digital Gold में निवेश से नुकसान भी, पैसे लगाने से पहले जान लें जरूरी बातें

Digital Gold Losses: आप अपने पैसों को डिजिटल गोल्ड में निवेश कर रहे तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। आपको डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की कुछ जरूरी बातों जाननी चाहिए।
Losses from investing in Digital Gold
डिजिटल गोल्ड। इमेज-सोशल मीडिया
Published on
Updated on

Digital Gold Investment: लोग अलग-अलग जगहों पर अपने पैसों का निवेश करते हैं। कुछ लोग सुरक्षित निवेश के लिए एफडी में निवेश करते हैं। कुछ रिस्क लेकर शेयर बाजार में पैसे लगाते हैं। वहीं, कई लोग सोने में भी पैसे निवेश करते हैं। जैसा कि आपको मालूम है कुछ दिनों में सोने की कीमतों में काफी बढ़ोतरी आई है। ऐसे में लोग सोने में पैसे निवेश करना काफी पसंद कर रहे हैं।

कई लोग फिजिकल सोना खरीद रहे। कुछ लोग डिजिटल गोल्ड में निवेश कर रहे हैं। ऐसे में आप भी अपने पैसों को डिजिटल गोल्ड में निवेश कर रहे तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। आज आपको डिजिटल गोल्ड में निवेश करने की कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं।

डिजिटल गोल्ड में निवेश

आप डिजिटल गोल्ड में डिजिटल गोल्ड खरीदकर पैसों को सोने में निवेश करते हैं। डिजिटल गोल्ड को आसानी से आप फोन के जरिए खरीद सकते हैं। ऑनलाइन ही स्टोर कर सकते हैं। डिजिटल गोल्ड को खरीदने के लिए कई सारे प्लेटफॉर्म भी हैं, जहां से काफी आसानी से डिजिटल गोल्ड खरीद और बेच सकते हैं।

निवेश से संबंधित जरूरी बातें

डिजिटल गोल्ड में आप निवेश कर रहे हैं तो पहले आपको रिस्क फैक्टर के बारे में भी जरूर जान लेना चाहिए और कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। वो बातें ये हैं- जिस भी प्लेटफॉर्म या ऐप के जरिए डिजिटल गोल्ड खरीद रहे हैं, उस प्लेटफॉर्म के बारे में सभी जानकारी रखें। इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म की शर्तों और नियमों के बारे में जरूर जान लें। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म की प्रामाणिकता भी जांच लें। किसी भी तरह की जल्दबाजी के चक्कर में किसी भी फर्जी प्लेटफॉर्म से डिजिटल गोल्ड न खरीद लें। इसके लिए हमेशा भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) या रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) अप्रूव्ड वेबसाइट से डिजिटल गोल्ड खरीदें। अलग-अलग प्लेटफॉर्म की डिजिटल गोल्ड को होल्ड करने की लिमिट को जानें। एक निश्चित समय के बाद अपना डिजिटल गोल्ड बेचना होता है या घर पर फिजिकल डिलीवरी कराना होता है। ऐसे में डिजिटल गोल्ड को होल्ड करने की लिमिट को पहले जान लें। आप फिजिकल गोल्ड डिलीवर करवाते हैं तो आपको कई चार्जिस देने पड़ते हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com