- Hindi News »
- Health »
- Know The Benefits Of Eating Poi Saag
गर्मी के मौसम के लिए यह साग है मानों वरदान, जानिए इसकी खासियत
भारत में अलग-अलग वैरायटी के साग होते हैं, जिसे अपनी डाइट में शामिल करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। उन्हीं में से एक पुई साग, जो दिखने में लगभग पालक जैसा ही दिखता है।
- Written By: दीपिका पाल

पोई साग खाने के फायदे (Social Media)
गर्मी का सीजन ऐसा होता है, जब सब्जियों की पैदावार काफी कम हो जाती है। गर्मियों में हरी साग-सब्जियां काफी कम देखने को मिलती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस मौसम में भी एक हरी सब्जी ऐसी है, जिसका सेवन आपके शरीर के लिए अमृत साबित हो सकता है। आयरन से भरपूर और प्रोटीन का गजब का स्त्रोत इसके पत्ते सेहत के लिए इतने फायदे हैं कि आप दंग रह जाएंगे।
क्या होता है हरा पत्ता पोई
ये हरा पत्ता है पोई का साग यानी मलाबार पालक साग। ये साग दिखने में बिल्कुल पालक जैसा होता है, लेकिन इसमें पालक से ज्यादा पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में आप अगर साग खाने के शौकीन है तो पुई साग को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए
जान लें पोई साग खाने के फायदे
1- हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, विटामिन A से भरपूर पोई, आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। इसे खाने से आपकी आंखों की सेहत बेहतर होगी और आप इनसे जुड़ी कई बीमारियों से बचे रहेंगे। क्योंकि बारिश के मौसम में आंखों की बीमारियां तेजी से बढ़ती हैं ऐसे में इस साग का सेवन आपके लिए फायदेमंद होगा। आप इसे सब्जी या साग के रूप में खा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी-रायगढ़ में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 5 साल की अनुमतियों की होगी जांच
सीजफायर के लिए ट्रंप तैयार! नेतन्याहू ने डाला अड़ंगा, ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा ऐलान, बोले-जारी रहेंगे हमले
आज की ताजा खबर 24 मार्च LIVE: मिडिल-ईस्ट जंग पर पीएम मोदी का संसद में बयान आज
नवभारत निशानेबाज: इसे कोई माने या न माने, खुश होने के लाख बहाने
2-अगर आपको रात में देर से नींद आती है या फिर अनिद्रा की समस्या से जूझ रही हैं, तो पुई साग आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। पुई साग में नींद को बेहतर बनाने की क्षमता है क्योंकि इसमें मैग्नीशियम और जिंक दोनों ही भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर में अहम भूमिका निभाते हैं। मैग्नीशियम शरीर में मांसपेशियों को रिलैक्स करने और अवशोषण को सुधार करने में मदद करते हैं।
3-एक्सपर्ट्स का मानना है कि, पोई में कैल्शियम, आयरन, पोटेशियम और मैग्निशियम होता है। ये तमाम तत्व आपकी हड्डियों की सेहत को बेहतर बनाते हैं और इनसे जुड़ी बीमारियों से बचाते हैं। इसके अलावा, इस मौसम में जोड़ों का दर्द भी बढ़ जाता है। ऐसे में एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर पोई आपकी हड्डियों को स्वस्थ रखता है और इसके काम काज को बेहतर बनाता है।
4-पोई के साग विटामिन-C और आयरन से भरपूर है जो कि इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार है। ये शरीर को इस मौसम में मौसमी फ्लू और सांस से जुड़ी संक्रामक बीमारियों से बचाव में मददगार है। पोई साग को आप आराम से उबालकर और इसमें प्याज, मिर्च और लहसुन का तड़का लगाकर खा सकते हैं।लेखिका- सीमा कुमारी
Know the benefits of eating poi saag
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
भिवंडी-रायगढ़ में अवैध खनन पर सरकार सख्त, 5 साल की अनुमतियों की होगी जांच
Mar 24, 2026 | 07:09 AMसीजफायर के लिए ट्रंप तैयार! नेतन्याहू ने डाला अड़ंगा, ईरान युद्ध को लेकर किया बड़ा ऐलान, बोले-जारी रहेंगे हमले
Mar 24, 2026 | 07:09 AMLIVEआज की ताजा खबर 24 मार्च LIVE: मिडिल-ईस्ट जंग पर पीएम मोदी का संसद में बयान आज
Mar 24, 2026 | 07:01 AMनवभारत निशानेबाज: इसे कोई माने या न माने, खुश होने के लाख बहाने
Mar 24, 2026 | 06:55 AMनाशिक सेक्स स्कैंडल पर विधानमंडल में हंगामा, CM फडणवीस बोले-दोषियों को नहीं मिलेगी राहत
Mar 24, 2026 | 06:51 AMमामा महेश भट्ट के सहारे खुला था इमरान हाशमी के बॉलीवुड का रास्ता, फिर खुद बनाई पहचान
Mar 24, 2026 | 06:45 AMकोलंबिया में बड़ा हादसा…110 सैनिकों को ले जा रहा C-130 विमान क्रैश, सामने आया हादसे का खौफनाक VIDEO
Mar 24, 2026 | 06:44 AMवीडियो गैलरी

दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM
शहीद दिवस पर संसद में ओम बिरला और सांसदों ने भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को दी गई श्रध्दांजली
Mar 23, 2026 | 01:51 PM










