सर्दियों में फूलगोभी क्यों है सुपरफूड? जानिए सेहत के लिए इसके बड़े फायदों के बारे में
Cauliflower Nutrition: सर्दियों में फूलगोभी इम्यूनिटी बढ़ाने, वजन नियंत्रित रखने और पाचन सुधारने में मदद करती है। जानिए फूलगोभी के फायदे, पोषण तत्व और सेवन के सही तरीके।
- Written By: दीपिका पाल
सर्दियों में फूल गोभी खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Cauliflower Benefits: सर्दियों के मौसम में कई प्रकार की सब्जियों की भरमार देखने के लिए मिलती है। इसमें ही फूलगोभी सर्दियों की सबसे लोकप्रिय और आसानी से मिलने वाली सब्जियों में से एक है। कम कीमत और अधिक पोषण के कारण यह हर वर्ग और हर उम्र के लोगों के लिए फायदेमंद मानी जाती है। मौजूदा समय में हेल्दी डाइट, इम्यूनिटी बूस्ट और वजन नियंत्रण जैसे ट्रेंड्स के बीच फूलगोभी एक सुपरफूड के रूप में उभरकर सामने आई है। इसमें मौजूद विटामिन्स, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स इसे सर्दियों के लिए आदर्श सब्जी बनाते हैं।
जानिए फूलगोभी के पोषक तत्व
फूलगोभी में विटामिन C, विटामिन K, विटामिन B6 और फोलेट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। विटामिन C शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाता है, जिससे सर्दियों में होने वाली खांसी, जुकाम और वायरल संक्रमण से बचाव होता है। वहीं, विटामिन K हड्डियों को मजबूत रखने और खून के थक्के बनने की प्रक्रिया को संतुलित रखने में मदद करता है। फोलेट और विटामिन B6 मस्तिष्क और नसों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी हैं, जिससे एकाग्रता और याददाश्त बेहतर होती है।
जानिए फूलगोभी खाने के फायदे
अगर आप सर्दियों के मौसम में फूलगोभी का सेवन करते है तो आपको इसके कई सारे फायदे मिलते है।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून में डायबिटीज मरीजों को क्यों रहना चाहिए ज्यादा सतर्क? जानें जरूरी हेल्थ टिप्स
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
क्या आप 24 घंटे बिना मोबाइल रह सकते हैं? तस्वीरों में देखें Digital Detox के जबरदस्त फायदे
दिनभर स्क्रीन देखते हैं? आंखों को बचाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये आसान उपाय
- पाचन स्वास्थ्य के लिहाज से भी फूलगोभी बेहद फायदेमंद है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है और कब्ज, गैस व अपच जैसी समस्याओं से राहत दिलाता है। आजकल बढ़ती पेट से जुड़ी समस्याओं के बीच फाइबर युक्त आहार की सलाह दी जाती है, ऐसे में फूलगोभी को डाइट में शामिल करना एक स्मार्ट विकल्प है।
- जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए फूलगोभी किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है और फाइबर अधिक, जिससे पेट जल्दी भर जाता है और बार-बार भूख नहीं लगती। आप इसे उबालकर, हल्का भूनकर, सूप या सलाद के रूप में खा सकते हैं। डीप फ्राई करने से बचें ताकि इसके पोषक तत्व सुरक्षित रहें।
- फूलगोभी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं। इससे कोशिकाओं को नुकसान से बचाया जा सकता है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया धीमी होती है। साथ ही, इसमें पाए जाने वाले सल्फर युक्त कंपाउंड्स लीवर को डिटॉक्स करने और शरीर से विषैले तत्व बाहर निकालने में सहायक होते हैं। यही कारण है कि इसे डिटॉक्स डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है।
ये भी पढ़ें- क्या है Office Frogging? बार-बार जॉब बदलना सिर्फ करियर ही नहीं, मेंटल हेल्थ को भी कर रहा है बर्बाद
- त्वचा और हृदय स्वास्थ्य के लिए भी फूलगोभी लाभकारी है। विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को चमकदार बनाते हैं और डार्क स्पॉट्स कम करने में मदद करते हैं। वहीं, फाइबर और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम कर हृदय रोग के खतरे को घटाते हैं।
जाने बनाने का तरीका
- फूलगोभी को ज्यादा देर तक पकाने से बचें, इससे पोषक तत्व नष्ट हो सकते हैं।
- हफ्ते में 2–3 बार फूलगोभी को डाइट में शामिल करें।
- गैस की समस्या हो तो इसमें अजवाइन या जीरा डालकर पकाएं।
आईएएनएस के अनुसार
