Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Kharbuja Seeds Benefits: खरबूजे के बीज खाने के फायदे जानकर हो जाएंगे हैरान, आज़मा कर भी देखिए

Kharbuja Seeds Benefits 2026: खरबूजे के बीज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकते हैं। जानिए खरबूजे के बीज खाने के फायदे और खाने का तरीका।

  • Written By: सीमा कुमारी
Updated On: Jun 12, 2026 | 09:44 PM

खरबूजे के बीज (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Kharbuje Ke Beej Benefits In Hindi: गर्मियों के मौसम में बाजारों में फलों की बहार देखने को मिलती है और इनमें खरबूजा व तरबूज सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले फलों में हैं। अगर बात खरबूजा की करें तो, खरबूजा खाने के बाद लोग इसके बीजों को बेकार समझकर फेंक देते हैं।

वही, बीज बाजार में पैकिंग के साथ महंगे दामों पर बिक रहे हैं। वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार खरबूजे के बीज कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं।

पोषक तत्वों का पावरहाउस

वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार खरबूजे के बीज कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत हैं, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करते हैं। खरबूजे के बीजों में अच्छी मात्रा में प्रोटीन, स्वस्थ वसा, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। हालांकि इनका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए।

सम्बंधित ख़बरें

Glass Skin Secret: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीज, नेचुरल ग्लो से चमक उठेगी स्किन

गर्मी के मौसम में अपराजिता पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? यहां जानिए असरदार नुस्खे, फूलों से भर जाएगा पौधा

Lichi Health Benefits: स्वाद ही नहीं, सेहत का भी खजाना है लीची, जानिए इसके फायदे

Snoring Remedy: क्या आपको भी आते हैं रात भर खर्राटे? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

खरबूजे के बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद

वैज्ञानिक रिसर्च के मुताबिक, खरबूजे के बीज दिल की सेहत के लिए लाभकारी साबित होते हैं। इनमें मौजूद मैग्नीशियम रक्तचाप को संतुलित रखता है। इसके अलावा, यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।इनमें मौजूद फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है और आंतों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाता है।

  • कब्ज, पेट फूलने और अपच से निजात

पर्याप्त फाइबर लेने वाले लोगों में कब्ज, पेट फूलने और अपच जैसी समस्याएं कम देखी जाती हैं। फाइबर आंतों में मौजूद लाभकारी सूक्ष्म जीवों के लिए भी उपयोगी माना जाता है, जिससे संपूर्ण पाचन तंत्र स्वस्थ बना रह सकता है।

  • रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत

शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने में भी खरबूजे के बीज सहायक माने जाते हैं। इनमें पाया जाने वाला जिंक प्रतिरक्षा तंत्र के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

वैज्ञानिकों का मानना है कि जिंक शरीर की रक्षा करने वाली कोशिकाओं के निर्माण और उनके बेहतर कामकाज में सहायता करता है। इसके साथ ही इनमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को हानिकारक फ्री-रेडिकल्स से बचाने का काम करते हैं, जिससे कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो सकता है।

  • स्किन के लिए फायदेमंद

त्वचा की सेहत के लिए भी खरबूजे के बीजों को लाभदायक माना जाता है। इनमें मौजूद स्वस्थ वसा और एंटीऑक्सीडेंट तत्व त्वचा को भीतर से पोषण देने में मदद करते हैं। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि ऐसे पोषक तत्व त्वचा की नमी बनाए रखने, समय से पहले आने वाली झुर्रियों को कम करने और त्वचा को ज्यादा स्वस्थ दिखाने में सहायक होते हैं। यही वजह है कि कई लोग इन्हें अपने दैनिक आहार में शामिल करने लगे हैं।

ये भी पढ़ें-गर्मी के मौसम में अपराजिता पौधे को सूखने से कैसे बचाएं? यहां जानिए असरदार नुस्खे, फूलों से भर जाएगा पौधा

  • वजन कंट्रोल करता है

वजन नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए भी ये बीज उपयोगी हैं। इनमें प्रोटीन और फाइबर दोनों अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ये दोनों पोषक तत्व पेट को लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराने में मदद करते हैं।

जब बार-बार भूख नहीं लगती तो अनावश्यक खाने की आदत कम होती है, जिससे वजन कंट्रोल करने में सहायता मिलती है।

खरबूजे के बीजों को कैसे तैयार करें?

विशेषज्ञों का कहना है कि खरबूजे के बीजों को घर पर ही आसानी से तैयार किया जा सकता है। फल से निकाले गए बीजों को अच्छी तरह साफ कर लें ताकि उन पर लगा गूदा हट जाए। इसके बाद उन्हें धूप में पूरी तरह सुखा लें। सूखने के बाद हल्की आंच पर भूनकर खाया जा सकता है।

Kharbuja seeds benefits amazing health benefits of eating musk melon seeds

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 12, 2026 | 09:44 PM

Topics:  

  • Good Health
  • Health Tips
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.