Jamun Benefits: जामुन को क्यों कहा जाता अमृत फल? इसके फ़ायदे कर देंगे हैरान
Jamun Benefits For Health:जामुन को आयुर्वेद में अमृत फल की संज्ञा दी गई है, क्योंकि यह कई पोषक तत्वों और औषधीय गुणों से भरपूर होता है। जानिए जामुन के ऐसे फायदे, जो आपको हैरान कर सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
जामुन के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Jamun For Digestion And Immunity: गर्मी का सीजन शुरू होते ही बाजार में कई फल- फूल मिलना शुरु हो जाता है। जिन्हें खाने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते है। इन्हीं में से एक है जामुन। जामुन का सिर्फ स्वाद ही बेहतर नहीं होता है बल्कि यह एक ऐसा फल है जो अपने बेहतरीन गुणों के कारण आयुर्वेद में अमृत फल के रूप में जाना जाता हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर होता है जामुन
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, जामुन एक ऐसा फल है जो कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है।
किन बीमारियों के लिए काल है? जामुन
-
डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद
आयुर्वेद में जामुन को डायबिटीज मरीजों के लिए काल बताया गया है। जामुन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। यह उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो डायबिटीज़ को कंट्रोल कर रहे हैं या अपने ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Glowing skin के लिए क्या करें? आपकी डाइट ही है सबसे अचूक उपाय, इन चीज़ों को तुरंत करें अपनी डाइट में शामिल
Black Pepper Benefits: गर्मी के मौसम में काली मिर्च खाएं या नहीं? ज़रूर जानिए इसके फायदे और नुकसान
Yoga Tips: मन को शांत रखने और तनाव दूर भगाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन, मानसिक शांति और पॉजिटिव
Pregnancy Health Tips: गर्भावस्था में हाई बीपी को न करें नजरअंदाज, मां और बच्चे दोनों पर पड़ सकता है बुरा असर
-
हार्ट हेल्थ के लिए बेहतर
जामुन का सेवन डायबिटीज मरीजों के अलावा, हार्ट पेशेंट्स के लिए फायदेमंद बताया गया है। इसमें भरपूर मात्रा में पोटैशियम पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल के काम-काज को ठीक रखने में मदद करता है। जामुन में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स सूजन को कम करके और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाकर दिल की सेहत को बेहतर बनाने में भी योगदान देते हैं
-
इम्यून करता है मजबूत
जामुन का सेवन करने से इम्युनिटी पावर भी बढ़ती है। इसमें विटामिन C भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन C न केवल इन्फेक्शन के खिलाफ आपके शरीर की सुरक्षा को मज़बूत करता है, बल्कि आयरन के अवशोषण को भी बढ़ाता है, जिससे आपके पूरे स्वास्थ्य और जीवन-शक्ति को बढ़ावा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Morning Detox Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये बड़े फायदे, जानिए इसके नुकसान भी
-
पाचन करता है बेहतर
जामुन डाइटरी फाइबर का एक अच्छा स्रोत है, जो पाचन में मदद करता है। इसमें ऐसे यौगिक भी होते हैं जिनमें गुण होते हैं, जो दस्त और पाचन से जुड़ी अन्य समस्याओं में राहत दे सकते हैं।
जामुन खाने का क्या है सही तरीका?
जामुन कभी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसका सेवन हमेशा दोपहर के समय करना चाहिए। जामुन खाने के बाद पानी नहं पीना चाहिए। साथ ही एक दिन में आप 10 से 12 जामुन का सेवन कर सकते हैं।
