- Hindi News »
- Health »
- Benefits Of Drinking Lemon Water As Detox Water In The Morning
Morning Detox Water: सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से शरीर को मिलते हैं ये बड़े फायदे, जानिए इसके नुकसान भी
- Written By: रीता राय सागर
Morning Detox Drink: रोज सुबह शरीर से टॉक्सिन्स निकालना बहुत जरूरी होता है। इसके लिए प्राकृतिक तरीके अपनाने चाहिए ताकि पेट का डायजेशन सही रहे और मेटाबॉल्जिम तेज हो।

नींबू पानी (फोटो. सोशल मीडिया)
Lemon Water Detox Morning Drink: नींबू पानी का सेवन स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता रहा है। कोविड के बाद से इसका चलन और भी बढ़ गया। जहां कुछ समय पहले तक चाय-कॉफी के साथ दिन की शुरुआत की जाती थी, वहीं अब सबुह-सुबह नींबू पानी पीने से दिन की शुरूआत की जाती है।
आयुर्वेद के साथ आधुनिक चिकित्सा पद्धति भी नींबू-पानी पीने को सेहत के लिए काफी लाभदायक मानती है। स्टडीज बताती है कि नींबू पानी पीना वजन कम करने के साथ-साथ कई प्रकार के संक्रमण के खतरे को कम करने और बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।
नींबू पानी
अगर आप सुबह-सुबह पेट को हल्का और शरीर को एक्टिव रखना चाहते हैं, तो नींबू पानी एक बेहतर विकल्प है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो हल्के गुनगुने पानी में नींबू और शहद डालकर पी सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Glowing Skin : चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी लगाने के बाद भूलकर भी न करें ये काम, वरना पड़ जाएगा पछताना
पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का बड़ा दावा, 24 घंटे में ईरान-अमेरिका युद्ध होगा खत्म!
देश विरोधी गतिविधियों के खिलाफ बड़ा एक्शन, सिराज-उल-उलूम फाउंडेशन के बैंक खाते और संपत्तियां फ्रीज
क्या खाने-पीने से हड्डियां होंगी मजबूत? इन चीजों को अपनी डाइट में करें शामिल, मिलेगी फौलादी ताकत
नींबू का रस अल्कलाइन प्रकृति का होता है। इसी वजह से नींबू का पानी शरीर में पाचन को ठीक करता है और साथ ही कब्ज से भी राहत देता है। नींबू में विटामिन C होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी के लिए फायदेमंद है। गुनगुना नींबू पानी खाली पेट पीने से शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं।
नींबू पानी (फोटो.सोशल मीडिया)
नींबू पानी के सेवन से बढ़ती है इम्यूनिटी
कोविड के बाद से ही हर व्यक्ति इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिश में लगा हुआ है। नींबू पानी पीना इस मामले में आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। नींबू जैसे खट्टे फलों को विटामिन-सी का अच्छा स्रोत माना जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में सहायक होता है। विटामिन-सी हृदय रोग और स्ट्रोक के साथ, लो-ब्लड प्रेशर के जोखिम को भी कम करता है। एक नींबू के रस से लगभग 18.6 मिलीग्राम की मात्रा में विटामिन-सी होता है।
स्किन को बनाएं चमकदार
नींबू में पाया जाने वाला विटामिन-सी त्वचा की झुर्रियों को कम करने और धूप से त्वचा को होने वाले नुकसान से भी सुरक्षा प्रदान करता है। त्वचा विशेषज्ञों के अनुसार, यदि त्वचा की नमी कम हो जाए, तो वह शुष्क होने लगती है और इससे झुर्रियों का खतरा बढ़ जाता है।
वजन नियंत्रण में भी सहायक
नींबू में पाए जाने वाले पॉलीफेनोल एंटीऑक्सिडेंट मोटापे को बढ़ने से रोकता है। एक्सपर्ट के अनुसार, नींबू में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सिडेंट यौगिक रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और इंसुलिन प्रतिरोध में सुधार करने में भी सहायक हैं, जिससे टाइप-2 डायबिटीज का खतरा भी कम हो सकता है।
नींबू पानी (फोटो.सोशल मीडिया)
नींबू पानी से होने वाले नुकसान
इसके साथ ही नींबू पानी का रोजाना इस्तेमाल दांतों के इनेमिल को नुकसान पहुंचा सकता है। जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या होती हैं, उनके लिए ये नुकसानदायक हो सकता है। जिन लोगों को कफ की समस्या होती हैं, उनके लिए भी नींबू पानी अच्छा नहीं है।
ये भी पढ़ें- World Bicycle Day: कभी शादियों में दिया जाता था अनमोल तोहफा, आज फिटनेस और सेहत का सबसे बड़ा साथी है साइकिल
कैसे डिटॉक्सिफाई करता है नींबू पानी
नींबू पानी से अधिकतम लाभ प्राप्त करने के लिए इसका खाली पेट सेवन ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। यह एंजाइम फ़ंक्शन को बढ़ाने के साथ लिवर को उत्तेजित करता है और पित्त प्रवाह को सक्रिय करता है। ऐसे में शरीर से तमाम तरह के विषाक्त पदार्थों को निकालना आसान हो जाता है। वजन कम करने की कोशिश करने वाले लोगों के लिए भी खाली पेट नींबू पानी पीने से लाभ मिल सकता है।
Benefits of drinking lemon water as detox water in the morning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 14 June 2026: धनु राशि वालों को मिलेगा व्यापार में बड़ा धन, मिथुन जातकों की चमकेगी किस्मत, जान
Jun 14, 2026 | 12:10 AMसिर्फ 12 घंटे में दिल्ली से मुंबई, 20 जून बाद पूरी तरह खुल सकता है एक्सप्रेसवे
Jun 13, 2026 | 11:21 PMबेटी पर टिप्पणी को लेकर यूपी में गरमाई सियासत, दोनों पक्ष आए आमने-सामने, देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 11:03 PMJharkhand: बंद खदान में 4 की दर्दनाक मौत, रामगढ़ में कैसे जहरीली गैस बनी काल? अवैध खनन के लिए गए थे युवक
Jun 13, 2026 | 11:02 PMगंगा में डूब रहे पर्यटक के लिए फरिश्ता बना राफ्टिंग गाइड, जान बचाने के लिए खुद भी पानी में गिरा
Jun 13, 2026 | 11:00 PMNipah Virus Alert: केरल-तमिलनाडु सीमा पर बढ़ाई गई निगरानी, निपाह वायरस के संदिग्ध मामले से मचा हड़कंप
Jun 13, 2026 | 10:56 PMगिल की धमाकेदार पारी के आगे गुरबाज की सेंचुरी बेकार, भारत ने 22.5 ओवर में चेज किया 195 का टारगेट
Jun 13, 2026 | 10:52 PMवीडियो गैलरी

वायुसेना के विमान में तकनीकी खराबी या कुछ और? कैसे हुआ IAF का AN-32 प्लेन क्रैश!
Jun 13, 2026 | 08:15 PM
असम का ‘डेंजर जोन’ कनेक्शन! 2026 में यहीं क्रैश हुआ था सुखोई, अब AN-32 विमान दो टुकड़ों में बंटा- VIDEO
Jun 13, 2026 | 07:16 PM
Europe Mission पर PM Modi! क्यों बढ़ी दुनिया की नजर? क्या है भारत का सीक्रेट प्लान?
Jun 13, 2026 | 05:11 PM
घर में घुसकर मारेंगे… CM योगी ने दी कड़ी चेतावनी; रक्षा नीति में पुरानी सरकार की खोली पोल- देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:51 PM
गाजियाबाद में ‘जिम-जिहाद’ पर प्रशासन सख्त, पहचान छुपाने वाले ट्रेनरों में हड़कंप; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:37 PM
MP में UCC पर आया नया अपडेट, CM मोहन यादव ने बैठक में लिया बड़ा फैसला; देखें VIDEO
Jun 13, 2026 | 01:19 PM














