Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

International Nurses Day 2026: क्या है इस साल के नर्स डे का थीम, हेल्थकेयर में नर्से निभाती है स्ट्रांग पिलर क

Nurse Day 2026: हेल्थ सिस्टम में नर्सों के समर्पण और सेवा भाव को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल 12 मई को नर्स डे मनाया जाता है। इस साल का थीम है- हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें जीवन है।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: May 12, 2026 | 01:00 PM

नर्स डे 2026(सौ.पिंटरेस्ट)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nurse Day: वैसे तो दुनिया डॉक्टर को भगवान मानती है। लेकिन आपने कभी सोचा है कि हेल्थ सिस्टम में अगर नर्स न हो, तो कैसा होगा? डॉक्टर आपको 10 मिनट का समय देते हैं, लेकिन नर्स आपका घंटों ख्याल रखती है। एक बेल बजाते ही आपके सामने खड़ी हो जाती है। डॉक्टर से ज्यादा आपके सवालों का जवाब भी वही देता है।

समय पर दवाइयां देना, ड्रिप बदलना, चेकअप करना और डिस्चार्ज होने पर खुश होना, सब करती है नर्स। ऐसे में इनके लिए भी एक दिन मुफीद होना चाहिए। इसलिए प्रत्येक वर्ष 12 मई को अंतर्राष्ट्रीय नर्स डे मनाया जाता है।

क्या है इस साल के नर्स डे का थीम

नर्सों के हेल्थ केयर में योगदान और उनकी अहमियत को समझाने के लिए यह दिन सेलिब्रेट किया जाता है। इसके लिए एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम है- हमारी नर्सें, हमारा भविष्य, सशक्त नर्सें, स्वस्थ जीवन। इस दिन अस्पताल, मेडिकल कॉलेज से लेकर कई संस्थानों में कई कार्यक्रम होते हैं। इसमें नर्सों के अधिकार, स्वास्थ्य और समाज में उनकी भूमिका पर फोकस किया जाता है।

सम्बंधित ख़बरें

Sirhind Fateh Diwas: अमित शाह और सुखबीर बादल ने बाबा बंदा सिंह बहादुर के शौर्य को किया नमन

Ayurvedic: इस फल को खाने से बूढ़े में भी आ जाती है जवानों सी ताक़त! जानिए औषधीय गुणों से भरपूर इस फल के बारे

Fitkari:फिटकरी से दूर करें चेहरे की झाइयां होंगी, इस्तेमाल का तरीका सही हो, यहां जानिए

Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे

क्या है नर्स डे मनाने का कारण

इंटरनेशनल नर्स डे फ्लोरेंस नाइटिंगेल के जन्मदिन के दिन ही मनाया जाता है। उन्हें नर्सिंग का जनक कहा जाता है। 12 मई 1820 को इटली में जन्मी फ्लोरेंस ने मरीजों की देखरेख में कई बदलाव किए और नर्सिंग को एक नई पहचान दी। कहा जाता है कि जब क्रीमियन में युद्ध छिड़ा, तो उन्होंने घायल सैनिकों की सेवा की। उस दौर में वो रात को लालटेन लेकर मरीजों का हाल जानने जाती थीं।

इसके बाद International Council of Nurses (ICN) ने पहली बार 1965 में इंटरनेशनल नर्स डे सेलिब्रेट किया। इसके बाद हर साल नर्सों के सेवा व समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए 12 मई को नर्स डे सेलिब्रेट किया जाने लगा।

ये भी पढ़ें- CM बनते ही एक्शन मोड में आए Thalapathy Vijay, मंदिर-मस्जिद के साथ इन जगहों पर शराब की बिक्री बंद करने का आदेश

नेताओं ने भी दी नर्सों को शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा, सेवा, संवेदना और समर्पण की सजीव प्रतिमूर्ति ‘नर्सें’ स्वास्थ्य व्यवस्था की सशक्त आधारशिला हैं। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की सभी नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका सतत प्रयास समाज को नई आशा और संबल प्रदान करता है।

सेवा, संवेदना और समर्पण की सजीव प्रतिमूर्ति ‘नर्सें’ स्वास्थ्य व्यवस्था की सशक्त आधारशिला हैं। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की सभी नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विपरीत परिस्थितियों में भी आपका सतत प्रयास समाज को नई आशा और संबल प्रदान करता है। pic.twitter.com/6r2BW6fcvP — Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 12, 2026

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने नर्सों को बधाई देते हुए एक्स पर पोस्ट किया और कहा, निस्वार्थ सेवा और अटूट कर्तव्यनिष्ठा से मानवता की सेवा करने वाली सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में आपकी सेवा, धैर्य और संवेदनशीलता मानवता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। समाज आपके इस अमूल्य योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।

इस मौके पर दिल्ली की सीएम ने नर्सों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने घोषणा की कि नर्सिंग इंटर्न्स के स्टाइपेंड में 27 गुना तक वृद्कीधि की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनका योगदान अमूल्य है। यह कदम उनके सम्मान, आत्मविश्वास और बेहतर भविष्य को मजबूत करेगा।

सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एलएनजेपी अस्पताल में काम करने वाली नर्सों से मुलाकात की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा, अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की आप सभी नर्स बहनों को हृदय से शुभकामनाएं। एलएनजेपी अस्पताल के औचक दौरे ने सच में मुझे भी सरप्राइज कर दिया। अस्पतालों में दवाइयां अपना काम करती हैं, लेकिन मरीज को हिम्मत आपकी मुस्कान देती है। डॉक्टर उपचार करते हैं, लेकिन मरीज को मां जैसा स्नेह, भरोसा और देखभाल नर्सों से मिलती है। कई बार परिवार दूर होता है, लेकिन नर्स ही मरीज के लिए सबसे बड़ा सहारा बन जाती है। आपकी सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सबसे बड़ी पूजा है।

निस्वार्थ सेवा और अटूट कर्तव्यनिष्ठा से मानवता की सेवा करने वाली सभी नर्सों को अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। कठिन से कठिन परिस्थितियों में आपकी सेवा, धैर्य और संवेदनशीलता मानवता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। समाज आपके इस अमूल्य योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।… pic.twitter.com/IuUq6JCXRl — Rekha Gupta (@gupta_rekha) May 12, 2026

इसी प्रकार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से नर्सों का आभार व्यक्त करते हुए लिखा, नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं है, बल्कि सेवा, संवेदना और करुणा का जीवंत रूप है। समर्पण और धैर्य के साथ हर परिस्थिति में अपनी सेवाएं दे रहे सभी नर्स भाई-बहनों को ‘अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं! आप सभी मानवता की सेवा निरंतर करते रहें, आपको ईश्वर इसके लिए अथाह शक्ति दें।

International nurses day celebrating today strong pillar of healthcare system

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 12, 2026 | 12:22 PM

Topics:  

  • Health News
  • Hindi News
  • Hospitalised
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.