-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Include These Special Exercises In Your Routine To Get Rid Of Knee Pain
सर्दियों में बढ़ जाती है घुटनों में दर्द की समस्या, रूटीन में शामिल करें ये खास एक्सरसाइज
- Written By: दीपिका पाल
घुटनों के दर्द की समस्या सबसे आम है जो किसी ना किसी समय पर परेशान करती है। अगर आपको भी सर्द मौसम में घुटने में दर्द औऱ चलने, फिरने में दिक्कत आती है तो यहां पर आसान व्यायाम का तरीका अपना सकते है जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।

घुटनों के लिए खास एक्सरसाइज (सौ.सोशल मीडिया)
Knee Exercise:सर्दियों के सीजन की शुरुआत जहां पर हो गई है तो वहीं पर इस सीजन में अक्सर दुर्घटना और शरीर के पुराने दर्द की समस्या शुरु हो जाती है। इसमें ही घुटनों के दर्द की समस्या सबसे आम है जो किसी ना किसी समय पर परेशान करती है। अगर आपको भी सर्द मौसम में घुटने में दर्द औऱ चलने, फिरने में दिक्कत आती है तो यहां पर आसान व्यायाम का तरीका अपना सकते है जो आपके लिए काफी मददगार साबित होगा।
रिपोर्ट में दी जानकारी
आपको बताते चलें कि, घुटनों के दर्द से जुड़ी एक्सरसाइज को लेकर जर्नल ऑफ अमेरिकन फैमिली फिजिशियन की एक रिपोर्ट सामने आई है। इस रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 25 प्रतिशत लोग घुटनों में दर्द का अनुभव करते हैं. रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 सालों में घुटनों के दर्द के मामलों में 65 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। इस स्थिति को देखते हुए हर कोई दवाईयों का सहारा लेते है लेकिन हम आपको कुछ खास एक्सरसाइज के बारे में बता रहे है जो इसके लिए मददगार साबित हो सकती है।
घुटनों के दर्द को दूर करती है एक्सरसाइज
1. क्लैम शेल एक्सरसाइज
सम्बंधित ख़बरें
Grah Gochar: जुलाई में सूर्य करेंगे कर्क में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें पूरे महीने के प्रमुख त्योहार
Birthday Horoscope: 12 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक जन्मदिन राशिफल
मानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
अगर घुटनों के दर्द की समस्या से परेशान है तो इस एक्सरसाइज को आप डेली रूटीन में शामिल कर सकते है। इस एक्सरसाइज को करने के लिए मैट पर सीधे लेट जाएं और अपनी दाईं ओर मुड़ें. अपने दाहिने हाथ को ऊपर की ओर उठाएं.अब अपने घुटनों को 90 डिग्री पर मोड़कर अपने बाएं घुटने को जितना हो सके उतना खोलें और फिर दूसरे घुटने पर रखें।इस एक्सरसाइज को 2 सेट में 20 बार करें. इससे घुटनों में होने वाले दर्द को कम किया जा सकता है। इसके अलावा हिप्स और ग्लूट्स मजबूत होते हैं, चलने और बैठने में मदद मिलती है. नियमित अभ्यास से घुटनों की मांसपेशियां लचीली बनी रहती हैं, जिससे दर्द की समस्या दूर होती है।
2. स्टैटिक क्वाड स्ट्रेच
इस एक्सरसाइज को आप डेली रूटीन का हिस्सा बना सकते है। इसके लिए आप इस व्यायाम को करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं और फिर दोनों पैरों के बीच थोड़ी दूरी बनाए रखें. अब अपने दाहिने पैर को घुटने से मोड़कर अपने कूल्हों के पास लाएं और ऊपर की ओर खींचें. इस दौरान गहरी सांस लें.इसके बाद दाहिने पैर को जमीन पर रखें और बाएं पैर को ऊपर की ओर लाएं. इस व्यायाम का अभ्यास 10 से 15 बार करें। इस एक्सरसाइज को करने से जांघों के सामने की तरफ मौजूद मांसपेशियों को क्वाड्रिसेप्स मांसपेशियां कहते हैं. इस व्यायाम को करने से इन मांसपेशियों में खिंचाव आता है, जिससे रक्त संचार बढ़ता है।
घुटनों के लिए खास एक्सरसाइज का तरीका (सौ.सोशल मीडिया)
3. साइड लेग रेज एक्सरसाइज
घुटनों के दर्द की समस्या से बचने से लिए आप इस एक्सरसाइज का तरीका अपना सकते है। इसके लिए आप अपनी बाईं ओर लेट जाएं और अपने दोनों घुटनों को मोड़कर रखें.अब अपने दाहिने पैर को सीधा करें और जितना हो सके उतना ऊपर उठाएं और फिर नीचे लाएं. इस व्यायाम का अभ्यास अपने शरीर की क्षमता के अनुसार करें। इससे कूल्हे की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है, जिससे शरीर का लचीलापन बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा इस एक्सरसाइज को करने से पेट के निचले हिस्से की मांसपेशियों पर दबाव बढ़ता है और वे लचीली सी बन जाती है।
4. हैमस्ट्रिंग स्ट्रेच
इस व्यायाम को करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं और अपने दाहिने पैर को ऊपर की ओर उठाएं. इस दौरान गहरी सांस लें.अब तौलिया लें और उसे अपने दाहिने पैर से घुमाएं और नीचे की ओर खींचें। इससे आपके घुटनों की मांसपेशियों को आराम मिलेगा। शरीर की क्षमता के अनुसार इस व्यायाम का अभ्यास करें, इसके बाद दोनों पैरों को सीधा कर लें। हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों को मजबूत करने के लिए इस व्यायाम का अभ्यास करें. इससे शरीर का संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है और पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे दर्द और सूजन कम हो सकती है।
Include these special exercises in your routine to get rid of knee pain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Grah Gochar: जुलाई में सूर्य करेंगे कर्क में प्रवेश, बुध होंगे मार्गी, जानें पूरे महीने के प्रमुख त्योहार
Jul 12, 2026 | 06:30 AMBirthday Horoscope: 12 जुलाई को जन्मे लोगों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? जानें वार्षिक जन्मदिन राशिफल
Jul 12, 2026 | 06:15 AMमानसून का बदला मिजाज! कहीं भारी बारिश का अलर्ट, तो कहीं बढ़ेगी उमस और गर्मी
Jul 12, 2026 | 06:05 AMसिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
Jul 12, 2026 | 06:00 AMMeta AI Glasses से बढ़ी प्राइवेसी की चिंता, आपकी हर बात और हर कदम रखेंगे याद, जानिए कैसे करेंगे काम
Jul 12, 2026 | 04:44 AMAaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM










