क्या आपका भी ज्यादा खाने के बाद फूलने लगता है पेट, इन फूड्स को डाइट में करें शामिल, मिलेगी राहत
Bloating Reduce Foods: आप अगर ऐसी पेट फूलने की परेशानी से जूझ रहे है तो आपके लिए हम राहत भरी खबर लेकर आए है। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते है जो जरूरी होती है।
- Written By: दीपिका पाल
पेट फूलने की शिकायत से राहत पाने के लिए टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Foods Eating Tips in Hindi: अच्छी सेहत के लिए स्वच्छ और संपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर खानपान बेहद जरूरी होता है। अनियमित जीवनशैली की वजह से हम अक्सर सही खाना नहीं खा पाते है जिसका खामियाजा हमें पेट फूलने, गैस, अपच जैसी समस्याओं से भुगतना पड़ता है। खाने के बाद कई लोगों को पेट फूलने की ज्यादा शिकायत होती है। कई बार यह हमारी रात की नींद में खलल डालता है। इसके अलावा दिन में होने के बाद आपका पूरा रूटीन इससे प्रभावित हो जाता है। आप अगर ऐसी पेट फूलने की परेशानी से जूझ रहे है तो आपके लिए हम राहत भरी खबर लेकर आए है। आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकते है जो जरूरी होती है।
जानिए किन चीजों को डाइट में करें शामिल
आप अपने दैनिक जीवन में ब्लोटिंग की समस्या से राहत पाने के लिए रोजाना की डाइट में इन प्रकार की चीजों को शामिल कर सकते है, जो इस प्रकार है…
1- आप अपनी डाइट में अदरक को शामिल कर सकते है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं, जो हमारे डाइजेशन सिस्टम को सही रखते हैं। आपकी पेट फूलने या पेट में गैस बनने की समस्या के लिए अदरक का सेवन फायदेमंद रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
जालना मनपा आयुक्त अंजलि शर्मा ने किया स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण; कहा- मरीजों को न हो कोई असुविधा
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
Thecha Soya Recipe: प्रोटीन और स्वाद का खजाना है ठेचा सोया रेसिपी, ये है बनाने का आसान तरीका
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
2- आप रोजाना खाने में अगर दही को शामिल करते है तो यह आपके लिए बेहद जरूरी होता है। दरअसल दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो आंतों को हेल्दी रखता है और डाइजेशन को बढ़िया रखता है। अगर आप दही का सेवन कर रहे है तो यह पेट में अच्छे बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाता है, जिससे गैस और अपच की दिक्कत दूर होती है।
3- आप अपनी डाइट में खीरे को भी शामिल कर सकते है यह सलाद या दूसरे तरीके से खाया जा सकता है। खीरे में 95 प्रतिशत पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने और पेट में सूजन को कम करने में मदद करता है।
4- इसके अलावा आप डाइट में केले को भी शामिल कर सकते है। इस केले में पोटैशियम भरपूर होता है, तो यह बॉडी में सोडियम के लेवल को मेंटेन रखता है और इससे गैस और अपच की समस्या दूर होती है।
ये भी पढ़ें- डायबिटीज से लेकर आंखों के लिए फायदेमंद है ‘ब्लू टी’, भूल जाएंगे दूध वाली चाय का स्वाद, जानिए रेसिपी
5-पेट की अपच या पेट फूलने की शिकायत को कम करने के लिए पपीता को डाइट में शामिल करना जरूरी होता है।
6- इसके अलावा आप पेट फूलने की शिकायत से राहत पाने के लिए अपनी डाइट में सौंफ को भी शामिल कर सकते है। इस सौंफ में प्राकृतिक एंटी-स्पास्मोडिक गुण होते हैं। यह पेट में अपच और गैस के साथ-साथ कई दिक्कतों का समाधान करता है।
