-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Include These 5 Things In Your Diet During The Winter Season
ठंड के मौसम में अपनी डाइट में शामिल कर लें 5 चीजें, बचे रहेंगे संक्रमण और बीमारियों से
- Written By: सीमा कुमारी
Winter Health Tips:ठंड के मौसम में बीमारियों से बचने और इम्युनिटी बढ़ाने के लिए अपनी डाइट में ऐसे फूड्स को शामिल करना चाहिए। जो आपको मौसमी संक्रमण और बीमारियों से बचा सकें। जानिए कौन से फूड्स हैं ?

इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ये चीजें रामबाण (सौ.सोशल मीडिया)
Healthy Foods for Winters: सर्दियों का मौसम चल रहा है। इस मौसम में सेहत की खास देखभाल की जरूरत होती है। तापमान में तेजी से गिरावट होने की वजह से इस सीजन में अक्सर शरीर की इम्युनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, बदन दर्द और बुखार जैसी शिकायतें बढ़ जाती है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, सर्दियों में इन समस्याओं से बचने के लिए इम्यूनिटी का स्ट्रॉन्ग होना बहुत जरुरी होता है। इसलिए बेहद जरूरी हो जाता है कि सर्दियों के मौसम में हम हेल्दी फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करें।
आयुर्वेद में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए कुछ चीजों को रामबाण माना जाता है और सर्दी के मौसम में डाइट में जरूर शामिल करने की सलाह दी जाती है। आइए जानें इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सर्दी के मौसम में किन चीजों को आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
Healthy Aging Tips: सोने से पहले डिनर और नींद के बीच रखें इतना गैप, दिमाग और शरीर दोनों को मिल सकते हैं फायदे
World Hepatitis Day 2026: प्रेग्नेंसी में हेपेटाइटिस मां और शिशु दोनों के लिए बन सकता है खतरा, जानें जरूरी बात
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए ये चीजें रामबाण
-
आंवला का सेवन
शरीर को फिट रखने के लिए सर्दियों में विटामिन-C से भरपूर आंवला खाना फायदेमंद हो सकता है। आंवला सर्दियों में होने वाली सामान्य समस्याओं जैसे सर्दी-जुकाम, खांसी से बचाव करता है। यह शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता को मजबूत करने के साथ-साथ पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।
सर्दियों में त्वचा रूखी हो जाती है, आंवला त्वचा को प्राकृतिक चमक देने में मदद करता है। रोजाना एक आंवला या एक चम्मच आंवला पाउडर गुनगुने पानी के साथ लेने से पूरी सर्दी आप तरोताजा महसूस करेंगे।
-
तुलसी और अदरक का सेवन
एक्सपर्ट्स बताते है कि तुलसी और अदरक का कॉम्बिनेशन सर्दियों में रामबाण का काम करता है। तुलसी में एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण होते हैं, जो इन्फेक्शन से लड़ने में मदद करते हैं। वहीं अदरक शरीर को अंदर से गर्म रखता है और पाचन में सहायक है।
सर्दियों में तुलसी-अदरक की चाय न सिर्फ गले की खराश और कफ से राहत देती है, बल्कि शरीर को डिटॉक्सीफाई भी करती है। आप चाहें तो तुलसी के पत्ते और अदरक का काढ़ा बनाकर भी पी सकते हैं।
-
हल्दी का सेवन
सर्दियों में जोड़ों के दर्द, सूजन और शरीर के किसी भी तरह के इन्फेक्शन से बचाव के लिए हल्दी जरूरी खानी चाहिए। रोजाना रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से न सिर्फ नींद अच्छी आती है, बल्कि शरीर की बीमारियों से लड़ने की क्षमता भी मजबूत होती है।
-
तिल का सेवन
सर्दियों में तिल का सेवन भी किसी सुपरफूड से कम नहीं होगा। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। तिल शरीर को अंदर से गर्म रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है।
इसका सेवन आप सर्दियों में लड्डू, तिल की चिक्की या फिर सब्जी में तिल का इस्तेमाल कर लाभ उठा सकते है। रोजाना एक चम्मच काला तिल खाना आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है।
-
अश्वगंधा का सेवन
कहा जाता है कि, सर्दियों में शरीर की ऊर्जा और स्टैमिना बनाए रखने के लिए अश्वगंधा बहुत फायदेमंद होता है। यह तनाव और चिंता को कम करने, नींद की गुणवत्ता सुधारने और शरीर को गर्म रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- धनिया से ‘धनी’ कुछ और कहां, स्वाद से ज्यादा सेहत के लिए है अनमोल, जानिए इसके फायदे
आप अश्वगंधा चूर्ण को गुनगुने दूध के साथ ले सकते हैं। ध्यान रहे, गर्भवती महिलाओं को इसे डाइट में शामिल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
Include these 5 things in your diet during the winter season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मेहनत का मिलेगा फल, व्यापार में तेजी के संकेत, पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 30, 2026 | 12:10 AMBirthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














