दिल की सेहत और पाचन में सुधार के लिए सूर्य नमस्कार है फायदेमंद, इन दिन से करें शुरुआत
उत्तरायण के मौके पर भगवान सूर्य की पूजा की जाती है ऐसे में आप चाहें तो उत्तरायण के दिन से सूर्य नमस्कार की शुरुआत कर सकते हैं। यहां पर सूर्य नमस्कार करने के कई फायदे होते है इसे आप आसान तरीके से कर सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
सूर्य नमस्कार के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Makar Sankranti 2025: देश में मकर संक्रांति का त्योहार 14 जनवरी को मनाई जाएगी इस दिन स्नान करना ज्यादा बेहतर होता है। मकर संक्रांति को गुजरात में उत्तरायण के रूप में जाना जाता है। उत्तरायण के मौके पर भगवान सूर्य की पूजा की जाती है ऐसे में आप चाहें तो उत्तरायण के दिन से सूर्य नमस्कार की शुरुआत कर सकते हैं। यहां पर सूर्य नमस्कार करने के कई फायदे होते है इसे आप आसान तरीके से कर सकते है। उत्तरायण के दिन से दिन परिवर्तन के नियम होते है इसमें इस दिन से दिन लंबे और रातें छोटी होने लगती हैं।
सूर्योदय के समय करें सूर्य नमस्कार
आपको बताते चलें कि, उत्तरायण के दिन सूर्योदय के समय सूर्य नमस्कार करने का महत्व होता है। यहां पर खुले स्थान पर आप सूर्य नमस्कार के आसन कर सकते है।जहां सूर्य की किरणें सीधे शरीर पर पड़ें, वहां सूर्य नमस्कार करें। सूर्य नमस्कार में कुल 12 आसन होते हैं, जो क्रमशः शरीर को पूरा तानते और स्ट्रेच करते हैं। इनमें प्रणामासन, हाथ उठाना, उत्थित हठासन, और अधोमुख श्वानासन प्रमुख हैं। बताते चलें कि, सूर्य नमस्कार के दौरान सांस लेना और ध्यान केंद्रित करना जरूरी होता है।
कैसे करें सूर्य नमस्कार
आपको बताते चलें कि, सूर्य नमस्कार करने के लिए सुबह का समय बेस्ट होता है इसके लिए आपके पास कोई शारीरिक समस्या है या अगर आप पहली बार सूर्य नमस्कार करने जा रहे हैं, तो एक योग प्रशिक्षक से मार्गदर्शन प्राप्त करना अच्छा होगा।
सम्बंधित ख़बरें
सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं का होता है अलग-अलग मतलब, जानिए इनके शरीर के लिए फायदे
मकर संक्रांति पर सूर्य को जल क्यों चढ़ाया जाता है? जानिए इसकी पौराणिक कहानी और चमत्कारी फायदे
मेंटल पीस और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है सूर्य नमस्कार, युवा दिवस पर जानिए इसे करने के फायदे
सर्दियों में रोजाना करें सूर्य नमस्कार, पूरा दिन शरीर बना रहेगा एनर्जेटिक और मेंटली-फिजिकली फिट
जानिए सूर्य नमस्कार करने के फायदे
आपको बताते चलें कि, सूर्य नमस्कार को नियम पूर्वक करने से सेहत को कई प्रकार के फायदे मिलते है…
1- दिल की सेहत सूर्य नमस्कार करना बेहद जरूरी होता है इसके लिए आप रक्त प्रवाह को बेहतर बना सकते है इसके अलावा यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने का काम करता है। यहां पर सूर्य नमस्कार करने से दिल बेहतर होता है तो वहीं पर ब्लड सर्कुलेशन भी सही तरीके से होता है।
2- कई बार हमारे एक ही पोजिशन में रहकर काम करने से शरीर में कठोरपन आ जाता है। इसके लिए आप अगर नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करते है तो आपके शरीर में लचीलापन आ जाता है। यहां पर सूर्य नमस्कार की सारी क्रियाएं शरीर के एक-एक अंग को सशक्त बनाती है।
3- दुनिया में हर कोई तनाव की समस्या से जूझ रहा है इसके लिए सूर्य नमस्कार की सारी क्रियाएं करना चाहिए। सूर्य नमस्कार में ध्यान और श्वास-प्रश्वास की तकनीक भी शामिल होती है, जो मानसिक शांति और ध्यान को बढ़ाती है। इसके अलावा तनाव और चिंता को दूर करने का काम करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
4- पेट के लिए सूर्य नमस्कार करना अच्छा होता है यह पाचन में सुधार लाने का काम करता है। यह गैस, कब्ज, और पेट दर्द जैसी समस्याओं से राहत देता है। इसलिए सुबह-सवेरे सूर्य नमस्कार अवश्य करना चाहिए। इसके फायदे सबसे खास होते है।
