सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं का होता है अलग-अलग मतलब, जानिए इनके शरीर के लिए फायदे
12 Poses Of Surya Namaskar: आयुष मंत्रालय ने सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं के फायदे बताए। जानिए कैसे यह योग अभ्यास वजन घटाने, मेटाबॉलिज्म तेज करने, लचीलापन बढ़ाने और मानसिक शांति में मदद करता है।
- Written By: दीपिका पाल
सूर्य नमस्कार (सौ. सोशल मीडिया)
Benefits Of Surya Namaskar: अच्छे स्वास्थ्य के लिए योग रोजाना करना जरूरी होता है। योग करने से शारीरिक और मानसिक रूप से फायदा मिलता है। योग में सूर्य नमस्कार को प्राचीन रूप से माना गया है। आयुष मंत्रालय ने सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राओं और पोजिशन के अलग-अलग फायदों के बारे में बताया है।आयुष मंत्रालय ने बताया कि सूर्य नमस्कार की ये 12 मुद्राएं शरीर की लगभग हर मांसपेशी को सक्रिय करती हैं।
यह शरीर में लचीलापन लाने, वजन घटाने और मेटाबॉलिज्म को सुधारने का एक कारगर माध्यम भी है। साथ ही, सही श्वास प्रक्रिया के साथ इसका अभ्यास मानसिक शांति और शारीरिक शक्ति भी प्रदान करता है।
जानते है सूर्य नमस्कार की 12 अलग मुद्राओं के फायदे
सूर्य नमस्कार की 12 मुद्राएं या पोजिशन के बारे में बताया गया है जो इस प्रकार है…
सम्बंधित ख़बरें
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
Newspaper Food Packaging: अखबार की स्याही बना सकती है बीमार, खाने की पैकिंग को लेकर FSSAI का अलर्ट
Peanut Butter Benefit: क्या आप भी खाते हैं पीनट बटर? जानिए इसके फायदे और नुकसान
1-बात करें तो, शुरुआत में हथेलियों को नमस्कार मुद्रा में जोड़ना चाहिए, जिससे ध्यान केंद्रित होता है और मन स्थिर होता है। नियमित इस पोजिशन को करने से न केवल मानसिक एकाग्रता बढ़ाती है, बल्कि शरीर की मुद्रा को सही दिशा में तैयार करती है।
2-इसके बाद की मुद्रा में जब आप पीछे की ओर झुकते हैं, तो शरीर की रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है और फेफड़े खुलते हैं, जिससे फेफड़ों में अधिक ऑक्सीजन जाने का मार्ग बनता है। इस प्रक्रिया में श्वास लेना बेहद महत्वपूर्ण है, जो शरीर को ऊर्जावान बनाता है। यह भी सेहत को अच्छी रखने के लिए फायदेमंद होता है।
3-अगले चरण में, सिर को नीचे की ओर झुकाना शरीर के खून के परिसंचरण में सुधार करता है। यह मुद्रा विशेष रूप से सिरदर्द और तनाव को कम करने में सहायक होती है। साथ ही, जब आप शरीर को आगे की ओर झुकाते हैं और कंधों और कमर को सक्रिय करते हैं, तो यह पीठ दर्द और कंधे की जकड़न को दूर करता है। सांस छोड़ते और लेते हुए इन मुद्राओं का अनुकरण शरीर की मांसपेशियों को आराम देता है और उनमें ताकत भी बढ़ाता है।
शरीर के सभी अंगों को मिलता है फायदा
सूर्य नमस्कार करने से 12 मुद्राओं को नियमित रूप से करने से शरीर के सभी अंगों जैसे छाती, पेट, हाथ, पैर और पीठ की मांसपेशियां सक्रिय होती हैं। इस प्रक्रिया से रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर के अंगों को पर्याप्त पोषण मिलता है। मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है, जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अपनी दिनचर्या में व्यायाम के लिए समय निकालना चाहते हैं और साथ ही तनाव से भी मुक्त होना चाहते हैं।
इस सूर्य नमस्कार की इन 12 पोजिशन को करने के दौरान मोड़ने, झुकाने और फैलाने की कई गतियां शामिल हैं, जो लचीलापन बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती हैं। यह लचीलापन न केवल शारीरिक चोटों से बचाता है, बल्कि मांसपेशियों को मजबूत बनाता है। इसके साथ ही, नियमित अभ्यास से शारीरिक संतुलन और सहनशीलता में भी सुधार आता है।
ये भी पढ़ें- सुबह खाली पेट भीगे चने खाने से हेल्थ को क्या लाभ होते हैं? जानकर दांतों तले उंगलियां दबा लेंगे!
वजन घटाने वाले रोजाना करें
अगर आप मोटापा या वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है तो नियमित रूप से सूर्य नमस्कार करें। इस व्यायाम को नियमित रूप से करने से पूर् शरीर को फायदा मिलता है। इसमें कैलोरी कम होती है तो वहीं पर मेटाबॉलिज्म लेवल भी तेज होता है। इसके अलावा शरीर के अंदरूनी अंगों को भी लाभ मिलता है और पाचन तंत्र बेहतर काम करता है। साथ ही, यह शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है, जिससे हम बीमारियों से लड़ने में सक्षम होते हैं।
आईएएनएस के अनुसार
