- Hindi News »
- Health »
- How To Take Care Of Your Health During Illnesses Caused Unseasonal Rain
मिट्टी की खूश्बू नहीं कई बीमारियों का खतरा लाती हैं बिन मौसम की बारिश, जानिए कैसे रखें सेहत का ख्याल
बारिश की वजह से हर किसी तेज गर्मी से राहत तो मिल रही है लेकिन इस समय बारिश का होना कई सारी बीमारियों की दस्तक देने जैसा है। बिन मौसम बारिश की वजह से सर्दी-खांसी और संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है।
- Written By: दीपिका पाल

बेमौसम बारिश की बीमारियों में रखें ख्याल (सौ. सोशल मीडिया)
मई का महीना चल रहा है जिसे सबसे गर्म महीने के तौर पर जाना जाता है। गर्म महीना होने के बाद भी इस समय कई जगहों पर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जगहों पर गर्मी होने के बजाय बारिश और आंधी का माहौल बना हुआ है। बारिश की वजह से हर किसी तेज गर्मी से राहत तो मिल रही है लेकिन इस समय बारिश का होना कई सारी बीमारियों की दस्तक देने जैसा है। बिन मौसम बारिश की वजह से सर्दी-खांसी और संक्रमण का खतरा सबसे ज्यादा होता है इसके लिए आपको बचाव के उपाय खोजने चाहिए।
जानिए कैसे रखें इन बीमारियों में ख्याल
गर्मी के मौसम में बिन मौसम बारिश होने के साथ इन प्रकार की बीमारियां पनप जाती है इसके बारे में जानना जरूरी है…
1- सर्दी-जुकाम और गले में खराश
सम्बंधित ख़बरें
Ramadan 2026: सहरी में खाएंगे ये चीजें तो दिनभर नहीं लगेगी भूख और प्यास, जानें झटपट बनने वाली रेसिपी
Constipation Relief: पेट की गंदगी को साफ कर देगा यह 1 नुस्खा; कब्ज होगा छूमंतर और चेहरे पर आएगा ग्लो
धीरे-धीरे आपके दिमाग को खोखला कर रही हैं ये 5 आदतें, आज ही छोड़ें वरना भुगतना होगा भारी नुकसान!
Mehendi Designs: दुल्हन की सहेलियों के लिए बेस्ट हैं उंगलियों के ये 5 डिजाइन्स, मिलेगा सेलिब्रिटी जैसा लुक
बदले मिजाज के साथ होने वाली बारिश में सबसे ज्यादा खतरा सर्दी-जुकाम का होता है। इसके अलावा इस बारिश में भीग जाए तो गले में खराश की स्थिति भी बन जाती है। इस दौरान सेहत का ख्याल अच्छी तरह रखना चाहिए, इसके लिए हल्का गर्म पानी पिएं, भीगने से बचें और इम्यूनिटी बढ़ाने वाले फूड्स जैसे तुलसी और अदरक का सेवन करें।
2-वायरल बुखार का खतरा
गर्मी के मौसम में सर्दी और जुकाम के अलावा वायरल बुखार का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए आपको सतर्कता बरतना जरूरी होता है। इसके लिए आपको बारिश में भीगने के बाद तुरंत कपड़े बदलें, शरीर को सूखा रखें और पर्याप्त आराम करें।
3-फूड पॉइज़निंग और पेट से जुड़ी समस्याएं
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा फूड पॉइजनिंग और पेट से जुड़ी समस्याएं देखने के लिए मिलती है। इसके लिए आपको इस बात का ख्याल रखना जरूरी है बाहर का खाना खाने से खुद को बचाकर रखें, घर का बना और साफ-सुथरा भोजन करें।
4- मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां
गर्मी के मौसम में कई बीमारियां दस्तक दे चुकी है। इसमें सबसे ज्यादा मच्छरों से फैलने वाली बीमारियां होती है। इस बीमारियों के खतरे को रोकने के लिए घर के आसपास पानी जमा न होने दें, मच्छरदानी का प्रयोग करें।
5- बुखार और संक्रमण की संभावना
गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा बुखार और संक्रमण की संभावना बढ़ जाती है। इस दौरान आपको ख्याल रखना चाहिए इसमें बच्चों को भीगने से बचाएं, उनके खानपान और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।
ये भी पढ़ें- Zero Shadow Day: चौंक जाइए! इस दिन परछाई छोड़ देगी आपका साथ, जानिए इस घटना के पीछे का खगोल शास्त्र
6- त्वचा संक्रमण की संभावना
बिना मौसम होने वाली बारिश की वजह से त्वचा में संक्रमण की संभावना देखने के लिए मिलती है। इस दौरान आपको गीले कपड़े देर तक न पहनें, एंटीफंगल पाउडर का इस्तेमाल करें और त्वचा को साफ-सुथरा रखें।
How to take care of your health during illnesses caused unseasonal rain
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
BMC चुनाव 2026: मुंबई के नए ‘माननीयों’ का रिपोर्ट कार्ड; 80% करोड़पति और 24% पर आपराधिक मामले, देखें ADR रिपोर
Feb 16, 2026 | 06:00 PMबोर्ड की मार्कशीट या IPL की कैप? वैभव सूर्यवंशी ने चुना अपना जुनून, 10वीं की परीक्षा को कहा बाय-बाय
Feb 16, 2026 | 05:57 PMपुरी बीच पर सुदर्शन पटनायक की अनोखी सैंड आर्ट, 17 हजार रुद्राक्ष और 500 शिवलिंग से रचा शिव समर्पण
Feb 16, 2026 | 05:55 PM15 फीट गहरा ‘मौत का कुआं’ और अधूरी पार्किंग, पुणे में दिल्ली जैसा हादसा, 3 साल की बच्ची की हालत गंभीर
Feb 16, 2026 | 05:54 PMकिन्नर गुटों में छिड़ा खूनी संघर्ष, जबरन धर्मांतरण और अवैध वसूली के आरोपों से गरमाया नासिक का माहौल
Feb 16, 2026 | 05:51 PMपाकिस्तान में जमकर फूट रहा अपने ही खिलाड़ियों पर गुस्सा, शादाब-शाहीन से लेकर बाबर की PAK में हो रही फजीहत
Feb 16, 2026 | 05:49 PMVijay Deverakonda संग इस दिन सात फेरे लेंगी रश्मिका मंदाना! सामने आई कपल की वेडिंग डिटेल्स
Feb 16, 2026 | 05:47 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM














