- Hindi News »
- Lifestyle »
- Event Of Zero Shadow Day Will Be Seen On August 18 2025
Zero Shadow Day: चौंक जाइए! इस दिन परछाई छोड़ देगी आपका साथ, जानिए इस घटना के पीछे का खगोल शास्त्र
जीरो शैडो डे एक प्रकार से खगोल शास्त्र से जुड़ी दुर्लभ घटना होती है। इस स्थिति में जब हम किसी जगह पर चलते हैं तो परछाई दिखने की बजाय नजर आती है। यह स्थिति अब अगस्त में बनने वाली है।
- Written By: दीपिका पाल

जीरो शेडो डे 2025 (सौ. सोशल मीडिया)
Zero Shadow Day: अक्सर आपने चलने के साथ सामने अपने ही शैडो या परछाई को देखा होगा यह सूर्य की रोशनी से जुड़ा हुआ होता है। इन दिनों कई जगहों पर जीरो शैडो डे मनाया जा रहा है। यह एक प्रकार से खगोल शास्त्र से जुड़ी दुर्लभ घटना होती है। इस स्थिति में जब हम किसी जगह पर चलते हैं तो परछाई दिखने की बजाय नजर आती है। कहते हैं कि, साल में एक बार इस प्रकार की स्थिति बनती है और हमारा देश भी इसका साक्षी बन चुका है और भविष्य में बनने वाला है। जानिए जीरो शैडो डे के बारे में यहां पर सबकुछ।
क्या होता है जीरो शैडो डे
आपको बताते चलें कि, जीरो शैडो डे, एक तरह की दुर्लभ खगोलीय घटना होता है। यह साल में दो बार ही घटित होती है। इस साल पहली बार अप्रैल में यह घटना घटित हो चुकी है और आगामी घटना अगस्त माह में घटित होगी। इस स्थिति को लेकर खगोलशास्त्र में बताया गया कि, कर्क और मकर रेखा के पास स्थित क्षेत्रों में ही जीरो शैडो की स्थिति उत्पन्न होती है। ऐसे में लोग जीरो शैडो का अनुभव करते हैं, क्योंकि सूर्य की किरणें पृथ्वी की सतह के लगभग लंबवत होती है।
परछाई हो जाती है गायब
कहा जाता है कि, जब जीरो शैडो डे की स्थिति बनती है कि, उस दौरान पृथ्वी के कुछ क्षेत्रों में ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है जब मनुष्यों को उन्हीं की परछाई बिल्कुल भी दिखाई नहीं देती है। ऐसा सिर्फ मनुष्यों के साथ ही नहीं बल्कि एक खास स्थान पर मौजूद किसी भी वस्तु की छाया नहीं दिखाई देती। आसान शब्दों में कहें तो सूर्य सीधे सिर के ऊपर मौजूद होता है, जिसकी वजह से जमीन में कोई भी छाया नहीं पड़ती है। अगस्त में जीरो शैडो डे के अलावा खगोल शास्त्र में और भी घटनाएं और दुर्लभ नजारे आने वाले है। इसमें सुपर मून और शनि ग्रह की चमकीला होना इत्यादि शामिल है।
सम्बंधित ख़बरें
‘हम भारत से युद्ध…’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले, शेख हसीना को लेकर BNP का बड़ा बयान
बंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
IND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
अंगूठों की जंग! यूके में खेले जाने वाले टो रेसलिंग चैंपियनशिप की दिलचस्प कहानी
दो बार बनती है जीरो शैडो की स्थिति
आपको बताते चलें कि, जीरो शैडो की स्थिति देश में दो मौके पर बनते है जिसमें जीरो शैडो का अद्भुत नजारा देखने को मिलता है। इसकी तारीख और समय क्षेत्र के आधार पर अलग हो सकती है। बताया जाता है कि, जीरो शैडो की स्थिति इससे पहले अंतिम बार 25 अप्रैल को बैंगलोर में देखने के लिए मिली थी। इसके बाद यह दूसरी बार 18 अगस्त को बनेगी। इस स्थिति में कोई भी अपनी परछाई को देख नहीं पाएंगे।
ये भी पढ़ें- अगर वट सावित्री व्रत के दौरान अचानक आ जाए पीरियड्स, तो जानिए पूजा के लिए क्या कहते हैं नियम
जानिए क्या है जीरो शैडो डे से जुड़े फैक्ट
- 25 अप्रैल को जीरो शैडो का अनुभव करने वाला अक्षांश 130°N नजर आया।
- बैंगलोर में 25 अप्रैल को तकरीबन दोपहर 12 बजकर 17 मिनट पर लोग इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने।
- जीरो शैडो डे के मौके पर परछाई महज दिखाई नहीं देती, क्योंकि वह पैरों के बिल्कुल नीचे बनती है।
- जीरो शैडो डे पर सूर्य की किरणें पृथ्वी पर एकदम लंबवत पड़ती हैं, ऐसे में परछाई हमारा साथ छोड़ देती है।
- कर्क और मकर रेखा के बीच आने वाले इलाके में हमेशा जीरो शैडो डे होता है।
- सूर्य के उत्तरायन और दक्षिणायन की स्थिति की वजह से जीरो शैडो डे दो बार आता है।
Event of zero shadow day will be seen on august 18 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘हम भारत से युद्ध…’, तारिक रहमान के शपथ ग्रहण से पहले, शेख हसीना को लेकर BNP का बड़ा बयान
Feb 16, 2026 | 07:06 PMबंगाल आकर दिखा देंगे कि हिंदुओं की ताकत क्या होती है…नवनीत राणा ने हुमायूं कबीर को दी चुनौती
Feb 16, 2026 | 06:59 PMIND vs PAK: मिशन कोलंबो फतह कर टीम इंडिया की घर वापसी, अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा अलगा मैच
Feb 16, 2026 | 06:58 PMअंगूठों की जंग! यूके में खेले जाने वाले टो रेसलिंग चैंपियनशिप की दिलचस्प कहानी
Feb 16, 2026 | 06:45 PM‘शानदार है आंध्र का डिजिटल मॉडल’, सीएम नायडू से मिले बिल गेट्स; रीयल टाइम गवर्नेंस की तकनीक को देख हुए हैरान
Feb 16, 2026 | 06:45 PM17 जनवरी को आसमान में दिखेगा ‘Ring of Fire, आखिर क्या होगा 2026 के इस पहले सूर्य ग्रहण में
Feb 16, 2026 | 06:43 PM400 करोड़ की लूट और किडनैपिंग की कहानी निकली फिल्मी, नासिक पुलिस के खुलासे ने सबको चौंकाया; अब फंसेगा ड्राइवर
Feb 16, 2026 | 06:37 PMवीडियो गैलरी

Video: भारत की जीत पर क्यों खुश हो रहा है बलूचिस्तान और अफगानिस्तान? बलूचों का डांस करते वीडियो वायरल
Feb 16, 2026 | 02:01 PM
“PM से कर दो शिकायत!” हरियाणा में वर्दी का रौब: SI ने बैंक मैनेजर को सरेराह धमकाया, काटा 8000 का चालान
Feb 16, 2026 | 01:16 PM
“UP छोड़ो, बंगाल चलो”: मौलाना जर्जिस अंसारी के बयान पर बवाल, पीएम मोदी पर भी कर चुके हैं टिप्पणी, देखें वीडियो
Feb 16, 2026 | 01:05 PM
शिवपुरी में खूनी खेल, कोर्ट जा रहे वकील की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या; इलाके में फैली सनसनी-VIDEO
Feb 15, 2026 | 10:23 PM
आस्था बनाम बर्बादी की बहस को विराम, मंदिर के दूध से बुझाई कुत्ते की प्यास; वायरल वीडियो ने दी बड़ी सीख
Feb 15, 2026 | 10:13 PM
मुंबई में एक्ट्रेस के साथ ऑटो ड्राइवर की खौफनाक हरकत, देर रात गलत रास्ते पर ले गया ऑटो; VIDEO वायरल
Feb 15, 2026 | 10:00 PM










