सौंफ कैसे खाएं, चबाएं या पावडर बनाकर करें सेवन, औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ के फायदे कर देंगे हैरान
सौंफ को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। जो न केवल पाचन को सुधारती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक चम्मच सौंफ खाने से आपके पेट को कितने फायदे हो सकते हैं।
- Written By: सीमा कुमारी
एक चम्मच सौंफ खाने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
Home Remedies: औषधीय गुणों से भरपूर सौंफ भारतीय रसोई में अहम भूमिका अदा करता है। मीठे से लेकर नमकीन व्यंजनों में इसका प्रयोग खूब किया जाता है। अक्सर आपने देखा होगा कि भोजन के बाद सौंफ खाने को दिया जाता है। असल में सौंफ में कई ऐसे औषधीय गुण होते हैं, जो पाचन को ठीक रखने के साथ पेट की कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी आपकी मदद कर सकते हैं।
सौंफ को एक शक्तिशाली औषधि माना गया है। जो न केवल पाचन को सुधारती है, बल्कि शरीर को ठंडक भी प्रदान करती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि एक चम्मच सौंफ खाने से आपके पेट को कितने फायदे हो सकते हैं।
एक चम्मच सौंफ खाने के फायदे जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Summer Eye Care: गर्मी के मौसम में कैसे रखें आंखों का ख्याल? बस ये चीजें शामिल कर लें अपनी डाइट में
Autism Awareness: ऑटिज्म क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपचार के तरीके
Hair Loss Due To PMOS: पीएमओएस में क्यों झड़ते हैं बाल और कैसे पाएं दोबारा घने बाल? जानें एक्सपर्ट की राय
Peanut Butter Benefit: क्या आप भी खाते हैं पीनट बटर? जानिए इसके फायदे और नुकसान
गैस और एसिडिटी से राहत
अक्सर ज्यादा मसालेदार या तली-भुनी चीजें खाने से पेट में गैस और एसिडिटी की समस्या हो जाती है। सौंफ में एंटी-एसिडिक गुण होते हैं, जो पेट में बनने वाले एसिड को नियंत्रित करते हैं और गैस की समस्या से राहत दिलाते हैं। अगर आप खाना खाने के बाद एक चम्मच सौंफ चबाते हैं, तो यह पेट को ठंडक देती है और डाइजेशन को बेहतर बनाती है।।
कब्ज से राहत
सौंफ का नियमित सेवन कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसमें फाइबर होता है जो आंतों की गति को सही बनाए रखता है। अगर आपको कब्ज की समस्या रहती है। तो रात में सोने से पहले एक चम्मच सौंफ पाउडर को गुनगुने पानी के साथ लें। यह आंतों को साफ करने में मदद करेगा और सुबह पेट हल्का रहेगा।
सांसों की बदबू होगी दूर
आपको बता दें, सौंफ का नियमित सेवन करने से सिर्फ पेट ही नहीं, सौंफ आपकी सांसों की बदबू को भी दूर करने में कारगर होती है। यह मुंह में बनने वाले बैक्टीरिया को खत्म करती है और फ्रेशनेस देती है। यही वजह है कि कई रेस्टोरेंट में खाने के बाद सौंफ दी जाती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
ऐसे करें सौंफ का सेवन :
खाने के बाद : रोजाना भोजन के बाद एक चम्मच सौंफ चबाएं।
सौंफ की चाय : पानी में सौंफ उबालकर इसे चाय की तरह पीएं।
सौंफ पाउडर : सौंफ को पीसकर इसे गर्म पानी के साथ लें।
