- Hindi News »
- Health »
- How To Avoid Post Lunch Slump Afternoon Energy Crash Foods Hindi
लंच के बाद ऑफिस में झपकने लगती हैं पलकें? ये चीजें देंगी शरीर को इंस्टेंट एनर्जी
Healthy Lunch Tips: लंच के बाद नींद और सुस्ती महसूस करना आजकल ऑफिस वर्कर्स की आम समस्या बन गई है। भारी खाना, कम पानी पीना और लंबे समय तक एक ही जगह बैठकर काम करने से शरीर की एनर्जी लेवल गिरने लगता है।
- Written By: प्रीति शर्मा

ऑफिस में काम के दौरान सुस्ती महसूस करता कर्मचारी (सौ. फ्रीपिक)
Post Lunch Slump: अक्सर देखा जाता है कि लंच के बाद अचानक शरीर की एनर्जी गिर जाती है और काम पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है। इसे मेडिकल भाषा में पोस्ट-लंच स्लंप कहते हैं। इस समस्या का समाधान के लिए हुए कुछ खास सुपरफूड्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है।
ऑफिस हो या घर, दोपहर 2 से 4 बजे के बीच अक्सर हमें उबासी और आलस महसूस होने लगता है। बहुत से लोग इसे दूर करने के लिए बार-बार चाय या कॉफी का सहारा लेते हैं लेकिन यह अस्थायी समाधान है। आप लंच में क्या खाते हैं यही तय करता है कि आपकी दोपहर कैसी बीतेगी।
क्यों होती है दोपहर में सुस्ती?
जब हम भारी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट या शुगर वाला खाना खाते हैं तो शरीर में ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और फिर उतनी ही तेजी से गिरता है। इसी शुगर क्रैश की वजह से हमें थकान महसूस होने लगती है।
सम्बंधित ख़बरें
International Labor Day:आख़िर 1 मई को ही क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस? जानिए इसकी वजह
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
सुस्ती दूर भगाने वाले सुपरफूड्स
फाइबर युक्त साबुत अनाज: सफेद चावल या मैदे की जगह ब्राउन राइस, ओट्स या दलिया का चुनाव करें। ये धीरे-धीरे पचते हैं और लंबे समय तक शरीर को ऊर्जा देते हैं जिससे अचानक एनर्जी नहीं गिरती।
यह भी पढ़ें:- आप भी हैं कॉफी लवर? तो जान लीजिए एक दिन में कितनी कॉफी पीना है सेफ, वरना पड़ेगा पछताना!
प्रोटीन का साथ: अपने लंच में दाल, पनीर, अंडा या चिकन जरूर शामिल करें। प्रोटीन पेट को भरा रखता है और शुगर लेवल को स्थिर रखने में मदद करता है।
दही या छाछ: प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही न सिर्फ पाचन में मदद करता है बल्कि यह मस्तिष्क को सक्रिय रखने में भी सहायक है। दोपहर के खाने के साथ एक गिलास नमकीन छाछ थकान को दूर रखती है।
मेवे और बीज: अगर लंच के बाद भी भूख लगे तो अनहेल्दी स्नैक्स की जगह मुट्ठी भर बादाम, अखरोट या कद्दू के बीज खाएं। इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स दिमाग को अलर्ट रखते हैं।
हाइड्रेशन है जरूरी: कई बार थकान का असली कारण पानी की कमी होता है। दोपहर में पर्याप्त पानी पिएं। आप चाहें तो नींबू पानी या नारियल पानी भी ले सकते हैं।
लंच के बाद अपनी डेस्क पर बैठे रहने के बजाय 5-10 मिनट की ब्रिस्क वॉक (तेज चलना) करें। इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और दिमाग को ऑक्सीजन मिलती है जिससे आप तुरंत फ्रेश महसूस करने लगते हैं। इसके अलावा लंच में बहुत अधिक मीठा खाने से बचें क्योंकि यह सुस्ती का सबसे बड़ा कारण है।
How to avoid post lunch slump afternoon energy crash foods hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
किसी भी हाल में क्षेत्र न छोड़ें विधायक, बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले भाजपा ने जारी किया फरमान
May 02, 2026 | 01:41 PMCensus 2027: घर बैठे भरें जनगणना फॉर्म, नहीं तो पड़ सकता है भारी, जानें पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
May 02, 2026 | 01:36 PMViral Video: 23वीं मंजिल पर खतरनाक जगह लगा AC यूनिट, टेक्नीशियन ने सर्विस से किया इनकार
May 02, 2026 | 01:33 PMBhiwandi Municipal Corporation में स्वीकृत नगरसेवकों पर सस्पेंस, 3 महीने बाद भी नहीं हुआ मनोनयन
May 02, 2026 | 01:31 PMIPL 2026: वैभव का विकेट पर जश्न मनाना काइल जेमिसन को पड़ा भारी, BCCI ने लिया एक्शन, देखें VIDEO
May 02, 2026 | 01:30 PMसिंहस्थ कुंभ की तैयारी तेज, नासिक रिंग रोड के लिए 55 किमी भूमि अधिग्रहण पूरा; जल्द शुरू होगा निर्माण
May 02, 2026 | 01:30 PMRaja Shivaji की ओपनिंग डे पर मचाया धमाल, 11 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस को हिला डाला
May 02, 2026 | 01:27 PMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














