-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- How Many Cups Of Coffee Per Day Is Safe Limit Health Side Effects Hindi
आप भी हैं कॉफी लवर? तो जान लीजिए एक दिन में कितनी कॉफी पीना है सेफ, वरना पड़ेगा पछताना!
- Written By: प्रीति शर्मा
Coffee Safe Limit: आज के समय में कॉफी कई लोगों की डेली रूटीन का अहम हिस्सा बन चुकी है लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

कॉफी (सौ. फ्रीपिक)
Side Effects of Coffee: नींद भगाना हो या ऑफिस का स्ट्रेस कम करना कॉफी हम में से कई लोगों की लाइफलाइन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आपकी पसंद की कॉफी कब दवा से जहर बन जाता है। स्ट्रेस और काम के दवाब में हम कई कप कॉफी पी जाते हैं जो शरीर के लिए सही नहीं मानी जाती है।
दुनिया भर में पानी के बाद सबसे ज्यादा पिया जाने वाला पेय पदार्थ कॉफी है। इसमें मौजूद कैफीन न केवल आपको इंस्टेंट एनर्जी देता है बल्कि मेटाबॉलिज्म को भी बूस्ट करता है। लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब हम स्वाद या लत के चक्कर में इसकी सुरक्षित सीमा को पार कर जाते हैं।
कितने कप है आपकी सेफ
यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) और अधिकांश स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के लिए दिन भर में 400 मिलीग्राम कैफीन सुरक्षित माना जाता है। अगर इसे कप के हिसाब से समझें तो यह लगभग 3 से 4 कप कॉफी के बराबर है। हालांकि यह मात्रा हर व्यक्ति के शरीर की सहनशक्ति पर निर्भर करती है।
सम्बंधित ख़बरें
Beauty Product Storage Tips: फ्रिज में रखें ये ब्यूटी प्रोडक्ट्स, बढ़ जाएगी शेल्फ लाइफ
Dessert Recipe: फटे हुए दूध का करें सही इस्तेमाल, मिनटों में तैयार होंगी ये 2 टेस्टी स्वीट डिश
World Music Day 2026: संगीत के सुरों में छिपा है बेहतर स्वास्थ्य का राज, म्यूजिक के हैं अनेकों फायदे
क्या है Water Yoga? तनाव कम करने और शरीर को फिट रखने का है असरदार तरीका
अनिद्रा और एंग्जायटी
कैफीन सीधे आपके नर्वस सिस्टम पर असर डालता है। ज्यादा सेवन से एड्रेनालाईन हार्मोन बढ़ जाता है जिससे घबराहट, बेचैनी और रात को नींद न आने की समस्या हो सकती है।
यह भी पढ़ें:- हाथों की लकीरों में छुपा है लंबी उम्र का राज! रोज बस 5 मिनट करें फ्लावर क्लैप, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
पाचन तंत्र पर असर
कॉफी एसिडिक होती है। खाली पेट या जरूरत से ज्यादा कॉफी पीने से एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन और पेट खराब होने जैसी समस्याएं आम हैं।
कॉफी पीती महिला (सौ. फ्रीपिक)
हड्डियों की कमजोरी
शोध बताते हैं कि कैफीन का अधिक सेवन शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को कम कर देता है जिससे समय के साथ हड्डियां कमजोर हो सकती हैं।
हृदय गति का बढ़ना
जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर या दिल की बीमारी है उनके लिए कैफीन का ओवरडोज हार्ट पल्पिटेशन यानी दिल की धड़कन तेज होने का कारण बन सकता है।
हार्मोनल असंतुलन
महिलाओं में ज्यादा कैफीन का सेवन पीरियड साइकिल को प्रभावित कर सकता है और स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के स्तर को बढ़ा सकता है।
कब हो जाएं सावधान
यदि कॉफी पीने के बाद आपको कंपकंपी, बार-बार पेशाब आना, सिरदर्द या चिड़चिड़ापन महसूस हो रहा है तो समझ लीजिए कि आपका शरीर कैफीन की ओवरडोज का सिग्नल दे रहा है।
कॉफी पीना बुरा नहीं है बशर्ते आप मात्रा का ध्यान रखें। कोशिश करें कि शाम 4 बजे के बाद कॉफी न पिएं ताकि आपकी रात की नींद प्रभावित न हो। याद रखें संतुलन ही बेहतर स्वास्थ्य की कुंजी है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दिए गए सुझाव केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए डॉक्टर से सलाह जरूर लें। नवभारत किसी भी प्रकार के दावे की पुष्टि नहीं करता है।
How many cups of coffee per day is safe limit health side effects hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कानपुर के ईएसआई अस्पताल में बवाल, तीन स्टाफ नर्सों पर सीएमएस से जूतों से मारपीट का आरोप; मुकदमा दर्ज
Jun 21, 2026 | 02:37 PMतेलंगाना में टला बड़ा हादसा, धू-धू कर जली यात्रियों से भरी इलेक्ट्रिक बस; मची चीख-पुकार
Jun 21, 2026 | 02:30 PMYoga Economy: योग इकोनॉमी का कारोबार 12 लाख करोड़ के पार, दुनिया भर में योग का बिजनेस बढ़ा
Jun 21, 2026 | 02:29 PMईस्टर्न फ्रीवे विस्तार परियोजना में बड़ा बदलाव, MMRDA ने 949 पेड़ों को बचाने का लिया फैसला
Jun 21, 2026 | 02:28 PMभंडारा के साकोली थानेदार के खिलाफ विधायक विनोद अग्रवाल की शिकायत, एसपी से की जांच की मांग
Jun 21, 2026 | 02:28 PMनीतीश कुमार को मिलने जा रही बड़ी जिम्मेदारी! मंत्रियों ने दिए संकेत, JDU की बैठक के बीच सामने आई बड़ी खबर
Jun 21, 2026 | 02:21 PMNEET UG Re-Exam 2026: दिल्ली-एनसीआर में नीट परीक्षा के दौरान सख्त सुरक्षा, हर केंद्र पर निगरानी बढ़ी
Jun 21, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














