डायबिटीज और इन बातों के लिए सूर्य नमस्कार के फ़ायदे जानिए, योग में छुपा है गुड हेल्थ का राज़
डायबिटीज मरीजों के लिए सूर्य नमस्कार काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इस योग से शुगर लेवल कम होने के साथ-साथ वजन कम होता है। साथ ही पाचन क्रिया भी बेहतर होती है आइए जानते है इस बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी
डायबिटीज मरीजों के लिए सूर्य नमस्कार फायदेमंद (सौ.सोशल मीडिया)
Health Tips: सेहतमंद रहने के लिए खानपान के साथ व्यायाम करना बहुत ज़रूरी है। क्योंकि मौजूदा समय में हर कोई किसी न किसी बीमारी से ग्रसित है। अगर बात डायबिटीज की करें, तो दुनियाभर में डायबिटीज़ के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं, जिसमें से टाइप-2 डायबिटीज़ सबसे आम है। जिसके होने की मुख्य वजह, खराब लाइफस्टाइल, मोटापा और गलत खानपान। जैसा कि आप जानते है कि डायबिटीज में सही खानपान के साथ व्यायाम करना भी बहुत ज़रूरी है।
ऐसे में हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, डायबिटीज मरीजों के लिए सूर्य नमस्कार काफी ज्यादा फायदेमंद होता है। इस योग से शुगर लेवल कम होने के साथ-साथ वजन कम होता है। साथ ही पाचन क्रिया भी बेहतर होती है। ऐसे में आज हम आपको डायबिटीज मरीजों के लिए सूर्य नमस्कार के फायदे बताने जा रहे है। आइए जानते है इस बारे में।
डायबिटीज मरीजों के लिए सूर्य नमस्कार कैसे फायदेमंद है जानिए :
सम्बंधित ख़बरें
Lingerie Shopping Tips: सही ब्रा खरीदना क्यों है इतना मुश्किल? जानिए कैसे चुनें अपनी बॉडी के लिए परफेक्ट फिट
World ORS Day 2026: हर साल लाखों लोगों की जान बचाता है ORS, जानें कैसे करता है शरीर में पानी की कमी पूरी
Soft Roti Tips: गर्म पानी और नमक से गूंथें आटा, घंटों रहेंगी नरम; 3 आसान ट्रिक जो हर गृहिणी को जानना चाहिए
Pregnancy Yoga Tips: प्रेग्नेंसी की प्लानिंग कर रही हैं, तो इन योगासनों को अपनी डेली रूटीन का बनाएं हिस्सा
पाचन-तंत्र रहता है दुरुस्त
सूर्य नमस्कार करने से पाचन तंत्र एक्टिव होता है साथ ही कब्ज की समस्या भी कम होती है। इसके अलावा, तनाव और टेंशन भी कम होती है।
इम्युनिटी मजबूत होती है
डायबिटीज मरीजों के लिए सूर्य नमस्कार बड़ा फायदेमंद होता है। इससे इम्युनिटी मजबूत होती है। साथ ही साथ शरीर में होने वाले छोटे-मोटे इंफेक्शन को भी दूर करने का काम करती है।
सांस से जुड़ी प्रोब्लेम्स होती है दूर
सूर्य नमस्कार सांस से जुड़ी दिक्कतों को दूर करती है। यह सांस की नली में होने वाले इंफेक्शन को दूर करती है साथ ही यह फेफड़ों की क्षमता और ऑक्सीजन के फ्लो को शरीर में बढ़ाता है।
ब्लड सर्कुलेशन को करता है बेहतर
सूर्य नमस्कार करने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर रहता है। साथ ही, इससे ओवरऑल हेल्थ और बाल को हेल्दी बनाता है। आपको बता दें, सूर्य नमस्कार एक पावरफुल टेक्निक की तरह काम करता है।
शरीर को डिटॉक्स करता है
सूर्य नमस्कार करते वक्त सांस लेने का जो पैटर्न होता है उसका खास ध्यान रखना चाहिए। इससे आपके फेफड़ों में सही से हवा जाती है जिसके कारण ब्लड को ज्यादा से ज्यादा ऑक्सीजन मिलता है। जिसके कारण यह शरीर को अंदर डिटॉक्स करने का काम करता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह शरीर को अंदर से साफ करने का काम भी करता है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
घटाता है वजन
सूर्य नमस्कार करने से वजन कम करने में मदद मिलती है। सूर्य नमस्कार करने से पेट और मांसपेशियों में खिंचाव आता है। जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है।
