-
रवि, 19 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Height Growth Foods For Kids Add These Items To Boost Height Naturally
Height Growth Foods: बच्चों की हाइट कैसे बढ़ेगी? डाइट में शामिल कर दें ये चीजें, फिर देखिए कमाल
- Written By: सीमा कुमारी
Height Growth Foods Kids:बच्चों की हाइट बढ़ने में आनुवंशिकता के साथ-साथ सही पोषण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। जानिए कौन-सी चीजें बच्चों की डाइट में शामिल करने से उनकी ग्रोथ और हाइट बढ़ सकती है।

बच्चों की हाइट टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Healthy Diet For Growing Children: कई माता-पिता बच्चों की हाइट को लेकर परेशान रहते है। वैसे तो बच्चों की हाइट काफी हद तक उनके माता-पिता के जीन्स पर निर्भर करती है, लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल और सही खान-पान और फिजिकल एक्टिविटी भी मायने रखता है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि, बच्चों की हाइट न बढ़ने की मुख़्य वजह बच्चों के खानपान में जरूरी पोषक तत्वों की कमी भी हो सकता है।
ऐसे में यहां हम कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं जिसे डाइट में शामिल कर आप अपने बच्चों की हाइट बढ़ा सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Potassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
Bhagwad Gita: मॉर्डन जमाने में भी सार्थक है भगवद् गीता की ये सीख, आज भी जीवन को सही राह दिखाती है
Switch Board Cleaning: पीले पड़ चुके स्विच बोर्ड को बनाएं एकदम नया, ये आसान ट्रिक करेगी कमाल
बारिश के मौसम में बीमार होने से कैसे बचें? अपनी डाइट में शामिल करें विटामिन सी से भरपूर ये सुपर फूड्स
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए क्या खिलाए?
-
दूध से बनी चीजें खिलाए
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए उनके डाइट में डेयरी प्रोडक्ट्स यानी दूध से बनी चीजें खिलाना फायदेमंद हो सकता है। डेयरी प्रोडक्ट्स में सबसे ज्यादा कैल्शियम होता है। दूध को एक कंप्लीट फूड माना गया है।
इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन-डी होता है। बच्चों को रोजाना कम से कम दो गिलास दूध जरूर देना चाहिए। इससे उनकी ग्रोथ अच्छी होगी और हड्डियों में मजबूती भी आएगी। इसके अलावा बच्चों को पनीर और दही भी जरूर दें।
-
हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाए
बच्चों की लंबाई बढ़ाने के लिए डेयरी प्रोडक्ट्स के अलावा, हरी पत्तेदार सब्जियां भी कारगर साबित हो सकता हैं।पालक, ब्रोकली, मेथी और बंदगोभी जैसी हरी सब्जियों में विटामिन-के, कैल्शियम, आयरन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता हैं। ये पोषक तत्व हड्डियों की डेंसिटी को बढ़ाते हैं और टिश्यूज को स्वस्थ रखते हैं।
-
अंडे खिलाए
बच्चों की हाइट बढ़ाने के लिए अंडे खिलाए। अंडे पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं। इन्हें खाने पर शरीर को प्रोटीन, बायोटिन, रिबोफ्लेविन और आयरन भी मिलता है। जिन बच्चों की डाइट में भरपूर प्रोटीन होता है उन्हें शारीरिक विकास में खासा मदद मिलती है।
ये भी पढ़ें-Morning Breakfast Benefits: सुबह का नाश्ता क्यों है जरूरी? जानिए क्या खाना हेल्थ के लिए है बढ़िया
रोजाना एक अंडा (Egg) बच्चे को सुबह नाश्ते में खिलाया जा सकता है। आमलेट या उबले अंडे जैसे चाहे बच्चे को दिए जा सकते है।
-
सोयाबीन खिलाए
अगर आपका बच्चा शाकाहारी है, तो सोयाबीन प्रोटीन का सबसे बड़ा और बेहतरीन स्रोत है। सोयाबीन और सोया चंक्स हड्डियों को मजबूती देने का काम करते हैं और शरीर के ओवरऑल ग्रोथ के लिए जरूरी है।
-
नट्स खिलाए
बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज और अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैटी एसिड, मैग्नीशियम और हेल्दी फैट्स होता है। ये बच्चों के मानसिक विकास के साथ-साथ उनके शारीरिक विकास और लंबाई को बढ़ाने में भी मददगार साबित होते हैं।
Height growth foods for kids add these items to boost height naturally
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सोनम वांगचुक के ब्लड पैरामीटर्स में बदलाव, अस्पताल से आया बड़ा अपडेट, डॉक्टरों की स्पेशल टीम रख रही 24/7 नजर
Jul 19, 2026 | 09:19 AMAnil Ambani Raid: अनिल अंबानी की कंपनियों पर सीबीआई का शिकंजा, 27000 करोड़ के घोटाले में 15 छापे
Jul 19, 2026 | 09:13 AMजो गलत है, वो गलत… किसी को बुरा लगे तो लगे, इंदौर में कैलाश विजयवर्गीय का बयान
Jul 19, 2026 | 08:54 AMPotassium Deficiency: शरीर में पोटैशियम की कमी क्यों होती है? जानें लक्षण, कारण, बचाव और क्या खाएं
Jul 19, 2026 | 08:50 AMNational Awards 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता बनने के बाद कार्तिक आर्यन का पहला रिएक्शन वायरल
Jul 19, 2026 | 08:44 AMछत्रपति संभाजीनगर में साइबर धोखाधड़ी: फर्जी लाइसेंस दिखाकर जीता भरोसा, चिकलथाना की गृहिणी से हड़पे 22 रूपए लाख
Jul 19, 2026 | 08:41 AMहॉस्टल सब्सिडी घोटाला! 1 साल की बच्ची को बनाया छात्रा, CAG रिपोर्ट में 1.62 करोड़ के फर्जीवाड़े का खुलासा
Jul 19, 2026 | 08:39 AMवीडियो गैलरी

कजाकिस्तान कनेक्शन का खुलासा: भारत सरकार की नकली वेबसाइट चलाकर कर रहे थे फर्जीवाड़ा, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 11:12 PM
योगीराज में भी सुरक्षित नहीं BJP नेता! अपनी ही पार्टी के नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:58 PM
पुलिस चौकी में नशेड़ी ने मचाया तांडव, शीशे-गमले तोड़ खुद को भी किया लहूलुहान; देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 10:42 PM
ऋषिकेश में चोरी-छिपे मौलवी ने पढ़ाई नमाज, भड़के BJP नेता; हाई-वोल्टेज ड्रामे का VIDEO वायरल
Jul 18, 2026 | 08:53 PM
कानपुर में बवाल: विधानसभा अध्यक्ष के बयान पर BJP -कांग्रेस में हिंसक झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 07:18 PM
क्या मोदी सरकार ने डरकर खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन? संजय सिंह का बड़ा खुलासा! देखें VIDEO
Jul 18, 2026 | 05:15 PM













