- Hindi News »
- Health »
- Heatwave Safety Tips Prevention Avoid These Mistakes Heatstroke Expert Advice
भीषण गर्मी में भूलकर भी न करें ये गलतियां, शरीर को हीट स्ट्रोक से बचाएंगी एक्सपर्ट की ये 5 बातें
Heatstroke Prevention Tips: भीषण गर्मी के दौरान छोटी-छोटी लापरवाहियां आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती हैं। हीट स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से बचने के लिए जरूरी है कि आप कुछ आम गलतियों से दूर रहें।
- Written By: प्रीति शर्मा

तेज धूप और गर्मी से परेशान महिला (सौ. एआई)
Heatstroke Prevention Tips: देश भर में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है और सूरज की तपिश अब आम जनजीवन के लिए चुनौती बनती जा रही है। दिन का तापमान लगातार चढ़ने के साथ ही लू चलने की संभावना में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस साल सबसे ज्यादा गर्मी पड़ सकती है जो कई सारी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।
मौसम के इस बदलते मिजाज के बीच हेल्थ एक्सपर्ट्स ने हीट स्ट्रोक को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के इस मौसम में हीट स्ट्रोक का खतरा सबसे ज्यादा होता है जो न केवल स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है बल्कि जानलेवा भी साबित हो सकता है।
क्या होता है हीट स्ट्रोक
हीट स्ट्रोक तब होता है जब शरीर का तापमान बहुत तेजी से बढ़ने लगता है और शरीर अपनी स्वाभाविक ठंडक बनाने की क्षमता को पूरी तरह खो देता है। ऐसी स्थिति में शरीर का आंतरिक सिस्टम काम करना बंद कर सकता है इसलिए गर्मी के इस मौसम में सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। नेशनल हेल्थ मिशन ने भी आम जनता से अपील की है कि वे सावधानी बरतकर खुद को और अपने परिवार को इस गंभीर खतरे से बचाएं।
सम्बंधित ख़बरें
Stress Management: साइलेंट किलर है तनाव, खुश रहना चाहते हैं तो लाइफ स्टाइल में करें ये 6 बदलाव
National Dengue Day: डेंगू से बचने के लिए लगाते हैं अगरबत्ती, तो हो जाइए सावधान! हो सकती है सांस संबंधी बीमारी
नागपुर में हीटवेव का असर, जिलाधिकारी का बड़ा आदेश जारी; 11 से 4:30 बजे तक कोचिंग क्लास बंद
MP में गर्मी का तांडव, 37 जिलों में हीटवेव अलर्ट, राजधानी में पिघल गया सड़कों का डामर
घर से निकलने से बचें
दोपहर के समय जब गर्मी अपने चरम पर होती है यानी 12 बजे से शाम 4 बजे तक बाहरी और भारी मेहनत वाले कामों से बचना चाहिए। इस दौरान सीधी धूप के संपर्क में आना खतरनाक हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार व्यक्तियों का इस मौसम में खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि वे हीट स्ट्रोक के प्रति अधिक संवेदनशील होते हैं।
खान-पान और पहनावे पर दें ध्यान
गर्मी को मात देने के लिए खान-पान में बदलाव करना अनिवार्य है। विशेषज्ञों की सलाह है कि इस दौरान हल्का और सुपाच्य भोजन ही करें। शरीर को हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी है इसलिए प्यास न लगने पर भी पूरे दिन पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें। हालांकि चाय, कॉफी और कोल्ड ड्रिंक्स जैसे अत्यधिक कैफीन या चीनी वाले पेय पदार्थों से परहेज करना चाहिए क्योंकि ये शरीर को और अधिक डिहाइड्रेट कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- Gulkand Milk: गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेगा गुलकंद दूध, पेट की जलन और एसिडिटी के लिए है रामबाण!
कपड़ों की बात करें तो हल्के रंग के ढीले और सूती कपड़े पहनना सबसे बेहतर है क्योंकि गहरे रंग के कपड़े गर्मी को अधिक सोखते हैं। इसके अलावा यदि बाहर काम करना मजबूरी हो तो हर 15-20 मिनट में छांव में आराम जरूर करें।
लक्षण पहचानें
हीट स्ट्रोक के लक्षणों को पहचानना जीवन बचा सकता है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक चक्कर आना, उल्टी, तेज बुखार, बेहोशी या शरीर का तापमान अत्यधिक बढ़ जाने जैसी समस्या हो तो इसे नजरअंदाज न करें। ऐसे में पीड़ित को तुरंत किसी ठंडी और हवादार जगह पर लिटा देना चाहिए।
उनके शरीर विशेषकर गर्दन, कलाई और पैरों के तलवों पर ठंडी पट्टी या ठंडे पानी से सेक करना चाहिए। स्थिति में सुधार होने तक उन्हें ठंडे पानी के छोटे-छोटे घूंट पिलाते रहें और बाद में नमी वाले हल्के फल या जूस का सेवन कराएं। समय पर सही बचाव और प्राथमिक उपचार अपनाकर इस गंभीर समस्या से सुरक्षित रहा जा सकता है।
Heatwave safety tips prevention avoid these mistakes heatstroke expert advice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMनासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
May 16, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














