- Hindi News »
- Health »
- Health Benefits Of Eating Neem Leaves On An Empty Stomach
डायबिटीज ही नहीं सेहत को तंदुरुस्त बनाए रखने में नीम की पत्ती है लाजवाब
आयुर्वेद में नीम के पत्तों को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। नीम के पत्ते इम्यूनिटी बढ़ाने में रामबाण माने जाते हैं और इनका सेवन करने से पेट से लेकर स्किन तक को फायदा होता है।
- Written By: सीमा कुमारी

बासी मुंह नीम के पत्ते खाने के स्वास्थ्य लाभ (सौ.सोशल मीडिया )
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग अपनी सेहत के प्रति लापरवाह हो गए हैं जिसके कारण शरीर में समय से पहले कमजोरी, थकावट और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आयुर्वेद और हमारी प्राचीन सिद्ध चिकित्सा पद्धति कुछ ऐसे नुस्खे बताती है जिन्हें अपनाया तो छोटी-मोटी परेशानियों से मिनटों में राहत मिल सकती है।
आज हम बात कर रहे है बासी मुंह यानी खाली पेट नीम की पत्ते खाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में जो आपको कई रोगों से बचाने में मदद कर सकता है। आयुर्वेद में नीम के पत्तों को औषधीय गुणों से भरपूर माना गया है। नीम के पत्ते इम्यूनिटी बढ़ाने में रामबाण माने जाते हैं और इनका सेवन करने से पेट से लेकर स्किन की हेल्थ में सुधार आ सकता है। आइए जानते हैं बासी मुंह नीम की पत्ती खाने के कई स्वास्थ्य लाभ।
बासी मुंह नीम के पत्ते खाने के स्वास्थ्य लाभ :
सर्दी, जुकाम, बुखार या स्किन इंफेक्शन में बचाव
आयुर्वेद एक्सपर्ट्स की मानें तो, अगर आप बार-बार सर्दी, जुकाम, बुखार या स्किन इंफेक्शन से परेशान रहते हैं, तो नीम के पत्ते रामबाण साबित हो सकते है। इनमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटीसेप्टिक तत्व शरीर में टॉक्सिक एलीमेंट्स को बाहर निकालने में मदद करते हैं और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाते है।
सम्बंधित ख़बरें
Ramadan 2026: इफ्तार पार्टी में मेहमान चाटते रह जाएंगे उंगलियां! सिर्फ 15 मिनट में झटपट तैयार करें ये 5 रेसिपी
रंगों से खराब नहीं होगा चेहरा! सिर्फ 10 रुपए से घर पर बनाएं ढेर सारा ऑर्गेनिक गुलाल, जान लें बनाने का तरीका
होली पार्टी में दिखना है सबसे जुदा? व्हाइट कुर्ती नहीं इन लेटेस्ट इंटो वेस्टर्न आउटफिट को करें स्टाइल
चेहरे पर बेसन के साथ मिलाकर लगाएं ये 3 खास चीजें, पहली बार में ही दिखेगा गजब का निखार!
पाचन तंत्र मजबूत होता है
सुबह बासी मुंह नीम के पत्ते चबाने से पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। ये पत्ते गैस, एसिडिटी, कब्ज और पेट में कीड़ों की समस्या को दूर करते हैं। डिटॉक्सिफाइंग गुणों से भरपूर नीम के पत्ते लिवर को भी हेल्दी बनाए रखते हैं।
मुंहासे, एक्ने, दाग-धब्बे से निजात
एक्सपर्ट्स बताते है कि सुबह बासी मुंह नीम के पत्ते चबाने से खून साफ होता है, जिससे मुंहासे, एक्ने, दाग-धब्बे और स्किन एलर्जी जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। इसके सेवन से त्वचा में अंदर से निखार आता है और चेहरा दमकने लगता है। आपको बता दें, नीम त्वचा को डिटॉक्स करता है, जिससे झुर्रियां और एजिंग की समस्या भी हो जाती है।
डायबिटीज में फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं तो सुबह नीम के पत्ते बासी मुंह चबाना लाभकारी हो सकता है। नीम ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यह पाचन में भी सुधार करता है और पैंक्रियाज को बेहतर तरीके से इंसुलिन का निर्माण करने में सहायक बनाता है।
स्ट्रेटनिंग से डैमेज हुए बालों को सॉफ्ट बनाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे
दांतों की कैविटी से राहत
आपको बता दें, नीम के पत्तों में ऐसे तत्व होते हैं, जो मुंह के बैक्टीरिया को खत्म करते है। इससे सांसों की दुर्गंध दूर होती है और मसूड़ों की सूजन व खून आने की समस्या में भी राहत मिलती है। कुछ लोग नीम की दातून भी करते हैं, जो दांतों को मजबूत बनाती है और कैविटी से बचाती है।
मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है
सुबह बासी मुंह नीम के पत्ते चबाने से मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है जिसकी वजह से वजन कम करने में मदद मिल सकती है। सुबह खाली पेट नीम की पत्तियां चबाने से लिवर को हेल्दी रखने में मदद मिल सकती है। नीम, लिवर को डिटॉक्स करने में मददगार है।
Health benefits of eating neem leaves on an empty stomach
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
लाडकी बहिन योजना: e-KYC की डेडलाइन 31 मार्च तक बढ़ी, जानें क्यों अटकी है आपकी किस्त और कब आएगा पैसा?
Feb 21, 2026 | 12:25 PMNeal Katyal कौन हैं? भारतीय मूल के वकील जिन्होंने अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के टैरिफ को दी मात
Feb 21, 2026 | 12:17 PMभंडारा नवजात ब्रिकी कांड: पूर्णिमा धुर्वे और उमेशसिंह गहलोत भी अरेस्ट; पुराने मामलों की कुंडली खंगाल रही पुलिस
Feb 21, 2026 | 12:15 PMपुणे में सड़क सुधार अभियान: झटकों से राहत, हादसों पर ब्रेक; सड़क सुरक्षा के लिए 10,000 मैनहोल होंगे दुरुस्त
Feb 21, 2026 | 12:14 PMसऊदी-UAE में आई बड़ी दरार! क्राउन प्रिंस ने ‘स्पाई शेख’ को चेताया, कहा- सूडान और यमन में दखल बर्दाश्त नहीं
Feb 21, 2026 | 12:05 PMWardha: पिपरी सहित 13 गांवों में 6 दिनों तक नहीं आएगा पानी; मजिप्रा ने शुरू किया पाइप लाइन का काम
Feb 21, 2026 | 12:00 PMपुणे में शिक्षा अधिकार कानून पर सियासी संग्राम, 25% आरक्षित सीटों की प्रक्रिया पर सवाल
Feb 21, 2026 | 11:58 AMवीडियो गैलरी

‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM
रायबरेली के कुम्हार पर सवा करोड़ का GST नोटिस, मिट्टी के बर्तन बेचने वाले के नाम पर जालसाजों ने डकारे करोड़ों
Feb 20, 2026 | 08:50 PM
इंदौर में मानवता की मिसाल, ब्रेन डेड शख्स ने जाते-जाते 4 लोगों को दी नई जिंदगी; परिवार के फैसले को सलाम
Feb 20, 2026 | 08:45 PM
मौलाना मदनी के बयान पर भड़के Giriraj Singh, दिया दो टूक जवाब, बोले- भारत में रहने वाले लोग भारतवंशी
Feb 20, 2026 | 01:23 PM














