-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Guillain Barre Syndrome In Maharashtra Know Gbs Symptoms Causes And Complications
Guillain-Barre syndrome: कहीं आप भी नहीं हो रहे इस खतरनाक बीमारी के शिकार, जानिए क्या हैं लक्षण और बचाव के तरीके
- Written By: आकाश मसने
GBS Symptoms and precautions: महाराष्ट्र के कई शहरों में एक नई बीमारी ने लोगों के मन में डर बिठा दिया है। गिलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) के बढ़ते मामलों ने लोगों को डरा दिया है। जानिए इसके लक्षण और सावधानियां...

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Guillain-Barre Syndrome In Maharashtra: देश इन दिनों कई प्रकार की गंभीर और संक्रामक बीमारियों का सामने कर रहा है। 2020 में कोरोना महामारी ने भारत समेत पूरे विश्व में तबाही मचाई थी। इसके बाद पिछले साल के आखिरी में एचएमपीवी और फिर एच5एन1 (बर्ड फ्लू) के संक्रमण ने अटैक किया। इससे स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है। अब महाराष्ट्र के कई शहरों में एक नई बीमारी ने लोगों के मन में डर बिठा दिया है।
महाराष्ट्र में गुलियन बैरे सिंड्रोम (GBS) के बढ़ते मामलों ने लोगों को डरा दिया है। महाराष्ट्र पहले से ही बर्ड फ्लू के संक्रमण से जुझ रहा था, इसी बीच जीबीएस की एंट्री ने स्वास्थ्य विभाग पर अतिरिक्त दबाव बढ़ा दिया है। पुणे में गुलियन-बैरे सिंड्रोम अब फैलता जा रहा है। पिछले एक हफ्ते में गुलियन-बैरे सिंड्रोम के कुल 100 मामले सामने आ चुके है। तो वहीं इस बीमारी से पहली मौत की पुष्टि भी हो गई है।
क्या है गुलियन-बैरे सिंड्रोम
गुलियन-बैरे सिंड्रोम एक ऑटोइम्यून न्यूरोलॉजिकल डिसॉर्डर है, जो सीधा इंसानों की इम्यून सिस्टम पर अटैक करता है। ये इस तरह से असर करता है कि लोगों के उठने-बैठने और चलने में तकलीफों का सामना करना पड़ता है। इसका असर बढ़ने पर सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इससे लकवा मारने का भी खतरा बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
ठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
नवी मुंबई हिट एंड रन: तलोजा में तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक कार ने 10 को रौंदा, 2 की मौत, 8 घायल
Fasal Bima Yojana: धोखाधड़ी या गलत जानकारी देने वाले किसानों पर लगेगा 5 साल का बैन, 31 जुलाई आखिरी तारीख
कैसे होता है गुलियन-बैरे सिंड्रोम
डॉक्टरों ने बताया कि आम तौर पर जीवाणु और वायरल संक्रमण गुलियन-बैरे सिंड्रोम का कारण बनते हैं क्योंकि वे रोगियों की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता कम रहने पर किसी भी अन्य वायरस का शरीर पर अटैक करना आसान हो जाता है।
क्या हैं गुलियन-बैरे सिंड्रोम के लक्षण
- हाथों पैरों और टखने ये कलाई में झुनझुनी आना
- चलने में कमजोरी और सीढ़ियां चढ़ने में तकलीफ होना
- पैरों में कमजोरी
- आंखों में डबल विजन और आंखों को हिलाने और देखने में दिक्कत होना
- बोलते, चबाते या निगलते समय दिक्कत होना
- मांसपेशियों में तेज दर्द होना
- पेशाब और मल त्याग करते समय दिक्कत होना
- सांस लेने में तकलीफ होना
गिलियन-बैरे सिंड्रोम का उपचार?
अब तक गिलियन-बैरे सिंड्रोम का कोई ज्ञात इलाज नहीं है। लेकिन मेडिकल सहायता और उपचारों से रिकवरी में तेजी और लक्षणों में कमी आ सकती है। प्लाजमा थेरेपी और इम्यूनोग्लोबिन थेरेपी की मदद से इसका इलाज किया जाता रहा है।
हेल्थ से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
गिलियन-बैरे सिंड्रोम से बचाव के तरीके
डॉक्टरों का कहना है कि इस रोग से बचाव के लिए कोई ज्ञात तरीका नहीं है, हालांकि गुड हाइजीन का पालन करके इस तरह की समस्याओं के खतरे को कम किया जा सकता है। अपने हाथों की स्वच्छता का ध्यान रखें, किसी भी सतह को छूने से बचें या छूने के बाद हाथ जरूर धोएं। साथ ही ऐसे कोई भी लक्षण दिखे तो तुंरत डॉक्टर्स की सहायता लें।
Guillain barre syndrome in maharashtra know gbs symptoms causes and complications
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
डॉ. सुरेश हावरे बनेंगे राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO? अमरावती से है खास नाता, जानें कौन है ये दिग्गज साइंटिस्ट
Jul 08, 2026 | 09:44 AMखंडवा : सोशल मीडिया पर पुलिस को चुनौती देने वाला अमन लाला गिरफ्तार, पुलिस ने बीच बाजार में निकाला जुलूस
Jul 08, 2026 | 09:44 AMShare Market: शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट, 400 अंक तक टूटा संसेक्स; मिडिल ईस्ट में टेंशन से सहमा बाजार
Jul 08, 2026 | 09:41 AMNPS New Rules: सरकार ने पेंशन नियमों में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों को मिले दो नए निवेश विकल्प
Jul 08, 2026 | 09:34 AM8 जुलाई का इतिहास: ज्योति बसु और सौरव गांगुली से जुड़ा है यह खास दिन
Jul 08, 2026 | 09:24 AMठाणे में भारी बारिश से बेपटरी हुआ सड़क परिवहन: मालशेज और कसारा घाट में लैंडस्लाइड, घोड़बंदर रोड पर लगा महाजाम
Jul 08, 2026 | 09:23 AMउमरिया में जोहिला बांध के दो गेट खुले, पानी का अद्भुत नजारा देखने उमड़ी भीड़, पुलिस-प्रशासन अलर्ट
Jul 08, 2026 | 09:21 AMवीडियो गैलरी

Meerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PM
सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM












