Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

लहसुन का तेल और हल्दी वाला दूध दैनिक जीवन में करें शामिल, पीठ दर्द के लिए होता है रामबाण

Ayurvedic Remedy For Back Pain : लहसुन का तेल और हल्दी वाला दूध पीठ दर्द से राहत देने वाले आयुर्वेदिक रामबाण उपाय हैं। जानें बनाने का तरीका, फायदे और सही इस्तेमाल, बिना पेन किलर के।

  • Written By: दीपिका पाल
Updated On: Jan 20, 2026 | 01:56 PM

आयुर्वेदिक नुस्खे (सौ.सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Home Remedies For Back Pain: आज की तेज रफ्तार जिंदगी में पीठ दर्द और शारीरिक बेचैनी एक आम समस्या बन चुकी है। घंटों लैपटॉप या मोबाइल पर काम करना, गलत बैठने का तरीका, शारीरिक गतिविधि की कमी और मानसिक तनाव,ये सभी कारण पीठ और कमर दर्द को बढ़ाते हैं। कई लोग राहत के लिए पेन किलर का सहारा लेते हैं, लेकिन लंबे समय तक दवाओं का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में आयुर्वेद सुरक्षित और प्राकृतिक विकल्प प्रदान करता है।

भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और आयुर्वेदिक विशेषज्ञों के अनुसार, कुछ आसान घरेलू उपायों को रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल कर पीठ दर्द से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। ये उपाय न सिर्फ सूजन कम करते हैं, बल्कि शरीर को अंदर से मजबूत भी बनाते हैं।

लहसुन के तेल से करें मालिश

सर्दियों में शरीर की हड्डियों को मजबूती देने के लिए लहसुन के तेल से मालिश कर सकते है। लहसुन को आयुर्वेद में प्राकृतिक दर्द निवारक माना गया है। इसमें मौजूद एलिसिन और सल्फर कंपाउंड्स एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं, जो मांसपेशियों की सूजन और अकड़न को कम करते हैं। इसके लिए 8–10 लहसुन की कलियों को नारियल तेल या सरसों के तेल में धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक कलियां काली न हो जाएं। तेल को छानकर हल्का गुनगुना कर लें। रात को सोने से पहले 10–15 मिनट पीठ और कमर की हल्की मालिश करें। इसके बाद गर्म पानी से सेंक करने पर रक्त संचार बेहतर होता है और दर्द में तेजी से आराम मिलता है।

सम्बंधित ख़बरें

घर पर बनाएं यूपी की फेमस गाजर मटर आलू की कढ़ी, सबको पसंद आएगा अलग कढ़ी का अंदाज

सावधान! आपकी भूख बन सकती है रिश्तों में दरार की वजह; जानिए खाली पेट क्यों आता है इतना गुस्सा?

मीटिंग से लेकर डेस्क तक, ये फॉर्मल हैंडबैग्स बढ़ाएंगे प्रोफेशनल लुक, देखें डिजाइन

Airplane Mystery: खिड़कियों के ठीक सामने क्यों नहीं होती प्लेन की सीटें? वजह कर देगी हैरान!

हल्दी वाला दूध का करें सेवन

आप हल्दी वाले दूध का सेवन कर सकते है। यहां पर हल्दी में मौजूद कर्क्यूमिन सूजन और दर्द को कम करने में बेहद असरदार होता है। एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिलाएं। बेहतर अवशोषण के लिए एक चुटकी काली मिर्च और स्वाद के लिए थोड़ा गुड़ या शहद डाल सकते हैं। रात को सोने से पहले इसका सेवन करने से मांसपेशियों की रिकवरी तेज होती है, इम्युनिटी बढ़ती है और नींद भी बेहतर आती है। हालांकि, जिन लोगों को एसिडिटी की समस्या है, वे इसकी मात्रा कम रखें।

इन बातों को जरूर अपनाएं

  • लंबे समय तक एक ही पोजिशन में बैठने से बचें
  • हर 30–40 मिनट में हल्की स्ट्रेचिंग करें
  • सही पोस्चर अपनाएं

ये भी पढ़ें-स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए कारगर है आंवला पाउडर, जानिए घर पर कैसे बनाएं फेस पैक

  • तनाव कम करने के लिए योग और प्राणायाम करें
  • पर्याप्त पानी और संतुलित आहार लें

आयुर्वेदिक उपाय नियमित रूप से अपनाने पर बिना साइड इफेक्ट के लंबे समय तक राहत दे सकते हैं। हालांकि, अगर दर्द लगातार बना रहे या ज्यादा गंभीर हो, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Garlic oil turmeric milk for back pain ayurvedic remedy

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 01:56 PM

Topics:  

  • Health News
  • Home Remedies
  • Lifestyle News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.