घर पर बनाएं यूपी की फेमस गाजर मटर आलू की कढ़ी, सबको पसंद आएगा अलग कढ़ी का अंदाज
Carrot Peas Potato Kadhi: आपको हम यूपी की एक खास डिश गाजर मटर आलू की कढ़ी के बारे में बता रहे है जो घरवालों को काफी पसंद आएगी। कढ़ी खाने के शौकीन इस डिश को घर पर आसान तरीके से बना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
Updated On:
Jan 20, 2026 | 01:36 PM
आलू मटर कढ़ी की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया)
Aloo Matar Kadhi Recipe: सर्दियों में हर कोई खाने के शौकीन होते है इसमें ही कढ़ी का सेवन करना हर किसी को पसंद होता है। अगर आप इसके साथ कुछ नया प्रयोग करना चाहते है तो आपको हम यूपी की एक खास डिश गाजर मटर आलू की कढ़ी के बारे में बता रहे है जो घरवालों को काफी पसंद आएगी। कढ़ी खाने के शौकीन इस डिश को घर पर आसान तरीके से बना सकते है।
जानिए आलू मटर और गाजर की कढ़ी बनाने की रेसिपी
आपको हम यहां पर आलू मटर और गाजर की कढ़ी बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है जो फायदेमंद हो सकती है।
क्या चाहिए सामग्री
सम्बंधित ख़बरें
No Maida Samosa Recipe: समोसा खाना नहीं छोड़ सकते, तो घर पर बनाएं बिना मैदे का हेल्दी समोसा, नोट करें रेसिपी
महाराष्ट्र में 15 से ज्यादा कॉस्मेटिक उत्पादों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, पारा-सीसा मिलने के बाद बिक्री पर रोक
Photo: रात में दही खाना फायदेमंद है या नुकसानदायक? जानिए 8 बातें, जिन्हें हर किसी को जरूर जानना चाहिए
नासिक में मंडराया डेंगू का खतरा: जुलाई में मिले 22 नए मरीज, संदिग्धों का आंकड़ा पहुंचा 260 के पार!
- मेथी दाना- 1 चम्मच
- आलू- 2 बड़े कटे हुए
- प्याज- 1 कटी हुई
- मटर- आधा कप
- गाजर- 100 ग्राम
- हल्दी- 1 चम्मच
- सरसों का तेल-2 चम्मच
- करी पत्ता
- मठ्ठा- 2 कप
- पानी
- हींग
- बेसन-2 से 3 चम्मच
जानिए यह रेसिपी बनाने की विधि
- इसके लिए आपको सबसे पहले एक गहरा बर्तन लेना है।
- इसमें आपको मेथी दाना डालना है।
- इसके बाद आपको इसमें हींग और करी पत्ता डालना है।
- फिर इसमें आपको प्याज डालकर अच्छे के भुनना है।
- अब आपको इसमें मटर, आलू और गाजर को डालें और अच्छे से भुने।
- इसे तब तक ढक्कर रखें जब तक सब्जियां थोड़ी नरम न हो जाएं।
- फिर इसमें दही और पानी को अच्छे से मिलाना है।
- इसके बाद आपको इसमें बेसन, हल्दी, मिर्च और नमक डालकर इसका बेटर तैयार करना है।
- जब आपकी सब्जियां अच्छे से पक जाएं, तो इसमें बेसन और दही के घोल को डालें और इसे पकने के लिए छोड़ दें।
- इसमें आप जरूरत के अनुसार नमक, मिर्ची और डाल सकती हैं।
- जब ये अच्छे से पक जाए तो इसमें सूखी लाल मिर्च के साथ घी का तड़का लगाएं।
- फिर इसे गर्मा गरम सर्व करें।
ये भी पढ़ें- सर्दियों में गर्मा-गर्म घर पर बनाएं बथुआ की गाढ़ी कढ़ी, रेसिपी ऐसी की ..
- इसे सर्व करने के लिए आप इसमें अच्छा घी का तड़का लगाएं।
- फिर इसे मक्के या बाजरे की रोटी अच्छे से घी डालकर इसे सर्व करें।
- इसे खाने के बाद आपके मुंह का स्वाद बदल जाएगा। साथ ही इसे खाने में मजा आएगा।
Make uttar pradeshs famous carrot pea and potato curry at home
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jan 20, 2026 | 01:36 PM
