पपीता खाना हो सकता है बड़ा खतरनाक, किसे कर लेना चाहिए इस फल से तौबा, जानिए
पोषक तत्वों से भरपूर पपीता का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। आपको बता दें, पपीता का सेवन सभी को फायदा करे ये जरूरी भी नहीं है। कुछ लोगों को पपीता नुकसान भी कर सकता है।
- Written By: सीमा कुमारी
पपीता किसको नहीं खाना चाहिए
Papaya Side Effects: पोषक तत्वों से भरपूर पपीता का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, और E होते हैं, जो त्वचा और आंखों के लिए अच्छे होते हैं। इसके अलावा, इसमें फाइबर भी होता है जो पाचन में मदद करता है। लेकिन पपीता का सेवन सभी को फायदा करे ये जरूरी भी नहीं है। कुछ लोगों को पपीता नुकसान भी कर सकता है। ऐसे में आइए जानते है किन लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए और क्यों –
ये लोग भूलकर भी न करें पपीता का सेवन
किडनी स्टोन के मरीज
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 7 May 2026: गुरुवार को इन 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, वहीं 2 राशियों को रहना होगा सावधान!
बगराम धमाके से दहल उठा अफगानिस्तान, बिना फटे बमों ने ली युवक जान; अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रहे बच्चे
अचानक DP बदलने जा रहे हैं बीजेपी नेता… ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर जानें क्या है प्लान
7 मई से शुरू हो रही एमपी बोर्ड की द्वितीय परीक्षा को लेकर सीएम मोहन यादव ने दिया संदेश, जानें क्या कहा
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, पपीता उन लोगों के लिए विशेष तौर पर हानिकारक साबित हो सकता है जिन्हें किडनी की समस्या है। दरअसल, अधिक मात्रा में या बार-बार पपीता खाने से किडनी स्टोन की समस्या बढ़ सकती है। इसीलिए, आपको पपीते का सेवन करने से बचना चाहिए।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसान
डायबिटीज के मरीजों को पपीता खाने में सावधानी बरतनी चाहिए। पपीते में प्राकृतिक शर्करा होती है, जो ब्लड शुगर के स्तर को बढ़ा सकती है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को पपीता खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।
प्रेग्नेंसी में पपीता खाने के नुकसान
बता दें कि, पपीते का सेवन प्रेगनेंट महिलाओं के लिए नुकसानदायक होता है। इससे उनमें मिसकैरिज का खतरा बढ़ता है। हालांकि, कुछ लोग तर्क भी देते हैं कि प्रेगनेंसी में पका हुआ पपीता खाने से नुकसान नहीं होता। पर, कई बार कच्चे पपीतों को केमिकल की मदद से पीली रंगत दी जाती है जिससे वे पके हुए नजर आते हैं। इस तरह से कच्चा या पका हुआ पपीता प्रेगनेंट महिलाओं को खाने से बचना चाहिए।
हार्ट पेशेंट के लिए नुकसान
कुछ लोगों की हार्टबीट अनियमित होने की स्थिति बार-बार होती है। अगर आप भी ऐसी ही कंडीशन से गुजर रहे हैं तो आप पपीते का सेवन करने से बचें। दरअसल, पपीते में एक विशेष अमीनो एसिड साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड मौजूद होता है। यह डाइजेस्टिव सिस्टम में हाइड्रोजन सायनाइड बनाता है। जिससे दिल की धड़कने की गति बदल सकती है।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-
स्किन प्रॉब्लम
पपीता उन लोगों को नहीं खाना चाहिए जो किसी तरह की एलर्जी से पीड़ित हैं। पपीता के अंदर एक एंजाइम होता है जिसे चिटिनेज कहते हैं। ये एंजाइम लेटेक्स पर क्रॉस रिएक्शन कर सकता है। इससे आपको छींक आना, सांस लेने में तकलीफ, खांसी या आंखों से जुड़ी समस्या होने का खतरा रहता है।
