मेंटल और फिजिकल हेल्थ के लिए इन टिप्स को जरूर अपनाएं, जीवन बीतेगा खुशनुमा
Self Care Tips: डिप्रेशन, एंग्जायटी, नींद में कमी, थकान जैसी स्थितियों में मिलते है।इन समस्याओं की वजह से मेंटल के साथ फिजिकल हेल्थ को भी बुरा असर पड़ता है। आप इन सेल्फ केयर टिप्स को अपना सकते है।
- Written By: दीपिका पाल
सेल्फ केयर टिप्स (सौ. सोशल मीडिया)
Self Care Tips: भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत का अच्छी तरह से ख्याल नहीं रख पाते है,और मानसिक तनाव की समस्या से घिरे रहते है। मानसिक तनाव या डिप्रेशन की वजह से कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है। इससे बचने के लिए खुद की सेहत का ख्याल रखना जरूरी होता है। व्यस्त जिंदगी अच्छी होती है लेकिन इसके नुकसान डिप्रेशन, एंग्जायटी, नींद में कमी, थकान जैसी स्थितियों में मिलते है।
इन समस्याओं की वजह से मेंटल के साथ फिजिकल हेल्थ को भी बुरा असर पड़ता है। आज हम आपको कुछ सेल्फ केयर टिप्स यानि खुद का ख्याल रखने वाले उपायों के बारे में जानकारी दे रहे है जो बेहद काम आएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Fashion Tips For Short Height: छोटे कद की लड़कियां इन फैशन हैक से कम हाइट में भी दिखेंगी लंबी और कॉन्फिडेंट
Dahi Ki Sabzi: क्या आपने ट्राई की आयुष्मान खुराना की फेवरेट दही की सब्जी, रेसिपी भी है बहुत आसान; नोट करें
Dementia Awareness: भूलना ही नहीं, सूंघने की शक्ति कम होना भी हो सकता है डिमेंशिया का संकेत, जानें कारण व बचाव
Nautapa Summer Cooling Drinks: भीषण गर्मी में अमृत समान हैं ये 7 देसी ड्रिंक, लू और हीटस्ट्रोक से करेंगे बचाव
व्यस्त जिंदगी में खुद का ख्याल रखने के टिप्स
यहां पर अगर आप खुद को जीवन भर खुश रखना चाहते है तो इसके लिए यहां बताएं जा रहे कुछ खास टिप्स को अपना सकते है…
1- सबसे पहले टिप्स की बात की जाए तो, सुबह उठते ही खुद पर ध्यान देना जरूरी होता है। अक्सर लोग सुबह उठने के बाद मोबाइल देखना पसंद करते है। आपको अच्छी सेहत के लिए 10-15 मिनट खिड़की पास बैठना और योगा या मेडिटेशन करना चाहिए। ऐसा करने से आपका मन शांत होता है और आप पूरे समय रिलैक्स फील करते है।
2- आपको व्यस्त जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि, 24 घंटे भी हमारे लिए पूरे नहीं होते है। हफ्ते में 1 दिन तो आप खुद को समय दे ही सकते हैं. इसलिए वीक में किसी भी दिन खुद के लिए सबकुछ करें। यहां पर आप खुद कैफे जाएं, कुछ अच्छा सा बनाकर खा सकते है।
3- आपको दिन में एक बार डिजिटल डिटॉक्स का तरीका अपनाना चाहिए। अक्सर ऐसा होता है कि दिनभर लैपटॉप या मोबाइल में आंखें गड़ाए रखने से आंखों के साथ ही मेंटल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। आप कुछ समय यानि 30 मिनट के लिए मोबाइल या लैपटॉप जैसे गैजेट्स से दूरी बना लेना चाहिए। इस 30 मिनट के समय में आप बुक पढ़ें, कुकिंग कर सकते है या शांति से आराम कर सकते है।
ये भी पढ़ें– विटामिन बी-12 से भरपूर रखें अपनी डाइट, नहीं तो हो जाएंगे आप TATT के शिकार
4- लगातार काम करने की बजाय आपको काम छोटे-छोटे ब्रेक लेकर पूरा करना चाहिए। लगातार काम करने से मेंटल औऱ फिजिकल रूप से कमजोर हो जाते है। इसके लिए आप काम के बीच 5-10 मिनट के लिए ब्रेक लेते रहे। ऐसा करने से आपकी सेहत अच्छी होती है।
5- आपको अपनी डाइट बैलेंस्ड रखनी चाहिए। दिनभर में एक मील ऐसी लें जो पोषक तत्वों से भरपूर हो. साथ ही कोई डिटॉक्स ड्रिंक पिएं। साथ ही आप एक्सरसाइज का तरीका भी अपना सकते है।
