- Hindi News »
- Health »
- Home Remedies For Mouth Ulcers
मुंह के छालों से परेशान अपनाएं 5 आसान घरेलू उपाय, तुरंत मिलेगा आराम!
अगर आप भी बार-बार इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। ये 5 आसान और असरदार घरेलू नुस्खे आपकी इस तकलीफ को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। आइए जानते है इस बारे में।
- Written By: सीमा कुमारी

मुंह में छालों का घरेलू उपाय(सौ.सोशल मीडिया)
गर्मियों में सेहत की खास देखभाल की जरूरत होती हैं। क्योंकि, इस मौसम में तेज धूप, शरीर में बढ़ी हुई गर्मी, पोषण की कमी या डिहाइड्रेशन के कारण मुंह में छाले होने लगती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, छाले से न केवल दर्द देते हैं, बल्कि खाने-पीने में भी दिक्कत होने लगती हैं।
अगर आप भी बार-बार इस समस्या से परेशान रहते हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं। ये 5 आसान और असरदार घरेलू नुस्खे आपकी इस तकलीफ को चुटकियों में दूर कर सकते हैं। आइए जानते है इस बारे में।
मुंह में छालों का घरेलू उपाय
सम्बंधित ख़बरें
Vitamin C Serum At Home: इन पांच चीजों से घर पर ही बनाएं विटामिन C सीरम, दमक उठेगा चेहरा
Hair Oil Effects: बालों में रातभर तेल लगाकर रखना चाहिए या नहीं? जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Nautapa Health Tips: सोमवार से नौतपा शुरू, यहां जानिए इन दिनों कैसे रखें सेहत का ध्यान
Summer Drink Recipe: क्या आपने ट्राई की केरल की पॉपुलर कुलुक्की शरबत? नोट करें रेसिपी
नमक का करे इस्तेमाल
जीभ के छालों को जड़ से खत्म करने मे नमक काफी मददगार हो सकता हैं। यह बेहतरीन घरेलू इलाज है, जो छालों की वजह से होने वाले सूजन और दर्द को कम कर सकता हैं। इसके लिए एक कप गर्म पानी में 1 चम्मच नमक मिलाकर पानी से कुल्ला करें।
लौंग तेल
आपको बता दें, जीभ के छालों के लिए लौंग का तेल किसी रामबाण से कम नहीं होता है। इसे लगाने से छाले जल्दी से ठीक हो जाते हैं। इसमें यूजेनॉल कंपाउंड पाया जाता है, जो नेचुरल एनेस्थेटिक के तौर पर काम करता है।
इसके लिए एक कप गर्म पानी में लौंग के तेल की कुछ बूंदे लेकर कुल्ला करें। इससे छाले जल्दी ठीक हो जाएंगे।
दही का करे इस्तेमाल
मुंह में छाले से निजात पाने के लिए दही का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण की वजह से दही छालों को खत्म करने में मदद कर सकते हैं। दही नेचुरल प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, इससे पेट की समस्या से जल्दी आराम मिल जाता है। इससे छाले ठीक होने लगते हैं।
अमरूद की पत्तियां
मुंह में छाले से निजात पाने के लिए आप अमरूद के पत्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अमरूद के पत्तों में कई तरह के गुण पाए जाते हैं, जो छालों को ठीक करने के काम आते हैं। इसके लिए एक कप पानी लेकर उसमें दो से तीन अमरूद की पत्तियां डालकर उबाल लें और फिर माउथ वॉश करें। इससे छालों की समस्या से जल्द ही आराम मिल जाएगा।
शहद-नींबू
एक्सपर्ट्स बताते है कि मुंह में छाले से निजात पाने के लिए आप शहद-नींबू का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ हेल्थ के अनुसार, एंटीबैक्टीरियल गुण की वजह से शहद छालों को खत्म कर जल्दी आराम पहुंचा सकता हैं। इसके लिए शहद के साथ नींबू के रस की कुछ बूंदे मिलाकर छालों पर लगाने से जल्दी आराम मिल जाता हैं।
Home remedies for mouth ulcers
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
छत्रपति संभाजीनगर मनपा का कमाल: ‘मेरा टैक्स, मेरी जिम्मेदारी’ अभियान में 3 दिन में मिलीं 1032 नई संपत्तियां
May 24, 2026 | 09:47 AMपत्नी शिक्षित है तो गुजारा खुद करे? नागपुर हाई कोर्ट की अहम टिप्पणी, डिग्री होने का मतलब नौकरी मिलना नहीं
May 24, 2026 | 09:41 AMWest Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
May 24, 2026 | 09:29 AMनागपुर कांग्रेस में नए अध्यक्ष की नियुक्ति पर अंदरूनी कलह तेज, चयन प्रक्रिया पर उठे सवाल
May 24, 2026 | 09:28 AMत्र्यंबकेश्वर मंदिर परिसर में अनधिकृत पार्किंग पर ट्रस्ट की बड़ी कार्रवाई, लोहे के बैरिकेड्स लगाकर रोका रास्ता
May 24, 2026 | 09:24 AMशिर्डी में रक्षा एवं अंतरिक्ष हब की शुरुआत, राजनाथ सिंह बोले- निजी कंपनियां अब हथियार निर्माण में अहम
May 24, 2026 | 09:21 AMWhite House Firing: व्हाइट हाउस के बाहर फायरिंग से हड़कंप, हमलावर की तस्वीर आई सामने; कौन है मास्टरमाइंड?
May 24, 2026 | 09:13 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














