-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Health »
- Feed These Foods To Increase The Immunity Of Children
अगर बच्चा पड़ रहा हो बार-बार बीमार, कमज़ोर इम्यूनिटी हो सकती है बड़ी वजह, ये 6 चीजें इम्यूनिटी करेगी मजबूत, ज़रूर खिलाएं
- Written By: सीमा कुमारी
बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्यूनिटी पावर कम होती है। ऐसे में जरूरी है कि उनकी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हो।

इम्यूनिटी पावर टिप्स (सौ.सोशल मीडिया)
Immunity Booster Diet: सेहतमंद रहने के लिए इम्यूनिटी पावर का मजबूत होना बेहद जरूरी है। क्योंकि , कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आसानी से सर्दी-जुकाम, वायरल इंफेक्शन या फ्लू की चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में शरीर के इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए खान-पान पर विशेष ध्यान की जरूरत है। अगर बात बच्चों की इम्यूनिटी पावर की करें तो बड़ों के मुकाबले बच्चों की इम्यूनिटी पावर कम होती है।
यही वजह है कि मौसम में बदलाव के साथ अक्सर बच्चे जल्दी बीमार हो जाते हैं. ऐसे में जरूरी है कि उनकी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल किया जाए, जिससे उनका इम्यून सिस्टम मजबूत हो। यहां हम आपको उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बच्चों के लिए काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में-
बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए फूड्स :
सम्बंधित ख़बरें
Sudden Weight Gain: बिना ज्यादा खाए भी बढ़ रहा है वजन? ये कारण हो सकते हैं जिम्मेदार
क्या सचमुच खाली पेट केला बन सकता है सेहत का दुश्मन? जानिए वो बातें जो शायद आपको आज तक किसी ने नहीं बताईं
Creatine Supplement: मसल स्ट्रेंथ से लेकर मेनोपॉज तक, जानें क्रिएटिन के फायदे और जरूरी सावधानियां
ब्लड शुगर कंट्रोल रखना है तो इन सब्जियों से बना लें दूरी, नहीं तो तेजी से बढ़ सकता है ग्लूकोज लेवल
दही का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए उन्हें रोजाना दही खिला सकते है। दही में प्रोबायोटिक्स के साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो सेहत को दुरुस्त रखते है। दही से हड्डियों को भी मजबूती मिलती है। ऐसे में दही का सेवन बच्चों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए फायदेमंद हो सकता है।
खट्टे फल का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी मजबूत बनाने के लिए उन्हें विटामिन-C युक्त फल भी दे सकते है। जैसे संतरा, नींबू, आंवला जैसे खट्टे फलों में विटामिन-C भरपूर मात्रा में होता है। विटामिन C शरीर में श्वेत रक्त कोशिकाओं के उत्पादन को बढ़ाता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करती हैं।
बादाम का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए डाइट में बादाम जरूर शामिल करें। रोजाना 5 से 6 बादाम को रातभर के लिए भिगोकर सुबह अपने बच्चों को दें। इससे बच्चों को प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और विटामिन-E भरपूर मात्रा में मिलेगा। ये आपके बच्चों को एक्टिव रखने में मदद कर
सकता है।
शकरकंदी का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए डाइट में शकरकंदी भी शामिल कर सकते हैं। इम्यूनिटी बूस्टिंग फूड्स में शकरकंदी भी शामिल हैं। शकरकंदी को उबालकर बच्चों को खिला सकते हैं।
लहसुन का सेवन
एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुणों से भरपूर लहसुन का सेवन भी इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए काफी असरदार होता हैं। रोजाना अगर एक लहसुन भी बच्चों को भूनकर खिलाया जाए तो उनकी सेहत चुस्त बनी रह सकती हैं।
लहसुन (Garlic) सुपरफूड्स की गिनती में आता है और इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो बैक्टीरिया से होने वाले नुकसान को रोकते हैं। इसके अलावा, रोजाना सब्जी, सूप या सलाद वगैरह में भी कच्चा लहसुन डाल सकते हैं।
हेल्थ की खबरें जानने के लिए क्लिक करें –
अखरोट का सेवन
बच्चों की इम्यूनिटी पावर बढ़ाने के लिए डाइट में अखरोट भी शामिल कर सकती हैं। ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर अखरोट बच्चों को रोजाना खिलाए जा सकते हैं। अखरोट से बच्चों में इंफेक्शंस दूर रहते हैं। इन्हें स्नैक्स की तरह बच्चों को खिला सकते हैं।
Feed these foods to increase the immunity of children
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
उज्जैन में मेडिकल के दौरान फरार हुआ धोखाधड़ी का आरोपी, CCTV से मिला सुराग; एक घंटे में पुलिस ने दबोचा
Jul 08, 2026 | 09:57 PMबारिश के मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद कर सकते हैं ये 3 आयुर्वेदिक काढ़े
Jul 08, 2026 | 09:55 PMरणबीर कपूर की ‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च की तारीख आई सामने, दिल्ली के भारत मंडपम में होगा ग्रैंड इवेंट
Jul 08, 2026 | 09:49 PMशिक्षा उपनिदेशक कार्यालय में सुनवाई के दौरान हंगामा, महिला कर्मचारी से अभद्रता, कपड़े उतारकर बनाया वीडियो
Jul 08, 2026 | 09:36 PMHarela 2026:16 जुलाई को है उत्तराखंड का लोकपर्व हरेला, जानें तिथि, परंपरा, महत्व और प्रकृति संरक्षण का संदेश
Jul 08, 2026 | 09:34 PMदादा फैंस के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी! सौरव गांगुली को ICC ने दिया सबसे बड़ा सम्मान, जय शाह को कहा शुक्रिया
Jul 08, 2026 | 09:26 PMवैष्णो देवी यात्रा बंद! भारी भूस्खलन के बाद प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला,सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:24 PMवीडियो गैलरी

Nitin Gadkari: बेटे की कंपनी पर उठे सवालों का दिया कड़ा जवाब, बोले- झूठे प्रचार से नहीं डरता | देखें VIDEO
Jul 08, 2026 | 09:19 PM
Nagpur Robbery: चाकू की नोक पर कार में सवार परिवार से लूट, बच्ची ने मोबाइल में रिकॉर्ड की पूरी वारदात | देखें
Jul 08, 2026 | 08:48 PM
लखनऊ-दिल्ली अग्निकांड के बाद MDA की सख्त कार्रवाई, शहर के कई कोचिंग सेंटरों को किया सील- VIDEO
Jul 08, 2026 | 01:48 PM
नितिन नबीन की ‘हॉट सीट’ पर BJP का बड़ा दांव! 26 साल तक जमीनी काम करने वाले इस कार्यकर्ता को दिया टिकट
Jul 08, 2026 | 12:37 PM
‘मैं हारा हुआ सिपाही नहीं’… प्रशांत किशोर का भावुक बयान, वीडियो में कही बड़ी बात
Jul 08, 2026 | 11:59 AM
इस्तीफे से भ्रष्टाचार खत्म नहीं होता, राम मंदिर ट्रस्ट पर AAP सांसद संजय सिंह का बड़ा हमला- VIDEO
Jul 08, 2026 | 11:20 AM














