Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Eye Strain Relief: स्क्रीन टाइम बढ़ने से परेशान हैं? आंखों को आराम देंगे ये आयुर्वेदिक उपाय

Eye Strain Treatment: आई स्ट्रेन की समस्या से लगभग हर आयु वर्ग के लोग जूझ रहे हैं। इससे राहत पाने के लिए आप आयुर्वेदिक तरीकों का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं आयुर्वेदिक उपचार के बारे में।

  • Written By: रीता राय सागर
Updated On: Jun 16, 2026 | 12:47 PM

आंखों की रोशनी (फोटो.सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Ayurvedic Treatment For Eyes: आज के समय में लंबे समय तक मोबाइल, कंप्यूटर और टीवी स्क्रीन देखने की वजह से आंखें जल्दी थक जाती हैं और दृष्टि कमजोर होने लगती है। ऐसे में आयुर्वेद के सरल और नेचुरल उपाय आपकी आंखों की सेहत के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। ये तरीके सिर्फ आंखों को आराम नहीं देते, बल्कि उन्हें लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में भी मदद करते हैं।

आयुर्वेद के दो उपाय

  • सबसे पहला तरीका है पदाभ्यंग यानी पैरों की मालिश। रोजाना पैरों की मालिश अंजीर या तिल के तेल से करें। पैरों की मालिश से न केवल रक्त संचार बेहतर होता है, बल्कि आंखों की रोशनी भी तेज होती है और कई तरह की आंखों की बीमारियों से बचाव होता है।
  • दूसरा तरीका है शीतोदक उपचार। इसके अंतर्गत आप दिन में 2 से 4 बार मुंह में ठंडा पानी रख सकते हैं। ऐसा करने से आंखों की रोशनी बनी रहती है और दृष्टि में सुधार होता है। इसके अलावा, शीतल जल की कुछ बूंदें आंखों में डालना भी फायदेमंद है। दिन में 3-4 बार ठंडे पानी की कुछ बूंदें आंखों में डालने से आंखों को ठंडक मिलती है और आंखों की रोशनी बेहतर रहती है।

स्वस्थ आंखों के लिए आयुर्वेदिक उपाय

  • ऑर्गेनिक गुलाब जल

आंखों में जलन होने पर आप ऑर्गेनिक गुलाब जल का उपयोग कर सकते हैं। गुलाब जल की दो-दो बूंदें अपनी दोनों आंखों में डालकर 10 मिनट तक आंखों को बंद करके लेट जाएं। ऐसा करने से आंखों में गई धूल-मिट्टी साफ हो जाएगी और जलन भी कम हो जाएगी।

घी (फोटो.सोशल मीडिया)

सम्बंधित ख़बरें

इंदौर में हृदयविदारक घटना: बेटे के निधन का सदमा नहीं सह पाई माँ, दोनों की एक साथ निकली अंतिम यात्रा

Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान

Herbal Tea For Health: रोज पिएं ये 3 हर्बल चाय, तनाव होगा दूर और शरीर रहेगा ठंडा

क्या आप भी एसिडिटी में पीते हैं Eno? ज्यादा इस्तेमाल से बढ़ सकता है स्वास्थ्य जोखिम

  • गाय के घी का उपयोग

आंखों में घी डालना या नाक में घी डालना आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। घी आंखों के जलयोजन स्तर को बनाए रखने और ड्राई आई सिंड्रोम की समस्या को ठीक करने में मदद करता है। इसलिए आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप हमेशा गाय के शुद्ध घी का इस्तेमाल करें।

  • त्रिफला

आयुर्वेद के अनुसार त्रिफला आंखों से जुड़ी समस्याओं, जैसे- आई फ्लू, आई इंफेक्शन, आंखों में जलन, दर्द और रेडनेस को कम करने में मदद कर सकता है। त्रिफला को खाने के साथ आप इसका उपयोग आंखों को धोने के रूप में भी कर सकते हैं। एक चम्मच त्रिफला चूर्ण को रात भर 1 गिलास पानी में भिगो कर रख दें। सुबह इसे 21 बार मोड़कर बारीक कपड़े या कॉफी फिल्टर से छान लें। इस बात का ख्याल रखें कि त्रिफला का कोई भी कण पानी में न रह जाएं। जब पानी से त्रिफला पूरी तरह अलग हो जाए, तो इस पानी से अपनी आंखों को धो लें।

त्रिफला (फोटो.सोशल मीडिया)

  • 20-20-20 नियम

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप 20-20-20- नियम का पालन कर सकते हैं। इसमें आपको आखों की थकान और तनाव कम करने के लिए हर 20 मिनट में 20 फीट दूर किसी चीज को 20 सेकंड तक देखना होता है।

  • आंखों का व्यायाम

आंखों को आरम देने के लिए आप आई एक्सरसाइज कर सकते हैं। जिसमें आंखों को चारों ओर घुमाते हुए देखना होता है। आंखों से बगल में, ऊपर और नीचे देखना, और प्रतिदिन 10 मिनट तक आंखों को क्लॉकवाइज और काउंटर क्लॉकवाइज दिशा में घुमाना चाहिए।

आई एक्सरसाइज (फोटो.सोशल मीडिया)

  •  त्राटक और ध्यान

त्राटक का मूल रूप से मतलब है किसी चीज जैसे- दीपक या बिंदू को दूर से ध्यान लगाकर देखना। यह आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और आपकी याददाश्त में भी सुधार करता है। इसके लिए एक मोमबत्ती को जलाकर आंखों के लेवल में रखते हैं और बिना पलक झपकाए मोमबत्ती की ओर देखें। ऐसा तब तक करना है, जब तक आंखों से पानी न निकलने लगे।

ये भी पढ़ें- Mobile Phone Addiction In Children: क्या आपका बच्चा भी हर वक्त फोन में रहता है? जानें इसके गंभीर नुकसान

  • मोबाइल फोन पर ब्लू लाइट फिल्टर ऑन रखें

मोबाइल फोन या अन्य गैजेट्स के इस्तेमाल से आंखों पर ज्यादा दबाव पड़ता है। इस नुकसान से आंखों को बचाने के लिए अपने फोन और अन्य गैजेट के ब्लू लाइट फिल्टर को ऑन करें।

Eyesight strain treatment ayurvedic treatment for screen time effect

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 16, 2026 | 12:37 PM

Topics:  

  • Eye
  • Eyesight
  • eyesight Tips
  • Health News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.