-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Health »
- Excessive Mobile Use May Increase The Risk Of Spondylitis
क्या करते है ज्यादा मोबाइल का इस्तेमाल, बढ़ रहा स्पॉन्डिलाइटिस का खतरा, जानिए कैसे बचें
- Written By: दीपिका पाल
Spondylitis Risk Factors: ज्यादा मोबाइल इस्तेमाल से स्पॉन्डिलाइटिस का खतरा बढ़ सकता है। लंबी स्क्रीन टाइमिंग से गर्दन-कमर दर्द क्यों होता है और इससे बचाव के आसान उपाय जानें।

स्मार्टफोन का ज्यादा इस्तेमाल (सौ.सोशल मीडिया)
Long Screen Time Effects: आजकल इस डिजिटल दुनिया में खाने के बाद सबसे जरूरी चीज मोबाइल फोन बन गया है। इसके बिना शायद किसी का दिन बीतता है। यहां पर लोग रात को सोने से पहले और सुबह उठने के बाद ज्यादातर लोग मोबाइल के साथ समय बिताते हैं। सोशल मीडिया और इंटरनेट की दुनिया से जोड़ने का साधन मोबाइल फोन है जो लोगों को भले आपस में जोड़े रखता है बल्कि इसका आदी भी बना रहा है।
भले ही मोबाइल फोन का इस्तेमाल हम अपने मजे के लिए कर लेते है लेकिन इसका ज्यादा इस्तेमाल आपकी सेहत पर बुरा असर डालता है।लंबे समय तक मोबाइल इस्तेमाल करने से न केवल हमारी आंखें थकती हैं, बल्कि शरीर के कई हिस्सों में गंभीर समस्याएं भी पैदा हो सकती हैं।
बढ़ती है स्पॉन्डिलाइटिस और रीढ़ की हड्डी की समस्या
अगर आप लंबे समय तक लगातार मोबाइल देखते है तो इस प्रकार स्पॉन्डिलाइटिस और रीढ़ की हड्डी की समस्या को बढ़ा सकता है। विज्ञान के अनुसार कहते है कि, मोबाइल फोन के अत्यधिक उपयोग से कमर दर्द, गर्दन और कंधों में तनाव, स्पॉन्डिलाइटिस और रीढ़ की हड्डी की समस्याएं बढ़ रही हैं। जी हां यह बीमारी आपके ज्यादा मोबाइल देखने की आदत को बढ़ा देते है।लोग लंबे समय तक मोबाइल पर गेम खेलते हैं, वीडियो देखते हैं या सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। इस दौरान वे अपनी पीठ और कमर को सही मुद्रा में नहीं रखते, जिससे मांसपेशियों और हड्डियों पर लगातार दबाव पड़ता है। धीरे-धीरे यह स्थिति कमर और गर्दन के गंभीर दर्द में बदल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Samsung की बढ़ेगी टेंशन, Apple का पहला Foldable iPhone Ultra करेगा एंट्री, जानिए किसमें मिलेगा ज्यादा दम?
Overthinking Tips: 81% भारतीय रोजाना सोचने में गंवा रहे हैं कई घंटे, जानें ओवरथिंकिंग रोकने के उपाय
Kids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Vitamin B12 Deficiency: विटामिन B12 की कमी को न करें नजरअंदाज, हो सकती हैं गंभीर समस्याएं
गर्दन ही नहीं आंखों को भी नुकसान
अगर आप ज्यादा समय के लिए मोबाइल देखने की आदत रखते है तो यह आपकी आंखों के लिए भी सही नहीं होता है। दरअसल आपके ज्यादा मोबाइल देखने से स्क्रीन की नीली रोशनी आंखों की रेटिना और रोशनी पर असर डाल सकती है। लंबे समय तक स्क्रीन देखने से आंखों में जलन, सूखापन, धुंधला दिखना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लगातार नोटिफिकेशन, सोशल मीडिया की तुलना और ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेने की आदत तनाव, चिंता और नींद की कमी का कारण बन सकती है। नींद की कमी से शरीर की ऊर्जा और मांसपेशियों की रिकवरी प्रभावित होती है, जिससे मानसिक रूप से भी थकान महसूस होती है।
ये भी पढ़ें- सावधान! मानसिक बीमारियों के लिए AI का सहारा लेना कितना सही? नई रिसर्च ने चौंकाया
बीच-बीच में ब्रेक जरूर लें
यहां पर गंभीर बीमारियों के खतरे से बचने के लिए आपको विशेषज्ञों की सलाह के बारे में जानना चाहिए। आप इन समस्या से बचने के लिए मोबाइल का उपयोग सीमित समय के लिए करें और स्क्रीन को आंखों की ऊंचाई पर रखें। लंबे समय तक फोन का इस्तेमाल करते समय बीच-बीच में ब्रेक लें और स्ट्रेचिंग करें। सही मुद्रा में बैठना बहुत जरूरी है, पीठ सीधी और कंधे आराम से रखने चाहिए। इसके अलावा, नीली रोशनी को कम करने वाले ऐप्स या स्क्रीन फिल्टर्स का इस्तेमाल करना आंखों को सुरक्षित रखने में मदद करता है।
आईएएनएस के अनुसार
Excessive mobile use may increase the risk of spondylitis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिम्मेदार लोगों पर होगी कार्रवाई… बेंगलुरु खदान हादसे पर CM ने जताया दुख, विधायक ने लगाए गंभीर आरोप
Jul 02, 2026 | 05:46 PMसिर्फ एक क्लिक और बीच सड़क रुक सकता है E-Rickshaw, BAT-BMS ऐप को लेकर मचा बवाल, बैन की उठी मांग
Jul 02, 2026 | 05:43 PMJalabhishek Water: जलाभिषेक के बाद बचा पवित्र जल कहीं भी फेंक दिया तो… धर्म शास्त्र क्या कहते हैं, जानिए
Jul 02, 2026 | 05:41 PMअकोला मनपा स्कूल में धूमधाम से मनाया गया प्रवेशोत्सव: महापौर शारदा खेडकर ने बांटे मुफ्त गणवेश और किताबें
Jul 02, 2026 | 05:33 PMनासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
Jul 02, 2026 | 05:24 PMअकोला में मतदाता सूची का विशेष सघन पुनर्निरीक्षण शुरू, जिलाधिकारी ने नागरिकों से सटीक जानकारी देने की अपील की
Jul 02, 2026 | 05:19 PMछठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
Jul 02, 2026 | 05:15 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














