गर्दन में दर्द बिल्कुल न करें नजरअंदाज
कई बार हम लोग आम सी दिखने वाली समस्या को नजरअंदाज कर देते हैं। ज्यादा देर तक बैठे रहने या लैपटॉप पर काम करने से गर्दन में दर्द होने लगता है। लेकिन कई बार यह समस्या कुछ बीमारी का संकेत हो सकती हैं।
गर्दन दर्द
All Source: Freepik
गर्दन में अक्सर कई बार दर्द होता है जिसे लोग नजरअंदाज कर देते हैं।
बीमारी
लेकिन ये आम सा होने वाला गर्दन दर्द कई बार बीमारियां का लक्षण भी हो सकता है।
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस
गर्दन में अकड़न, दर्द सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस का कारण हो सकता है।
खराब पॉश्चर
सर्वाइकल की समस्या रीढ़ की हड्डी में बढ़ती उम्र या खराब पॉइश्चर के कारण हो सकती है।
स्लिप डिस्क
स्लिप डिस्क के कारण भी गर्दन में दर्द हो सकता है। इसका दर्द कंधे और बाजू तक फैल सकता है।
मांसपेशियों में खिंचाव
लंबे समय तक एक ही पोजीशन में बैठने से मांसपेशियों में खिंचाव आ सकता है।
ऑस्टियोआर्थराइटिस
ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी स्थित में भी जोड़ों में सूजन और दर्द की समस्या होती है।
डॉक्टर से संपर्क
अगर आपको भी तेज गर्दन दर्द रहता है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

